News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

खालापार पुलिस ने अवैध शस्त्र सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद मे शातिर अभियुक्तो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत कार्यवाही करते हुए ०१ अभियुक्त को एक अवैध चाकू नाजायज के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज गया । अभियुक्त जहीर उर्फ लगडा पुत्र नसीर नि० कुंगर पट्टी सूजडू थाना खालापार जनपद मु०नगर को शामली बाईपास रोड पुल के नीचे सुजडू कट से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० राहुल कुमार (चौकी प्रभारी वहलना), है०का० अरविन्द कुमार, का० हरवेन्द्र सिंह शामिल रहे।

 

अनियंत्रित स्कूली वैन पलटी, कई बच्चे घायलMuzaffarnagar News
फुगाना/मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) फुगाना थाना क्षेत्र अंतर्गत दिन निकलते ही हुआ एक भीषण सड़क हादसा १८ बच्चों से भरी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलटी एक कार को भी लिया अपनी चपेट में। एका एक हुए इस भीषण सड़क हादसे में स्कूली वैन में सवार बच्चों में मची चीख पुकार आस-पास से गुजर रहे राहगीरों ने किसी तरह मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को देकर राहत एंव बचाव कार्य कराया शुरू उधर स्कूली वेन पलट जाने की सूचना से पुलिस विभाग मे भी मचा हड़कंप आनन फानन में मोके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी घायल बच्चों को उपचार के लिए शामली व् बुढ़ाना के अस्पतालों कराया भर्ती। स्थानीय निवासियो सहित ग्रामीणों ने बताया कि तेज गति से आ रही अनियंत्रित स्कूल वैन पलटी ब्रेक जाम होने के कारण एक कार से टकराने के बाद पलटी वैन पलटने से दर्जन भर स्कूली बच्चे हुए घायल स्कूली वैन में डेढ़ दर्जन के करीब बच्चे थे सवार गंभीर घायलों को शामली,व् हल्के घायलो को बुढ़ाना अस्पताल में कराया गया भर्ती। फुगाना थाना क्षेत्र के स्टार इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल की बताई जा रही है स्कूली वैन मोके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने स्कूली वैन चालक चालक को हिरासत में लेकर गाड़ी को भी लिया कब्जे में अग्रिम जाँच पड़ताल में जुटी पुलिस उधर स्कूली बच्चों के परिजनों ने स्कूल में जाकर किया जमकर हंगामा। बताया जा रहा है कि गाड़ी की फिटनेस,प्रदूषण इंश्योरेंस आदि सभी कागजात हो चुके खत्म योगी सरकार की मनाही के बाद भी जिले में बिना वैध कागजातों के चलाये जा रहे है धड़ल्ले से वाहन परिवहन विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

 

व्यापारी नेताओं द्वारा नवागंतुक जिलाधिकारी का किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल, अध्यक्ष संजय मिश्रा,सयोजक स० बलविंदर सिंह,राकेश त्यागी,पवन वर्मा,रमन शर्मा,सुखबीर सिंह,रवि शर्मा,महिला जिलाध्यक्ष व्यापार संगठन तुलसी भारद्वाज द्वारा नवागंतुक जिलाधिकारी श्री उमेश चंद मिश्रा का बुके भेट कर स्वागत सम्मान किया गया इस अवसर पर उनको जनपद का जिलाधिकारी के रूप में चार्ज संभालने हेतु बधाई प्रेषित की गई

 

