Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

दंगल प्रतियोगिता में बरवाला के पहलवान नैतिक ने भोकरहेड़ी के हर्ष को हराया

मुजफ्फरनगर। छपार क्षेत्र के बसेड़ा गांव में संत रविदास जन्मोत्सव पर चल रही दंगल प्रतियोगिता में बरवाला के पहलवान नैतिक ने भोकरहेड़ी के हर्ष को हराया।

वहीं कई मुकाबले बराबरी पर छूटे। इस दौरान दंगल देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ लगी रही।छपार क्षेत्र के बसेड़ा में रविदास मंदिर समिति के तत्वावधान में चार दिवसीय विशाल मेला व दंगल का आयोजन चल रहा है।

मंगलवार को दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी पवन देशवाल ने फीता काटकर किया। उन्होंने गुरु रविदास के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होने से देहात के पहलवानों को दांवपेच आजमाने का मौका मिलता है। यही पहलवान गांव व देश का नाम रोशन करते हैं।

दंगल में मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, सहारनपुर व उत्तराखंड के दर्जनों पहलवानों ने प्रतिभाग किया। देवबंद के पहलवान फईम व बसेड़ा के वंचित के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा।

लंढोरे के हुसैन ने नायडू के अनमोल को, बसेड़ा के प्रदीप ने पचेंडा के बिल्लू को हराया। जलालाबाद के आदित ने शामली के फेनिश को व सोरम के आरुष ने हुसैन को हराया, जबकि आखिर के आठ बेहद रोमांचकारी मुकाबले बराबर रहे।

इनमें मुजफ्फरनगर के सोमिल व लिब्बरहेड़ी के कुनाल, रुड़की के राजा व दोघट (बागपत) के शेरा, दाहा के अंकित व लिब्बरहेड़ी के हर्मित, जलालाबाद के अमन व सूजड़ू के सोहेल, शामली के प्रशांत व जलालाबाद के शेर अली, भैसरहेड़ी के मुन्नू व सहारनपुर के संदीप, दाहा के विजय व समय रम के तुषार के बीच हुए मुकाबलें बराबरी पर छूटे।

सभी विजेता पहलवानों को आयोजक पवन देशवाल ने सम्मानित किया। इस दौरान उपनिरीक्षक राकेश गौतम, रमन देशवाल, कपिल देशवाल, पूर्व प्रधान धर्मवीर सिंह, दिनेश शर्मा, कंवरपाल चौधरी, सुबोध प्रधान, जीतेंद्र एडवोकेट, सुलेमान, महक सिंह, नाहर सिंह, चरण सिंह व सुमेरचंद आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =