उत्तर प्रदेशवैश्विक

सेना की जासूसी करने वाले सेना के पूर्व जवान हापुड़ से गिरफ्तार

यूपी एटीएस ने सेना की जासूसी करने वाले सेना के एक पूर्व जवान को यूपी एटीएस ने हापुड़ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए इस पूर्व जवान का नाम सौरभ शर्मा है।

आरोप है कि पैसों की लालच में सौरभ शर्मा सेना की गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी व अन्य देशों को भेजता था। एटीएस ने गुजरात से सौरभ के साथी अनस को भी गिरफ्तार किया है।

https://twitter.com/mzn_news/status/1347562119013822466?s=20

अपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि एटीएस को सौरभ शर्मा के बारे में जानकारी मिली थी, जिसे पूछताछ के लिए शुक्रवार को एटीएस के आफिस बुलाया गया था। शुरुआती पूछताछ में ही सौरभ ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

सौरभ ने एटीएस को बताया कि वह समय समय पर गोपनीय सूचनाएं व्हाट्स एप के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की एक महिला अधिकारी को भेजता था।

इसके बदले उक्त महिला अधिकारी द्वारा विभिन्न माध्यमों और बैंक खातों में पैसे भेजवाए गए। वहीं सूत्रों का कहना है कि कुछ पैसे सौरभ ने अपनी पत्नी के खातों में भी मंगवाए हैं, जिसकी पड़ताल की जा रही है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से दो मोबाइल फोन, 1 सिमकार्ड और 1 मैमोरी कार्ड मुहैया कराया गया है।

प्रशांत कुमार ने बताया कि एटीएस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के कहने पर सौरभ के खातों में पैसे ट्रांसफर करने के आरोप में गुजरात के गोधरा से अनस गितैली को भी गिरफ्तार किया है।

उसे ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया जा रहा है। अनस के बड़े भाई इमरान गितैली को कुछ ही दिन पहले हैदराबाद एनआईए ने जासूसी के मामले में गिरफ्तार किया था।

प्रशांत कुमार ने बताया कि सौरभ शर्मा और अनस के खिलाफ एटीएस थाने में मुकदर्मा कर सौरभ को न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने सौरभ को 8 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड दे दी है।

अब सौरभ से एटीएस उन लोगों के बारे में राज उगलवाने की कोशिश करेगी जो इस तरह के कामों में शरीक रहे हैं।

हाथरस कांड में बड़ा खुलासाः घूंघट के अंदर थी नकली ‘भाभी’, असलियत जान दहला देश

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 2 =