Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मोरना/ Muzaffarnagar News: राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में जुटे भाजपाई

मोरना।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)   भाजपा किसान मोर्चा द्वारा ग्राम परिक्रमा यात्रा का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है। यात्रा का शुभारम्भ राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा द्वारा शुकतीर्थ में किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भी भाग लेंगे। शीर्ष नेताओं के आगमन को लेकर भाजपाईयों ने तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को भाजपाईयों ने शुकतीर्थ पहुंचकर सभास्थल का निरीक्षण किया। 
शुकतीर्थ में पहुंचे भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशैदिया, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने शुकतीर्थ में पहुंचकर कार्यक्रमस्थल का निरीक्षण किया। मंच, दीर्घा, पार्किंग, स्वच्छता को लेकर आपसी विचार विमर्श किया गया, जिसमें बसों के लिए पार्किंग की व्यवस्था सहित आने वाले अतिथियो व जनसमूह को सुगमता के साथ कार्यक्रमस्थल तक पहुंचने के लिए योजना बनाई गयी।
कार्यक्रम के संयोजक क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी ने बनाया कि आगामी 12 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा शुकतीर्थ से ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारम्भ करेंगे। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर, प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह व केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान शामिल होंगे। देश के प्रत्येक जनपद में कार्यक्रम आयोजित कर शुकतीर्थ में होने वाले कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जोगेन्द्र वर्मा, विपुल बेहडी, अरूण पाल, हरीश अहलावत, शरद शर्मा, नितिन बालियान, विनोद शर्मा, नितिन मलिक, राजपाल प्रधान, महकसिंह, प्रदीप निर्वाल आदि उपस्थित रहे। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 2 =