पालिका चेयरमैन ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत कंट्रोल रूम का किया उद्घाटनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत पालिका भवन में नियत्रंण कक्ष (कन्ट्रोल रूम) का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर कई सभासदगण/अधिकारीगण/ कर्मचारीगण के साथ-साथ  पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे। अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि नगर की समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के उद्देश्य से नियत्रंण कक्ष (कन्ट्रोल रूम) स्थापित किया गया है, जो नगर वासियों की सफाई से सम्बन्धित शिकायतों का निवारण करेगा। यह नियत्रंण कक्ष (कन्ट्रोल रूम) प्रतिदिन प्रातः ०८.०० बजे से सायं ०८ बजे तक खुला रहेगा। अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि सफाई व्यवस्था के सम्बन्ध में नगरवासी इस दौरान फोन नम्बर ९११९७९२९४७ एवं १५३३ पर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगें। नियत्रंण कक्ष (कन्ट्रोल रूम) निम्नानुसार कार्य करेगाः-आने वाली शिकायतों की सूचना एस०एम०एस० के माध्यम से शिकायतकर्ता को तुरन्त भेजी जायेगी। जिसमें उनकी शिकायत का टिकट नम्बर दर्ज होगा। शिकायत का निवारण होने पर शिकायकर्ता से फोन पर शिकायत निवारण की पुष्टि की जायेगी। शिकायत निवारण होने के बाद शिकायतकर्ता को एस०एम०एस० के माध्यम से शिकायत निवारण की सूचना भेजी जायेगी। प्रतिदिन अपने वाली शिकायतों एवं निवारण की गयी शिकायतों की सूचना अध्यक्ष महोदया एवं अधिशासी अधिकारी को ई-मेल एव व्हाटसअप के माध्यम से भेजी जायेगी। अध्यक्ष द्वारा यह भी बताया गया कि अभी यह नियत्रंण कक्ष (कन्ट्रोल रूम) डोर-टू-डोर कूडा कलैक्शन से सम्बन्धित शिकायतें लेगा तथा समस्त सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित किये जाने के परीक्षण उपरांत भविष्य में अन्य शिकायतें जैसे बिजली, पानी, नालियों की सफाई से सम्बन्धित शिकायतें भी दर्ज करायी जा सकेगी। पालिका का उद्देश्य समस्त आम जनमानस को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं को सुचारू रूप से उपलब्ध कराया जाना है तथा मैं अपने कार्यकाल में इस उद्देश्य को प्राप्त करने में हर सभंव प्रयास करती रहूँगी।

 

राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का हुआ आयोजन
तैयारियों को लेकर बैठक कीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) रोहाना की इण्डियन पोटॉश लिमिटेड में प्रस्तावित राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज से पूर्व एक आवश्यक बैठक का आयोजन जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के संचालन में जिला पंचायत सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया। इस बैठक में आयोजित होने वाली भूकम्प एवं अग्नि सुरक्षा पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज से पूर्व सभी विभागों से आपदा की स्थिति में उनके द्वारा की जाने वाली तैयारियों, उनके पास उपलब्ध संसाधनों, आपदा की स्थिति में सम्बन्धित सभी विभागों में आपस में समन्वय स्थापित करने आदि के बारे में विस्तृत चर्चा की गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार ने कहा कि यह राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज सफल साबित होगी। उन्होनें बैठक में उपस्थित सभी अधिकारीगणों को उनके पास राहत एंव बचाव हेतु उपलब्ध सभी संसाधनों सहित प्रस्तावित राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज में प्रतिभाग करने हेतु निर्देश दिये गये। उन्होनें कहा कि आपदा की परिस्थिति से पूर्व यदि जागरूकता चलती रहे तो यह बडी सफलता हो सकती है। बैठक में एस०डी०एम० सदर निकिता शर्मा, खतौली मोनालिसा जौहरी, बुढाना राजकुमार, तहसीलदार खतौली श्रद्धा गुप्ता, बुढाना महेन्द्र यादव, पी०ए०सी० के प्लाटून कमाण्डर सुभाष चन्द्र, जल निगम के अधीक्षण अभियन्ता अबु जैद, जिला पूर्ति अधिकारी राधवेन्द्र कुमार सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग कुमार, बी०डी०ओ० बुढाना सतीश कुमार, राजीव कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा० जितेन्द्र गुप्ता व राहत सहायक नासिर हुसैन मौजूद रहे।

 

