Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: दिल्ली जा रही उत्तराखंड परिवहन की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलटी

Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)/मंसूरपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में नेशनल हाईवे ५८ पर उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया जब देहरादून से दिल्ली जा रही उत्तराखंड परिवहन की रोडवेज बस ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई ।

बस में ४० यात्री सवार बताए जा रहे है जिनमें तीन को घायल अवस्था के चलते मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस एवं अन्य राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया है बस चालक की माने तो ओवरटेक के दौरान बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी। दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरनगर जनपद के थाना मंसूरपुर क्षेत्र अंतर्गत हल्दीराम रेस्ट्रोरेन्ट के पास का है

जहां दोपहर देहरादून से दिल्ली जा रही उत्तराखंड परिवहन की रोडवेज बस ओवरटेक के चलते अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई अचानक बस के पलट जाने से उसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई और देखते ही देखते नेशनल हाईवे ५८ पर भीषण जाम भी लग गया। उधर किसी ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस सहित यूपी ११२ डायल को भी दे दी

जहां सूचना मिलते ही थाना मंसूरपुर पुलिस,यूपी ११२ डायल सहित हाईवे एंबुलेंस भी आनंन फानन में मौके की ओर दौड़ पड़ी जहां पुलिस अधिकारियों ने राहगिरों की मदद से बस में सवार सभी ४० यात्रियों को किसी तरह बाहर निकाला जिनमें से तीन को घायलता के चलते एंबुलेंस की मदद से खतौली अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने अन्य सवारियों को दूसरी बसों  और अन्य संसाधनों के माध्यम से उनके गंतव्य की ओर रवाना कराया है उधर बस चालक इस्लाम की माने तो बस देहरादून से दिल्ली जा रही थी एक ट्रक को बचाने और ओवरटेकिंग के चलते बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में पलट गई. बस में ४० सवारिया मौजूद थी जिनमे दो से तीन सवारियों को हल्की-फुलकी चोट आई है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =