Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

वृक्षारोपण करके किया गया नये साल का स्वागत

भोपा रोड स्थित एस0 डी0 कॉलेज ऑफ फार्मेसी एण्ड वोकेश्नल स्टडीज में नये साल का स्वागत वृक्षारोपण और अनेकों रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके किया गया जिसमें कॉलेज के शिक्षकों-शिक्षिकाओं और कॉलेज स्टॉफ ने अपने भीतर छिपी अनोखी प्रतिभाओं को प्रदर्शित किया।

कॉलेज निदेशक डॉ अरविन्द कुमार ने बताया कि पिछला वर्ष कोरोना महामारी के चलते बहुत ही चुनौतीपूर्ण बीता है किन्तु आने वाले समय में इस महामारी से लड़ने के लिए वेक्सीन का निर्माण अपने अन्तिम चरण में है ।

वर्ष-2021 पूरे विश्व के लिए एक आशा की किरण लेकर आ रहा है जिसका स्वागत हम सब प्रकृति को बचाने के लिए संकल्प लेकर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करके कर रहे है ।

संस्थान के सभी पदाधिकारीगण एवम् प्रवक्ता डॉ० क्षितिज अग्रवाल, डा0 वैशाली सिंह, विमल कुमार भारती, हरेन्द्र सिंह, आशिफ खान, प्रवीन कुमार, पल्लवी गौतम, राबिया प्रवीन, ईशान अग्रवाल, सुबोध कुमार, विकास, सोनू कुमार, रोहित, विनय, अतुल गुप्ता, चारू भारती, सना जैदी, आरिफ, राहुल कुमार, अमित, अकिंत, राजवीर, साक्षी, शालिनी, शिप्रा, नाजिया आदि उपस्थित रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − eight =