पशु चिकित्साधिकारी के निर्देशन पर चला टीकाकरण अभियान
पुरकाजी। पशु चिकित्सा अधिकारी पुरकाजी द्वारा अस्थाई गौआश्रय स्थल जबरपुर पर लम्पी स्किन डिजीस का टीकाकरण कराया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० जितेन्द्र गुप्ता के कुशल निर्देशन में डॉक्टर मोहित चौहान पशु चिकित्सा अधिकारी पुरकाजी द्वारा अस्थाई गौआश्रय स्थल जबरपुर पर लम्पी स्किन डिजीस का टीकाकरण कराया गया। गौआश्रय स्थल पर टीकाकरण के दौरान सभी गोवंश स्वस्थ्य पाये गए । गौआश्रय स्थल पर पर्याप्त मात्रा में भूसा ,स्वच्छ पेयजल व हरा चारा उपलब्ध मिला। गौवंशों को नियमित रूप से हरा चारा,खल चोकर देने एवं साफ सफाई करने हेतु निर्देशित किया गयाग् केयरटेकर उपस्थित मिले।

 

समीक्षा बैठक में दिये दिशा निर्देशMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ मिशन शक्ति, महिला बीट प्रणाली के सुदृढीकरण एवं आईजीआरएस के सम्बन्ध में किया गया गोष्ठी का आयोजन। सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ मिशन शक्ति, महिला बीट प्रणाली के सुदृढीकरण एवं आईजीआरएस की गुणवत्ता के उद्देश्य से गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, जनपद के समस्त थाना प्रभारीगण सहित थानों पर नियुक्त आईजीआरएस के मुंशी मौजूद रहें। सर्वप्रथम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन द्वारा शारदीय नवरात्रों से मिशन शक्ति फेज-०५ का शुभारंभ किया जायेगा। जिसमें महिला सशक्तिकरण हेतु विभिन्न अभियान भी प्रारम्भ किये जा रहे हैं। जिसके अर्न्तगत सभी थानों पर महिला बीट प्रणाली को और प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। जनपद मुजफ्फरनगर में महिला बीट प्रणाली के अंतर्गत सभी थानों की सामान्य बीटो की एक तिहाई बीटों को महिला बीट के रूप में चिन्हित किया गया है तथा बीट में महिला आरक्षी एवं महिला मुख्य आरक्षियों को नियुक्त किया गया है। महिला बीट प्रणाली के अंतर्गत महिला आरक्षियों द्वारा घरेलू हिंसा, महिला अपराध एवं उससे सम्बन्धित अभियुक्तों की जानकारी, शराबी, मनचलों, छेडखानी करने वाले, गुण्डो की जानकारी, बाहर से कोई महिला, बच्चा आकर निवास कर रहा हो या गायब हो गया हो गया हों जैसे कार्य सम्पादित किए जायेंगें तथा पीडित महिलाओं से मुलाकात, पीडिताओं एवं उनके परिवारीजनों की काउंसलिंग, पीडित महिलाओं से मुलाकात का विवरण व शिकायतकर्ता से शिकायत आदि का व्यौरा तैयार किया जाएगा तथा बीट बुक में विवरण दर्ज किया जाएगा। महिला बीट अधिकारियों द्वारा संपादित किए जाने वाले कार्यों की नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी तथा उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिला बीट अधिकारियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि महिला बीट अधिकारी द्वारा अपनी-अपनी बीट में जाकर ग्राम प्रधान आदि के सहयोग से स्कूलध्कॉलेज, कोचिंग संस्थान आदि में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु विभिन्न कार्यक्रम व गोष्ठी करके उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं के सुरक्षार्थ यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे वूमेन पावर लाइन १०९०, महिला हेल्पलाइन १८१, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन १०७६, पुलिस आपातकालीन सेवा ११२, चाइल्ड हेल्पलाइन १०९८, स्वास्थ्य सेवा १०२, एम्बुलेंस सेवा, महिला हेल्पलाइन १०८, थाने के सीयूजी नम्बर एवम अपराध सम्बन्धी कानूनों के बारे में जानकारी देना, महिलाओं एवं बच्चो की मानव तस्करी के बारे में जानकारी देना, पाक्सो एक्ट के बारे में जानकारी देना, महिलाओं के लिए विविध सहायता, डालसाध्सालसाध्विविध परामर्श केन्द्र के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया जाएगा। साथ ही महोदय द्वारा सभी को निर्देशित किया गया कि आईजीआरएस से प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों का तय समय सीमा में निस्तारण किया जाए तथा महिला अपराधों से सम्बन्धित शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर तत्काल मौके पर जाकर उनका निस्तारण किया जायें तथा बताया गया कि महिला आरक्षियों द्वारा बीट में सम्पादित किए गये कार्यो की समीक्षा जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी द्वारा की जायेगी। अन्त में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा व मादक पदार्थ की बिक्री आदि संगठित अपराधों पर पूर्णतः रोक लगाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर ऐसे अपराधों में लिप्त अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी करने कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु समस्त अधिनस्थों को बाजारों, भीड़भाड़ व संवदेनशील स्थानों पर नियमित गश्त करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।

