वैश्विक

सुबह-शाम बीजेपी की आर्थिक नीतियों के खिलाफ मुखर कांग्रेस प्रवक्ता Gaurav Vallabh भाजपा में शामिल

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता Gaurav Vallabh पार्टी से इस्तीफा देने के छह घंटे बाद ही गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए. भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई. राजस्थान से आने वाले गौरव वल्लभ का लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा मे जाने का राजस्थान में कांग्रेस के चुनावी प्रबंधन पर असर पड़ सकता है. वे आर्थिक मामलों के जानकार प्रवक्ताओं में शुमार किए जाते हैं. साथ ही भाजपा की आर्थिक नीतियों के खिलाफ काफी मुखर रहते थे.

रांची में आयोजित एक मीडिया हाऊस के कार्यक्रम से वे तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा से बीच बहस में पूछ डाला था कि ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं. संबित इसका जवाब देने की जगह दूसरी बातें करने लगे. यह वीडियो खूब वायरल हुआ था और राजनीतिक हलके में आज भी चटखारे लेकर देखा जाता है. सुबह में कांग्रेस छोड़ने का एलान करते हुए गौरव वल्लभ ने कहा था कि वे सनातन को गाली नहीं दे सकते हैं. उसी वक्त यह कयास लगाया जाने लगा था कि वे जल्दी ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं.

Gaurav Vallabh ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दो-तीन प्रमुख मुद्दे थे जिसका उल्लेख मैंने अपने इस्तीफा पत्र में किया… मैं सुबह-शाम संपत्ति बनाने वालों को गाली नहीं दे सकता. संपत्ति कमाना कोई अपराध की श्रेणी में नहीं आता है. यहां चर्चा कर दें कि लोकसभा चुनाव के पहले कई नेता कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं.

कांग्रेस से इस्तीफा देने की वजह बताते हुए गौरव वल्लभ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि कांग्रेस पार्टी आज दिशाहीन हो चुकी है. इस तरह के माहौल में मैं खुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहा हूं. उन्होंने लिखा कि मैं ना तो सनातन विरोधी नारे लगा सकता हूं और ना ही सुबह-शाम देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली देने का काम कर सकता हूं. इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहा हूं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21485 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − twelve =