Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भीषण सड़क हादसे में दो की मौत तीन घायल-तेज रफ्तार के चलते बोलेरों कार रोडवेज से जा भिड़ी

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) /भोपा। रोडवेज बस और बोलेरो की हुई जोरदार भिड़ंत में बोलेरो सवार दो लोगों की जहां दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं तीन लोग घायल हो गए हैं उधर मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों द्वारा दो को मृत घोषित कर तीन अन्य को गंभीर घायलता के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है

 

बताया जा रहा है कि भोपा थाना क्षेत्र के बेलडा निर्गाज्नी गंग नहर मार्ग पर यह भीषण सड़क हादसा पेश आया है यहां बीती देर रात्रि में रोडवेज बस और बोलेरो में तेज रफ्तार के चलते जबरदस्त भिड़ंत हो गई मृतक व् घायल गाजियाबाद के मोदीनगर के गांव,निवाड़ी व् मेरठ निवासी बताये जा रहे है हादसे के बाद पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को एक साईड करा अपनी जाँच पड़ताल शुरू कर दी है’।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा थाना क्षेत्र की गंग नहर पटरी पर आधी रात को रोडवेज बस व बुलेरो कार की आमने सामने जी जबरदस्त भिड़ंत हो गयी जिसमे बुलेरो सवार पाँच व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गये और मोके पर चीख पुकार मच गई उधर आस पास से गुजर रहे राहगीरों ने जब यह नजारा देखा तो मामले की स्थानीय पुलिस सहित यूपी ११२ डॉयल को सूचना दी गई।

 

गंग नहर पटरी पर बेलडा व निरगाजनी झाल के बीच रोडवेज बस व बुलेरो कार की टक्कर की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया और आनन फानन में ही मोके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच गया और किसी तरह पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा दिया। जहां एक घायल को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया तथा दूसरे को जिलाचिकित्सालय में मृत घोषित कर दिया गया जबकि उनके तीन घायलों साथियों को गंभीरता के चलते हायर सेंटर रैफर कर दिया गया।

घटना के बारे में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने जानकारी देकर बताया की रविवार , सोमवार की मध्य रात्रि लगभग १रू३० बजे गंग नहर पटरी पर रोडवेज बस व बुलेरो कार की आपस में हुई भिड़ंत में अंकुर पुत्र दिनेश त्यागी निवासी ग्यासपुर थाना निवाड़ी जिला गाजियाबाद व मोंटी पुत्र मनोज निवासी अमहेड़ा गंगा नगर मेरठ की मौत हो गयी है। जबकि इनके तीन साथियो को एम्बुलेंस द्वारा जिलाचिकित्सालय से गम्भीर घायलता के चलते हायर सेंटर रैफर कर दिया गया

जिनमें विकास निवासी मुरादनगर गाजियाबाद,अभिषेक पुत्र संजय व शिवम पुत्र महेश निवासी ग्यासपुर थाना निवाड़ी मोदीनगर जिला गाजियाबाद शामिल है। बताया जा रहा है कि रोडवेज बस भोपा की तरफ से भोपा क्षेत्र के गांव सिंकन्दरपुर में जा रही थी जबकि बुलेरो कार सवार पुरकाजी की तरफ से मेरठ की और जा रहे थे।

बताया जा रहा है की मृतक चालक मोंटी निवासी मेरठ बुलेरो कार को मेरठ विद्युत विभाग के अधिकारी के लिये चलाता था रविवार की शाम मोंटी अधिकारी को घर पर छोड़कर दोस्तो सँग इस ओर आया था। परिजनों को सुबह सवेरे हादसे की सूचना मिली तो उनमे कोहराम मच गया । उधर पुलिस अधिकारियों ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को गंग नहर से एक साइड करा मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × two =