 

 

प्रधानमंत्री जी का संकल्प गुलामी के हर अंश से मुक्ति के लिए आजादी के अमृतकाल में गुलामी का प्रतिक लीज होल्ड भूमि कानून को बदलने की आवश्यकता
लीज होल्ड भूमि को फ्री होल्ड किया जाए-आई आई ए चेयरमैन पवन गोयलMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए), उत्तर प्रदेश का प्रमुख औद्योगिक संगठन, लंबे समय से प्रदेश में लीज होल्ड औद्योगिक भूमि को फ्री होल्ड में बदलने की मांग कर रहा है। ३० नवम्बर २०२३ को आईआईए द्वारा लखनऊ में आयोजित रूस्रूश्व उद्यमी महासम्मेलन में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के समक्ष भी इस मुद्दे को प्राथमिकता से रखकर प्रत्यावेदन दिया गया है। लीज होल्ड औद्योगिक भूमि को फ्री होल्ड में बदलने की मांग का मुख्य कारण यह है कि यूपीसीडा या उद्योग निदेशालय द्वारा दी गई लीज होल्ड भूमि पर कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए उद्यमियों को अनुमतियाँ प्राप्त करने में इन विभागों के चक्कर लगाने पड़ते हैं जिसमें निम्नलिखित शामिल हैयदि उद्यमी को अपने उद्योग में कोई नया उत्पाद बनाना है, बैंक लिमिट में बदलाव करना है या बैंक बदलना है, अपने उद्योग को इज ऑफ डूईंग मैनूफैक्चरिंग में हस्तांतरित करना हो, उद्योग की भूमि एवं भवन किराये पर देने हों,अथवा भूमि का अमल्गमेशन या सेपरेशन करना हो। ऐसी अनुमतियाँ प्राप्त करने के लिए उद्यमियों को भ्रष्टाचार का भी शिकार बनना पड़ता है, इसके अतिरिक्त इन अनुमतियों को जारी करने की प्रक्रिया में एमएसएमई अथवा उद्योग निदेशालय के कर्मचारियों एवं अधिकारियों का भी बहुमूल्य समय नष्ट होता है । उल्लेखनीय है कि लीज होल्ड भूमि का कानून ब्रिटिश शासन के दौरान लागू हुआ था, जब देशवासियों को गुलाम बनाया गया था। वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने श्अमृतकालश् में इस गुलामी के अंशों से मुक्ति पाने का संकल्प लिया है। अतः आज इस कानून को बदलने की नितांत आवश्यकता है। लीज होल्ड औद्योगिक भूमि को फ्री होल्ड में बदलने से उत्तर प्रदेश को कई लाभ होंगे। प्रशासनिक परेशानियाँ कम होने से उद्यमियों के समय की बचत होगी, जिससे प्रदेश में औद्योगिक विकास तीव्र होगा। प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद और राजस्व में वृद्धि होगी, जिससे सरकार का १ ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य भी शीघ्र पूरा होगा। फ्री होल्ड भूमि पर नए औद्योगिक निवेश के अवसर पैदा होंगे, जो सरकार की भी प्राथमिकता है। नए रोजगार सृजित होंगे, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार ढूँढने बाहर नहीं जाना पड़ेगा। लीज होल्ड भूमि को फ्री होल्ड करने पर जो राजस्व सरकार को मिलेगी, उससे सरकार नये औद्योगिक क्षेत्र सृजित कर सकेगी। यूपीएसआईडीए एवं उद्योग निदेशालय में कर्मचारी एवं अधिकारी अपना समय औद्योगिक विकास की अन्य गतिविधियों में लगा सकेंगे जिससे औद्योगीकरण बढेगा। उत्तर प्रदेश की रैंकिंग ईज ऑफ डूईंग