उत्तर प्रदेश

Saharanpur के प्राचीन मंदिर को खोले जाने पर कल का प्रदर्शन स्थगित- प्रमोद त्यागी

Saharanpur: विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री प्रमोद त्यागी ने बताया कि प्राचीन मंदिर पर कब्जा करने के सम्बंध में मान्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को भी अवगत कराया गया था जिस पर आज हिन्दू सँघटनो की उपस्थिति में प्रशासन द्वारा मन्दिर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया हैं।

विश्व हिंदू महासंघ के अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष कालिका पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत जी के कड़े निर्देश पर विश्व हिन्दु महासंघ के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भिकारी प्रजापति एवं प्रदेश मंत्री प्रमोद त्यागी की अगुवाई में जनपद सहारनपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर को मुस्लिम समाज द्वारा अवैध रूप से कब्जाने के कारण दिनांक 12 दिसम्बर को शिव मन्दिर को कब्जामुक्त कराने का प्रस्तावित कूच कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

सहारनपुर प्रशासन को मन्दिर को कब्जामुक्त कराने का 48 घण्टे का अल्टीमेटम- प्रमोद त्यागी

जिलाधिकारी सहारनपुर अखिलेश सिंह के आदेश पर पुलिस बल द्वारा प्राचीन शिव मंदिर सहारनपुर को विश्व हिन्दू महासंघ, विहिप, व बजरंगदल की उपस्थिति में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया है।

इस अवसर परविश्व हिन्दू महासंघ जिला सहारनपुर कमेटी से अध्यक्ष विनय सिंघल महामंत्री आरoबीo प्रजापति, संगठन मंत्री अवनीश रोड,
बजरंग दल से प्रभारी कपिल मोहडा ओर विकास कुमार विहिप से कमल किशोर और शिव कुमार गोड़ सहित समस्त हिन्दू संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

P.K. Tyagi

प्रमोद त्यागी (अधिवक्ता) विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय स्तर के समिति सदस्य हैं। वे टीम समन्वय, प्रकाशित समाचार सामग्री, और भविष्य की संबद्धता/पंजीकरण के लिए जिम्मेदार हैं। सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक जागरूकता और धार्मिक समन्वय के प्रति प्रतिबद्ध, पूर्व संपादक के रूप में, उन्होंने समाचार सामग्री की गुणवत्ता और सटीकता सुनिश्चित की है।

P.K. Tyagi has 116 posts and counting. See all posts by P.K. Tyagi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 − one =