उत्तर प्रदेश

20 लाख किसानों को सब्जियों के बीज मुफ्त देगी योगी सरकार- कृषि मंत्री

सब्जियों की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश की योगी सरकार राज्य के 20 लाख किसानों को सब्जियों के बीज मुफ्त में देगी। सरकार की तरफ से यह कदम किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में उठाया जा रहा है। यह बातें प्रदेश के कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहीं।

दरअसल, गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में नियोजन विभाग और गोरखपुर विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘पूर्वांचल के सतत विकास, मुद्दे, रणनीति और भावी दिशा’ विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार व संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के दूसरे दिन कृषि मंत्री कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए बागवानी या सब्जियों-फलों की खेती बहुत कारगर हो सकती है। पूर्वांचल में बागवानी के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं।

अनाज जहां 6 माह में तैयार होता है वहीं सब्जियां 2 से 3 माह में। जरूरत इस बात की है कि किसानों को ऐसी तकनीकी की जानकारी दी जाए जिससे वे बागवानी से अधिक आय अर्जित कर सकें।

उन्होंने कहा कि किसानों के पिछड़ेपन का कारण यह है कि उन्हें सामयिक तकनीकी  जानकारी नहीं है। कृषि क्षेत्र में विविधीकरण, मल्टी क्रॉपिंग समय की मांग है। इसमें बागवानी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 4 =