बिजनेस के साथ-साथ ईज ऑफ डूईंग मैनूफैक्चरिंग में भी बढेगा जिससे टीज ऑफ डूईंग बिजनेस खत्म होगा। यह भी उल्लेखनीय है कि औद्योगिक भूमि जब लीज होल्ड पर सरकार द्वारा उद्यमी को दी जाती है तो उस समय का पूरा लैन्ड एक्यूयेशन कॉस्ट, डैवलपमेंट चार्जेस एंड प्रीमियम उद्यमी से लिया जाता है। जब सभी कॉेस्टस उद्यमी द्वारा दी जा चुकी है और सरकार की मंशा के अनुसार उद्योग स्थापित कर चलाया रहा है तो उन्हें किरायेदारी से मालिकाना हक क्यों नहीं मिलाना चाहिए ? क्या हम आजादी के पूर्व चल रही जमीन्दारी प्रथा की तरह सरकारी जमीन्दारी प्रथा की तरफ नहीं बढ़ रहे है ? जमीन्दारी प्रथा एवं लीज होल्ड में समानता पर तैयार की गयी रिपोर्ट आपके सुलभ सन्दर्भ हेतु संलग्न है। देश के विभिन्न राज्यों जैसे हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम-बंगाल, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और तमिलनाडु ने लीज होल्ड भूमि को फ्री होल्ड में बदलने की पालिसी लागू है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास विभाग द्वारा विभिन्न कम्पनियों हेतु अधिग्रहित की गयी भूमि को फ्री होल्ड किये जाने सम्बन्धी नीति वर्ष २०१६ में जारी कर दी गयी है जो एक हेक्टेयर अथवा उससे अधिक क्षेत्रफल में कार्यरत इकाइयों के लिए लागू है, जिससे सूक्ष्म और लघु उद्योग इस सुविधा से वंचित हैं। आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल ने ३० नवंबर २०२३ को लखनऊ में आयोजित उद्यमी महासम्मेलन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से अपील की है कि प्रदेश की लीज होल्ड भूमि को फ्री होल्ड में बदला जाए। श्री नीरज सिंघल ने यह भी सुझाव दिया कि लीज होल्ड भूमि को सशर्त फ्रीहोल्ड में बदला जाए जिसमें भूमि का उपयोग औद्योगिक ही रहे। किसी भी स्थिति में नहीं बदला जा सके। इससे औद्योगिक क्षेत्र का स्वरूप यथावत रहेगा और नए उद्योग स्थापित करने की संभावना बढ़ेगी, जिससे सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। आईआईए ने वर्ष २०२३ से अब तक इस मुहिम में कई महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं जिसमें प्रदेश के सभी सांसदों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारियों, उत्तर प्रदेश शासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर ज्ञापन दिया गया है एवं प्रेस वार्ता भी हुई है। ए २० ज्वाइंट फोरमके माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों की प्रमुख औद्योगिक संगठनों के साथ भी इस पर विचार विमर्श कर एक आवाज के साथ इस मुद्दे को पुरे देश में उठाया जा रहा है . इस मुहिम के अंतर्गत आईआईए के विभिन्न चौप्टर द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों, सरकारी कार्यालयों एवं प्रमुख स्थानों पर ११० से अधिक जगहों पर होर्डिंग्स डिस्प्ले की गयी है और लोकल इंडस्ट्री एसोसिएशन को साथ लेकर अन्य चौप्टर भी होर्डिंग डिस्प्ले करने की तैयारी में हैं।

