Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगरः खादर के जंगलों में लगी आग, हरियाली के जलने व धुंवे के गुबार से पर्यावरण को भारी नुकसान

मुजफ्फरनगर। गर्मी के बीच तापमान के बढ़ते ही आग लगने की घटनाओं की शुरुआत हो गयी है, आग बुझाने के संसाधनों की कमी व मजबूत तथा कारगर प्रणाली न होने के कारण आग की घटनाओं से भारी नुकसान होना जारी है।

वन्य जीवों के लिये सुरक्षित माने जाने वाले सेंचुरी क्षेत्र में लगी भयंकर आग से वन सम्पदा को क्षति हुई है, तथा हरियाली के जलने व धुंवे के गुबार से पर्यावरण को भारी नुकसान पहुँचा है।

सूचना पर पहुँची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया है।दरअसल, मुजफ्फरनगर जिले में तीर्थ स्थल शुकतीर्थ के निकटवर्ती गाँव फिरोजपुर के जंगल मे वन भूमि पर अज्ञात कारणों से आग लग गयी।

सूखी पत्तियों में लगी आग की लपटों ने हरी वनस्पति को भी अपनी चपेट में ले लिया तथा धुँआ चारो ओर फैला तो ग्रामीण भयभीत हो गये। ग्रामीणो ने भोपा पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां गाँव की आबादी में पहुँच गयी। किन्तु रास्ता तंग होने के कारण दमकल गाड़ियां जंगल में लगी आग तक न पहुँच सकी।

दमकल कर्मचारियों ने झाड़ियों के सहारे आग को बुझाने का प्रयास किया। तब तक सैंकड़ों बीघा जंगल मे खड़ी वनस्पति स्वाह हो गयी। आग बुझाने वाली दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया तो वही नीचे आश्रम में आग लगने से भी वन विभाग की टीम ने बचा ली।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 5 =