उत्तर प्रदेश

Agra: नासिक में लूटे 1.75 किलोग्राम सोना, 47 किलोग्राम चांदी, सोने के बिस्कुट व चांदी की ईंट बरामद

Agra नासिक में मुंबई-आगरा मार्ग पर कार सवार छह बदमाशों ने 18 जनवरी की देर रात 3 बजे वारदात को अंजाम दिया था। कूरियर कंपनी की पार्सल वैन को लूटा गया था। कंपनी के मालिक प्रेम सिंह ने नासिक के थाना घोटी में मुकदमा दर्ज कराया। कंपनी के कर्मचारी गोपाल कुमार और अशोक कुमार ने मुंबई के कालबा देवी में जय बजरंग कूरियर सेवा के कर्मचारी विष्णु सिंह से जेवरात से भरा पार्सल लिया था। पार्सल वैन चालक योगेंद्र शर्मा और आकाश को दिया गया था।

नासिक में मणिखंभा के पास मुढ़गांव पर एक ढाबे पर कार सवार 6 बदमाशों ने पार्सल वैन रोक ली थी। चालक सहित अन्य की आंखों में मिर्च झोंक दी थीं। इसके बाद 2.40 करोड़ के सोने के जेवरात, 66 लाख रुपये के सोने के बिस्कुट, चांदी की ईंट और जेवरात लूट लिए थे। इनकी कीमत 4 करोड़ रुपये थी।

नासिक पुलिस की टीमें बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगी थीं। पुलिस को मुंबई-आगरा मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों से सुराग मिला। इस पर एक टीम आगरा आई थी। आगरा कमिश्नरेट पुलिस को जानकारी दी गई। नासिक और आगरा पुलिस की संयुक्त टीम ने बदमाशों की तलाश में कागारौल, मलपुरा और खेरागढ़ में अलग-अलग इलाकों में दबिश दी। 

डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि आरोपी जहीर खान और शिव सिंह को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी सत्येंद्र फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। जहीर और सत्येंद्र पूर्व फौजी हैं। आरोपियों से 1.40 करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात, दो कार बरामद की गई हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + 6 =