 

उत्तर प्रदेश कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल संघ शाखा मुजफ्फरनगर ने निर्वतमान जिलाधिकारी का किया स्वागत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल संघ शाखा मुजफ्फरनगर द्वारा कलक्ट्रेट कर्मचारियो के साथ अरविन्द मलप्पा बंगारी निर्वतमान जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर का विदाई कार्यक्रम आयोजित कराया गया। निवर्तमान जिलाधिकारी द्वारा कलक्ट्रेट के कर्मचारियो की मेहनत ओर उनके कार्यकाल मे किए गये सभी शासकीय दायित्वो का निर्वहन पूर्ण लग्न एवम् मेहनत से किए जाने के लिए सभी संघ के पदाधिकारियो एवम् कर्मचारियो का धन्यवाद अदा किया गया। कलक्ट्ेट मिनिस्ट्रियल संघ के अध्यक्ष अम्मार हैदार एवम् सचिव एवम् मंत्री मनीश शर्मा एवम् कार्यकारणी के सदस्यो एवम् सभी कलक्ट्रेट कर्मचारियो द्वारा आयोजित विदाई समारोह के आयोजन मे नरेन्द्र बहादुर सिंह अपर जिलाधिकारी प्रषासन एवम् गजेन्द्र कुमार अपर जिलाधिकारी वित्त एव् राजस्व, वीर सैन सहायक आयुक्त स्टाम्प मुजफ्फरनगर एवम् अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम मे मुख्य रूप से श्रीमती षैफालिका , प्रशासनिक अधिकारी, सुभाष नाजिर सदर, संजय कुमार गर्ग, तरूण छाबडा, ओ०एस०डी० जिलाधिकारी शौकत हुसैन, विकास षर्मा, जनेशवर श्रीमती सीता देवी, धीरजपाल, रामकिशोर, राजकुमार, राजकुमार , प्रवीण कुमार, नरेन्द्र, रणवीर सिंह, दिनेश कुमार, पीयूश त्यागी, विजय कुमार, कुलदीप, पुश्पेन्द्र, बालेन्द्र कुमार, प्रिन्स जैन, सचिन कुमार, रोबिन, एस०हुसैन, आषीश कुमार, प्रांजल शर्मा, अंकुर, श्रीमती रमी मलिक, विजयलता, आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

21 को केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी करेंगे राजकीय आईटीआई बधाई कलां मुजफ्फरनगर का शुभारंभ
ुनई दिल्ली/मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश, भारत सरकार की कौशल विकास की महत्वपूर्ण योजनों को युवाओं तक पहुँचाने के लिए उत्तरप्रदेश सरकार और एवीपीएल इंटरनेशनल पीपीपी मोड में संचालित राजकीय आईटीआई बधाई कलां, मुजफ्फरनगर में का उद्धघाटन दिनांक २१ सितम्बर २०२४ को केन्द्रीय कौशल विकास मंत्री श्री जयंत चौधरी, द्वारा किया जायेगा। यह नवनिर्मित आईटीआई पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवाओं के लिए एक ऐसा मंच प्रदान करेगा, जहां वे नवीनतम तकनीकों और कौशलों में प्रशिक्षित होकर वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना सकेंगे।
अत्याधुनिक लाइब्रेरी की सुविधा इस राजकीय आईटीआई में तकनीकी प्रशिक्षण और कौशल विकास पाठ्यक्रमों के साथ-साथ, एक उन्नत लाइब्रेरी सुविधा भी उपलब्ध होगी, जिसे स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह जी,पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार मेमोरियल पुस्तकालयके नाम से जाना जाएगा। इस पुस्तकालय में छात्रों को विभिन्न प्रकार की सामग्री जैसे पुस्तकें, पत्रिकाएँ और डिजिटल संसाधनों तक पहुँच मिलेगी। इसका उद्देश्य छात्रों को उनके अध्ययन के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना और उन्हें उद्योग की नवीनतम प्रवृत्तियों से अवगत रखना है। यह पुस्तकालय स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह जी,पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार की स्मृति में स्थापित किया गया है, जो शिक्षा और विकास के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानित करती है।इतना ही नहीं इस मोके परभारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंहमेमोरियल अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट सेंटरका शुभारंभ किया जायेगा। इस अवसर पर ५,००० पौधे भी लगाए जाएंगे,जोकि हमारे पर्यावरण की सुरक्षा के लिए महतवपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
व्यक्तित्व विकास और अन्य कौशल
इसके अलावा, इस आईटीआई हब में छात्रों के व्यक्तित्व विकास के लिए विशेष कोर्स भी प्रदान किए जाएंगे। इनमें रोजगार योग्य कौशल, अंग्रेजी बोलने की कला, और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शामिल है। इन कोर्सेस का उद्देश्य छात्रों को न केवल तकनीकी कौशल में निपुण बनाना है,बल्कि उन्हेंआत्मविश्वास से भरपूर और संपूर्ण व्यक्तित्व बनाने में मदद करना है।
वैश्विक अवसर – इस आईटीआई के माध्यम से प्रशिक्षित छात्रों को नेशनल स्किल डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन (एनएसडीसी इंटरनेशनल) द्वारा सूचीबद्ध किये गए १० देशों में प्लेसमेंट का अवसर मिलेगा, जिनमें ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त अरब अमीरात, जापान, कतर, सऊदी अरब, जर्मनी, इटली, फ्रांस, जॉर्डन, ताइवान आदि शामिल हैं। ये प्लेसमेंट अवसर न केवल छात्रों के करियर को नई ऊँचाइयों पर ले जाएंगे, बल्कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिस्पर्धी बनाएंगे।

 

गांधीनगर हाउसिंग सोसायटी को ऑपरेटिव प्राइवेट लिमिटेड का चुनाव सम्पन्न
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गांधीनगर हाउसिंग सोसायटी कोऑपरेटिव प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष पद पर श्रीमती निशा गुप्ता धर्मपत्नी अजय गुप्ता को सर्वसम्मति से समिति का अध्यक्ष घोषित किया गया। समिति के चुनाव में ७ डायरेक्टर का चुनाव हुआ जिनमें तीन डायरेक्टर निर्विरोध चुने गए और चार सीटों पर निशा गुप्ता के ग्रुप ने जीत दर्ज हासिल की चुने गए डायरेक्टर में श्रीमती निशा गुप्ता, श्रीमती राजेश रानी, श्रीमती प्रीति रानी, श्रीमती पवित्र गुप्ता, श्रीमती अनीता गोयल, अर्जुन कुमार, सुधीर कुमार सोसाइटी में डायरेक्टर निर्वाचित हुए। मुख्य सहयोगी सुशील अग्रवाल, अनिल बंसल, हरि मोहन बंसल, डॉ अमित कुमार, सभासद नवनीत गुप्ता और वरिष्ठ सपा नेता पवन बंसल का विशेष सहयोग रहा।

 

महर्षि कश्यप कालू बाबा की जयंती मनाई
मुजफ्फरनगर। शामली रोड स्थित महर्षि कश्यप चौक पर महर्षि कश्यप कालू बाबा की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी सहित कश्यप समाज के द्वारा हवन यज्ञ कर महर्षि कश्यप कालू बाबा को याद किया गया एवं प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने महर्षि कश्यप कालू बाबा का माल्यार्पण भी किया।

 

फूल माला पहनाकर किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। हिमांशु वर्मा जिला अध्यक्ष पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल मुजफ्फरनगर की टीम ने श्रीमति ममता त्यागी राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन को अपनी टीम के साथ फूल माला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया जिसमें उनके साथ अमित तिवारी महासचिव, कार्तिक वर्मा सचिव, आदेश कुमार सचिव, रवि कुमार सचिव, उज्जवल वर्मा नगर अध्यक्ष मौजूद रहे

 

