Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बसपा प्रमुख मायावती का जन्मदिन मनाने के लिए डीएम ने मांगी परमिशन

मुजफ्फरनगर। कचहरी प्रांगण स्थित डीएम कार्यालय पर आज बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष सतीश कुमार व वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रत्याशी जियाउर्रहमान काफी पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे से मुलाकात की

बसपा के पदाधिकारियों ने १५ जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन को लेकर जन्मदिन मनाने के परमिशन मांगी और कहा कि मायावती जी अब की दफ़ा बिल्कुल सादगी से अपना जन्मदिन मना रही है

क्योंकि किसान कृषि बिल को लेकर कड़कड़ाती ठंड में सड़कों पर पड़े है इसी के लिए हम कोविड-१९ को देखते हुए परमिशन लेने आए हैं 

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बसपा के पदाधिकारियों को कहा कि कोविड-१९ के प्रोटोकॉल के तहत आप लोग परमिशन लेकर पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाएं

पहली बार ऐसा हुआ है कि खुद बसपा जिला अध्यक्ष कार्यक्रम की परमिशन मांगने जिलाधिकारी के पास आए . वरिष्ठ नेता जियाउर्रहमान ने बताया कि हम लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह से बहन जी के जन्मदिन के लिए परमिशन मांगी थी

लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट ने परमिशन देने से मना कर दिया था

आज इसी उपलक्ष में हम सब जिलाधिकारी से मुलाकात करने आये है और हमें जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बहन जी का जन्मदिन मनाने के लिए आश्वस्त किया है जिलाधिकारी से मिलने के लिये बसपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − one =