फिल्मी चक्कर

Shaitaan Teaser Out: अजय देवगन की हॉरर-थ्रिलर फिल्म Shaitaan…खेल का बस एक ही नियम है

Shaitaan Teaser Out बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन Shaitaan बनकर बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं. आज मूवी का धमाकेदार टीजर रिलीज किया गया. इस हॉरर कॉमेडी को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. टीजर एक वॉयसओवर के साथ शुरू होता है, जिसमें कहा गया है, ”कहते हैं कि ये दुनिया पूरी बेहरी है, पर सुनते सब मेरी है… काले से भी काला मैं, बहकावे का प्याला मैं. तन्दर से लेकर श्लोक का, मालिक हूं मैं नौ (9) लोक का.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

आगे कहा गया, ”जहर भी मैं, दवा भी मैं. चुपचाप सदियों से सब देखा, एक खामोश गवाह भी मैं… मैं रात हूं, मैं शाम हूं, मैं कायनात तमाम हूं. बनता, बिगड़ता, समेट ता, मरोड़ता, लोग कहते हैं कि मैं किसी को नहीं छोड़ता. एक खेल है, खेलोगे? इस खेल का बस एक ही नियम है, मैं चाहे कुछ भी कहूं, मेरे बहकावे में मत आना.”

धमाकेदार टीजर को शेयर करते हुए Shaitaan अजय देवगन ने लिखा, “वो पूछेगा तुमसे… एक खेल है, खेलोगे? पर उसके बहकावे में मत आना! #शैतानटीजर अभी जारी! 8 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों पर कब्जा.”

विकास बहल की ओर से निर्देशित अलौकिक Shaitaan फिल्म, रोंगटे खड़े कर देने वाला रोमांच देने का वादा करती है. इसमें अजय देवगन के साथ ज्योतिखा और आर माधवन सहित कई शानदार कलाकार शामिल हैं.

Shaitaan टीजर में अजय देवगन और ज्योतिका के शॉट्स भी शामिल हैं, जो डरे हुए दिख रहे हैं, क्योंकि वे किसी का सामना कर रहे हैं. एक अन्य शॉट में आर माधवन की भयावह मुस्कान दिखाई देती है, जो संकेत देती है कि वह ‘शैतान’ हो सकते हैं. यह फिल्म इसी साल 8 मार्च को रिलीज होगी.

वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन जल्द ही रोहित शेट्टी की ओर से निर्देशित फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएंगे. इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण सहित कई स्टार्स दिखाई देंगे.

अजय देवगन के लिए साल 2023 सफल साबित हुआ. यूं तो ये एक्टर अब बेहद ही कम फिल्में करते हैं, लेकिन साल 2023 में ”भोला” ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की. इसकी कहानी एक पिता के बारे में है, जो दस साल बाद जेल से रिहा होकर अपनी बेटी से मिलने जाता है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 1 =