पूर्व मंत्री विद्याभूषण का 22 को जन्मदिन
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश महासचिव व सहारनपुर मण्डल प्रभारी हरीश भूषण ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि 22 सितम्बर दिन रविवार को पूर्व कैबीनेट मंत्री स्व.विद्याभूषण का जन्मदिन कोठी न.1 रैनबो विहार मे मनाया जाएगा।

 

भारतीय अति पिछडा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारतीय अति पिछडा वर्ग संघर्ष मोर्चा रास्ते को कब्जा मुक्त कराये जाने की मांग को लेकर कचहरी मे धरना-प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। भारतीय अति पिछडा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति के नेतृत्व मे कचहरी परिसर मे एकत्रित कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इस दौरान सौपे गए ज्ञापन मे अवगत करया कि मीरापुर स्थित सिद्धपीठ योगमाता मन्दिर के रास्ते को कब्जा मुक्त कराने को लेकर यह धरना दिया गया है। ज्ञापन मे बताया कि मीरापुर मे सैकडो वर्ष पुराने सिद्धपीठ योगमाया मंदिर का रास्ता 38 फुट चौडा हैं। आरोप है कि उक्त मार्ग पर दबंगो व दूसरे समुदाये के लोगो ने कब्जा कर निर्माण कर लिया है। वहीं कुछ निर्माण अधूरे हैं। जिनकी वजहा से मौजूदा रास्ते की चौडाई 10 फुट रह गयी है। जिस कारण मंदिर मे बाहर से आने जाने वाले लोगो को काफी परेशानी उठानी पडती है। मंदिर मे आने वालो को अपनी गाडियां करीब आधा किलोमीटर दूर खडी करनी पडती है। ज्ञापन सौपने वालो मे अनुराग शर्मा, शिवकुमार प्रजापति, विनोद कुमार, रामअवतार शर्मा, सुभाष शर्मा, सुनिता प्रजापति, विजय पाल, मोची नेता, नरेश सैनी आदि मौजूद रहे।

 

राहुल गांधी के बयान के विरोध में दिया ज्ञापनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिये गए विवादित बयान के विरोध में भाजपा पिछडा मोर्चा के पदाधिकारियों ने डीएम कार्यालय पहुंच कर एक ज्ञापन सौंपा।
पिछडा मोर्चा मुजफ्फरनगर के तत्वाधान मे आज दोपहर के वक्त कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे भाजपा पिछडा मोर्चा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमे अवगत कराया गया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा अमेरिका मे दिए गए पिछडी जाति के प्रति विवादित बयान का भाजपा पिछडा मोर्चा विरोध करती है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस विवादित बयान के विरोध में देशभर मे भाजपा पिछडा मोर्चा की और से जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप, रामकुमार कश्यप प्रदेश का. स., जिला महामंत्री मनोज पांचाल, जयकरन गुर्जर जिला महामंत्री, विजय वर्मा जिला मंत्री ,देवेंद्र पाल ,नरेंद्र प्रजापति,सचिन प्रजापति ,रविकांत ,विनित मलिक नवीन पांचाल, यशवीर सिंह ,पोपिंद्र,मनोज पाल ,रामपाल सैन ,जोनी गुर्जर,मुकेश कुमार ,संतकुमार कश्यप,पुरोहित जी,हिमांशु सैनी ,सचिन सैनी ,अमित बंजारा,विपिन कुमार सभी कार्यकर्ता व सभी जिला पदाधिकारी ,सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे ।

 

पेपर मिल मे आग लगने से मचा हड़कम्पFire Muzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मेरठ रोड स्थित पेपर मिल मे लगी आग से हडकम्प मच गया। आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार मेरठ रोड स्थित अरिस्टो क्राफ्ट पेपर मिल मे अज्ञात कारणो के चलते लगी आग से मिल कर्मचारियों मे हडकम्प मच गया। मिलकर्मियो ने इसकी सूचना पेपर मिल स्वामी को देने के साथ फायर बिग्रेड को भी सूचित किया। आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस हादसे मे कितना नुकसान हुआ है इसका कोई अनुमान नही लग सका। गनीमत यह रही कि हादसे मे कोई हताहत नही हुआ।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 2 =