Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पुलिस भर्ती के लिए हो आयु सीमा में बढोत्तरीः मलिक

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने कहा कि सरकार द्वारा पुलिस भर्ती की आयु सीमा 18 से 22 वर्ष निर्धारित की गई है। उसे कम से कम 3 वर्ष बढाया जाए।

रालोद कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता मे जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने कहा कि सरकार ने 23 दिसम्बर को समाचार पत्रो मे एक विज्ञापन प्रकाशित कराया है। जिसमे पुलिस भर्ती की आयुसीमा 18 से 22 वर्ष रखी गई है। उन्होने कहा कि 16 नवम्बर 2000 को अन्तिम बार भर्ती हुई थी। ऐसे युवा जो लगातार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। उनकी आयु 22 वर्ष से अधिक हो गई है। वो इस भर्ती मे शामिल नही हो पाएगे। इसलिए सरकार पुलिस भर्ती की आयु मे 3 साल की बढोत्तरी करे। यदि आयु सीमा नही बढाई गई तो रालोद कार्यकर्ता आन्दोलन करेंगे।

26 दिसम्बर को मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। संदीप मलिक ने यह भी आरोप लगाया कि काउ सेंचुरी में सरकार ने 65 करोड रूपया और जमीन दी है। लेकिन अब इस काउ सेचुरी को एनजीओ को सौपने की तैयारी है। सरकार इस पर ध्यान दे। क्योंकि एनजीओ अपनी मनमानी करेंगे जो सरकार के पैसे का दुरूपयोग होगा। उन्होने यह भी कहा कि भाजपा की भारत विकसित संकल्प यात्रा में अधिकारी प्रधानो से 40-40 हजार रूपये वसूल कर रहे हैं।

यह यात्रा अब भाजपा की ना होकर सरकारी यात्रा हो गई है। क्योंकि सरकारी अधिकारी व कर्मचारी इसमे पूर्ण सहयोग कर रहे हैं। इसकी जांच करायी जानी चाहिए। इसके अलावा जिला पंचायत में विकास के नाम पर भारी भ्रष्टाचार हो रहा है।

इसके लिए जिलाधिकारी जांच कराये तथा जिला पंचायत मे हो रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाए। रालोद के युवा जिलाध्यक्ष सादाब अली ने कहा कि यदि पुलिस भर्ती मे आयु सीमा को नही बढाया गया तो युवा रालोद बेरोजगार युवाओं एवं लोकदल कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर सडक पर उतर कर आन्दोलन करेगीं। प्रेसवार्ता में विदित मलिक, आकाश राठी, जगपाल, विनोद मेघाखेडी, शक्ति सिंह, मून्नू रोहल, अंशुल आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 − 3 =