Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भोपा: नहीं लगा किसान का सुराग-गंगनहर से किसान का टै्रक्टर व बुग्गी निकाल ली

भोपा।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) दो दिन पहले टै्रक्टर व बग्गी सहित गंगनहर मे डूबे किसान का अभी तक कोई सुराग नही लग पाया है। पुलिस ने गंगनहर से किसान का टै्रक्टर व बुग्गी निकाल ली है। पुलिस तथा गोताखोर गंगनहर मे डूबे युवक की तलाश मे लगी हुई है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव निरगाजनी निवासी किसान अगम पंवार मंगलवार को हादसे के तहत अपने टै्रक्टर व बुग्गी सहित गंगनहर मे डूब गया था।

इस हादसे से किसान के परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजनो ने ग्रामीणो संग थाने पर जाकर पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले की जानकारी से पुलिस मे हडकम्प मच गया। विगत मंगलवार से ही पुलिस गंगनहर मे डूबे युवक की तलाश मे लगी रही।

परन्तु अभी तक पुलिस को नहर मे डूबा उक्त युवक अभी बरामद नही हो सका है। बताया जाता है कि निरगाजनी निवासी लापता किसान की टै्रक्टर-बुग्गी पुलिस ने बेलडा गंगनहर से बरामद कर ली है।

वहीं दूसरी और भोपा पुलिस टीम पूरी मशक्कत के साथ गंगनहर मे डूबे युवक अगम पंवार की तलाश मे जुट गई है। सीओ भोपा के निर्देशन मे चल रहे सर्च अभियान के तहत पुलिस विभिन्न प्रयासो के साथ इस कार्य मे जुटी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =