Stree 2: सरकटे का आतंक’ का ट्रेलर हुआ लॉन्च
Stree 2:सरकटे का आतंक’ का ट्रेलर फाइनली रिलीज हो गया है, ट्रेलर लांच के मोके पर फिल्म की पूरी कास्ट वहां मोजूद दि जहां मीडिया इंटरेक्शन के दौरान पार्ट थ्री को लेके भी बात हुई.
स्त्री 2018 में रिलीज हुई थी और इसके सीक्वल को आने में 6 साल लग गए. निर्देशक अमर कौशिक ने इस देरी के बारे में कहा, “हम नहीं चाहते थे कि फिल्म का सीक्वल सिर्फ बनाने के लिए बनाएं, इसलिए स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे और जब स्क्रिप्ट हो गई तो फिल्म बनाई.”
Stree 2:सरकटे का आतंक’ फिल्म के निर्माता दिनेश विजन ने ट्रेलर लॉन्च के दौरान बताया, “स्त्री 3 की स्क्रिप्ट भी लगभग तैयार है और इसके लिए आपको इतना लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.”
मैडॉक फिल्म्स ने पिछले कुछ वक्त में हॉरर कॉमेडी जॉनर पर अपना हक जमा लिया है. इस यूनिवर्स में स्त्री, भेड़िया, रूही और मुंज्या जैसी हॉरर कॉमेडी फिल्में शामिल हैं. स्त्री 2 इस यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है.
निर्माता दिनेश विजन के मुताबिक, ये फिल्म ‘स्त्री’ से ज्यादा मनोरंजक है. दर्शकों का फैसला 15 अगस्त को ही पता चलेगा क्योंकि ‘स्त्री 2’ के साथ दो और फिल्में रिलीज हो रही हैं – जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ और अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’. निर्माता ज्योति देशपांडे का कहना है, “साल में गिने चुने हफ्ते होते हैं, तो क्लैश तो होगा ही और जिसमें दम होगा वही बॉक्स ऑफिस पर टिकेगा.”
Stree 2:सरकटे का आतंक’ फिल्म में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और श्रद्धा कपूर अपनी भूमिकाओं को दोबारा निभाते नजर आएंगे. इस बार वे एक नए आतंक का सामना करेंगे, जिसका नाम है ‘सरकटे’. यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी.

