Muzaffarnagar News: थाना बुढाना पुलिस द्वारा दो बाइकों सहित 2 शातिर गिरफ्तार
बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना बुढाना पुलिस द्वारा ०२ शातिर वाहन चोर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की गयी ०२ मोटरसाइकिल, अवैध शस्त्र व ०२ फर्जी नम्बर प्लेट बरामद। अभियुक्तगण पुलिस से बचने के लिए चोरी किये वाहनों पर लगाते थे फर्जी नम्बर प्लेट।
जनपद में शातिर वाहन चोर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह एवं थाना प्रभारी बुढाना आनन्द देव मिश्र के नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस द्वारा ०२ वाहन चोर अभियुक्तों को गढीसखावतपुर चैराहे के पास से गिरफ्तार किया गया
मौके से ०१ अभियुक्त भागने में सफल रहा। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की गयी ०२ मोटरसाइकिल, अवैध शस्त्र व ०२ फर्जी नम्बर प्लेट बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

