उत्तर प्रदेश

पूरी फीस जमा होने के बावजूद मार्कशीट नही, एसएसपी से कार्यवाही की मांग की

मुजफ्फरनगर। विद्यालय द्वारा पूरी फीस वसूलने के बाद भी मार्कशीट न देने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से कार्यवाही की मांग की। सिखेडा थाना क्षेत्र के गांव भण्डूरा निवासी फारूख पुत्र मौ.गुलशेर ने कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एसएसपी अभिषेक यादव के नाम सौपे गए शिकायती पत्र मे आरोप लगाते हुए बताया कि वह सरकूलर रोड स्थित कॉलेज मे बी.ए.एल.एल.बी. प्रथम वर्ष का छात्र है।

प्रार्थी ने 2019-20 में इण्टर मीडिएट में दाखला लेने हेतु डी.ए.वी.मॉडल इण्टर कालेज तिगरी थाना नई मन्डी के प्रधानाचार्य ने विद्या विकासिनी इण्टर कालेज गुरूकुल नारसन जिला-हरिद्वार में प्रार्थी का दाखला कराया था।

कालेज की कुल फीस प्रधानाचार्य द्वारा उसके भाई शाहरूख व जावेद के सामने जमा करा ली थी। जिसके बाद उसने सरकूलर रोड स्थित कालेज मे बी.ए.एल.एल.बी. के लिए दाखिला ले लिया है।

प्रार्थी का आरोप है कि गुरूकुल तिगरी स्थित स्कूल मे पूरी फीस जमा होने के बावजूद उसकी मार्कशीट नही दी गई है।

जाति प्रमाण-पत्र बनवाने को लेकर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया

मुजफ्फरनगर। कोरी समाज के लोगों ने जाति प्रमाण-पत्र बनवाने को लेकर तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए पत्र दिया। बुढ़ाना तहसील परिसर में एकत्र हुए कोरी समाज के लोगों ने बताया कि प्रदेश के प्रमुख सचिव ने वर्ष २०१७ में कोरी समाज के जाति प्रमाण-पत्र बनवाने के स्पष्ट निर्देश दिए थे।

उसके बाद वर्ष २०२० में भी पुनरू निर्देश जारी किए गए थे, इसके बावजूद कोरी जाति के प्रमाण-पत्र नहीं बनाए जा रहे हैं। उनके बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रवेश आदि से वंचित होना पड़ रहा है। नौकरी के आवेदन में भी जाति प्रमाण-पत्र की जरूरत होती है। उन्होंने बताया कि गत माह भी जाति प्रमाण-पत्र के लिए समाज के लोगों ने आंदोलन किया था।

इस पर कुछ जाति प्रमाण-पत्र बना भी दिए गए थे। परंतु अब आवेदन करने पर उन्हें निरस्त किया जा रहा है। इससे समाज के लोगों में भारी रोष है।

उन्होंने कोरी जाति के प्रमाण-पत्र शीघ्र बनवाने की मांग की। तहसीलदार मनोज कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह मामला समाज कल्याण विभाग को भेजा गया है।

वहां से पत्रावली मिलते ही जाति प्रमाण-पत्र बनने प्रारंभ हो जाएंगे। वेदपाल कोरी, देशपाल, सियानंद, विनय, दीपक, सुनील, मोहित, अशोक, विजय, अभिषेक व अनुज आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 3 =