फिल्मी चक्कर

अजय देवगन और तब्बू की फिल्म Auron Mein Kahan Dum Tha का टीजर आउट

अजय देवगन अपनी अपकमिंग फिल्म Auron Mein Kahan Dum Tha के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. मेकर्स ने अपकमिंग मूवी Auron Mein Kahan Dum Tha का धमाकेदार टीजर रिलीज किया. जिसमें अजय और तब्बू की हिट जोड़ी देखने को मिल रही है. फिल्म 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Auron Mein Kahan Dum Tha के धमाकेदार टीजर में अजय देवगन को होली खेलते हुए दिखाया गया. दूसरे फ्रेम में दोनों एक दूसरे को रंग लगाते हैं और गले मिलते हैं. फिर सिंघम स्टार जबरदस्त एक्शन करते हुए दुश्मनों को मार गिरा रहे हैं. वहीं बैकग्राउंड में आवाज आती है, ”जब दिल से धुंआ उठा बरसात का मौसम था, सौ दर्द उसने जो दिए वह मरहम जैसा था…हमने ही सितम ढाए, हमने ही कहर तोड़े…दुश्मन थे हमीं अपने औरों में कहां दम था.”

‘औरों में कहां दम था’ का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है और यह प्रतिष्ठित जोड़ी अजय देवगन और तब्बू का एक साथ 10वां प्रोजेक्ट है. इससे पहले, अजय और तब्बू ने दृश्यम, दृश्यम 2, भोला, गोलमाल अगेन और विजयपथ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है और उनमें से ज्यादातर सफल रही हैं.

Auron Mein Kahan Dum Tha एक रोमांटिक ड्रामा है जो 2002 से 2023 तक चलने वाली एक प्रेम कहानी को दर्शाती है. फिल्म में बेनेडिक्ट गैरेट, शांतनु माहेश्वरी और सई माजेरेकर जैसे अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं और यह 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + four =