समाचार (Muzaffarnagar News)
शरद पूर्णिमा पर अमर क्लब, मुजफ्फरनगर करेगा दवा का वितरण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अमर क्लब, मुजफ्फरनगर की और से शरद पूर्णिमा पर दमा-अस्थमा-की दवाई निशुल्क वितरीत की जाएगी।
अमर क्लब, मुजफ्फरनगर के सचिव प्रवीण गर्ग ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत करया कि शरद पुर्णिमा के अवसर पर दमा अस्थमा के रोगियों के लिए निशुल्क दवा का वितरण गुरूवार 17 अक्टूबर 2024 को गुदडी बाजार में दोपहर 2ः30 बजे से सायं 6ः00 बजे तक खादी आश्रम बल्लू खादी वाले पर किया जायेगा। अमर क्लब के अध्यक्ष अम्बरीश गर्ग, उपाध्यक्ष श्रवण शर्मा, सवि प्रवीण गर्ग, कोषाध्यक्ष मुकेश सैनी व प्रेमप्रकाश अरोरा द्वारा बताया गया कि प्रत्येक वर्ष शरद पुर्णिमा के अवसर पर दवायुक्त खीर का निशुल्क वितरण दमा रोगियों के लिए किया जाता है दमे की दवाई खीर में मिलाकर रात्रि को 12 बजे खाई जाती है तथा प्रतिवर्ष सैकडो लोग इसका लाभ उठाते हैं।
पैट्रोल पम्प स्वामियों की ली उपजिलाधिकारी खतौली ने बैठक
खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)उपजिलाधिकारी खतौली मोनालिसा जौहरी ने ली खतौली क्षेत्र के पैट्रोल पम्प स्वामियों की समीक्षा बैठक। आगामी त्योहारों में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत तहसील खतौली में एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गयी। जिसमें पूर्ति निरीक्षक व पूर्ति लिपिक तहसील खतौली क्षेत्रान्तर्गत समस्त डीजलध्पेट्रोल पम्प के स्वामी द्वारा प्रतिभाग किया गया। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने बैठक में समस्त पैट्रोल पंप स्वामियों को निम्न बिन्दुओं पर निर्देशित किया गया। किसी भी दशा में पेट्रोल की बिक्री बोतल या कैन में अथवा ऐसे किसी भी बर्तन में नहीं की जायेगी। जिससे उक्त के दुरूपयोग किये जाने की संभावना हो। सुनिश्चित करेंगें कि डीजल/पेट्रोल में किसी प्रकार का अपमिश्रण की शिकायत न मिले। अनाधिकृत भण्डारण व स्टॉक वैरिएशन न हो। स्टॉक व बिक्री सम्बन्धी रिकॉर्ड अपडेटेड रूप से रखा जाये। मुफ्त हवा, पेयजल सुविधा, स्वच्छ प्रसाधन सुविधा, अग्निशमन यंत्र तथा प्राथमिक उपचार किट का रखरखाव सुनिश्चित करेंगें। तद्दिनांक के मूल्य की सूचना सहज दृश्य, स्थान पर डिस्पेंसिंग यूनिट पर दर्ज रखेंगे। उपरोक्त निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करने के निर्देशों के साथ बैठक समाप्त की गयी।
लायन्स क्लब मुजफ्फरनगर उन्नति ने दिया वृक्षारोपण कर संदेश
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) लायन्स क्लब मुजफ्फरनगर उन्नति ने बायपास रोड पर नचिकेता पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण किया जिसमे अध्यक्ष सीए लायन मनीष बंसल व सचिव लायन अमित मित्तल के साथ साथ मुख्यरूप से डिस्ट्रिक कैबिनेट सेक्रेटरी सीए लायन अजय अग्रवाल एवम लायन रीना अग्रवाल डिस्ट्रिक पदाधिकारी शामिल हुए ये जानकारी क्लब के मीडिया चेयरमैन व डिप्टी डिस्ट्रिक गवर्नर लायन अनिल कंसल ने दी।
लायन्स क्लब मुजफ्फरनगर उन्नति ने आज नचिकेता पब्लिक स्कूल में आंवला नीम, गुल्मोर आदि के कई पेड़ लगा कर एक पेड़ मां के नाम मां के नारे को चरितार्थ करने का काम किया, पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए आज हर कोई चिंतित है और शास्त्रों के अनुसार एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान है, छोटे छोटे प्रयासों से बड़ा लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है, विभिन्न प्रकार के मानव प्रदूषणों के कारण पृथ्वी काफी प्रदूषित हो चुकी है अतः हम सभी को मिलकर सुखद पर्यावरण के लिए सभी संस्थाओं को मिलकर प्रयास करना चाहिए, इसके प्रति हम सभी को अविलंब चेतना होगा,इसी उद्देश्य के लिए लायन्स क्लब मुजफ्फरनगर उन्नति द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें मुख्यरूप से लायन प्रवीण गोयल एवं स्कूल प्रबंध समिति के डायरेक्टर अनुराग गुप्ता, सुशील जैन,पूर्व कोषाध्यक्ष लायन हिमांशु गुप्ता,लायन प्रतिभा बंसल, लायन नितिन गोयल , लायन दिनेश गर्ग ,आदि सभी ने स्कूल फील्ड के किनारे वृक्षारोपण कर सामाजिक कार्य में सहभागिता की, अन्त में स्कूल प्रबंध कार्यकारिणी द्वारा सभी लायन सदस्यों को नाश्ता करवा कर एवं प्रतीक चिन्ह दे कर सम्मानित किया, जिसके लिए क्लब द्वारा स्कूल कमेटी का आभार व्यक्त किया गया।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ऑफिशल विजिट तथा जाइंट इंस्टॉलेशन कार्यक्रम लायंस क्लब मुजफ्फरनगर लोटस तथा लायंस क्लब मुजफ्फरनगर द्वारा हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) लायंस क्लब मुजफ्फरनगर लोटस तथा लायंस क्लब मुजफ्फरनगर द्वारा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ऑफिशल विजिट तथा जॉइंट इंस्टॉलेशन कार्यक्रम होटल सॉलिटेयर, मुजफ्फरनगर में बड़े धूमधाम से मनाया गया। लायनिस्टिक वर्ष 2024- 25 के लिए लाइंस क्लब मुजफ्फरनगर लोटस में लायन योगेंद्र कुमार कंबोज तथा लायंस क्लब मुजफ्फरनगर में लॉयन भूपेंद्र कुमार गुप्ता को इंस्टॉलेशन ऑफिसर लायन विनय सिसोदिया द्वारा अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई तथा दोनों अध्यक्षों का इंस्टालेशन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 321ब्1 पीएमजेएफ लायन अशोक कुमार मित्तल रहे तथा प्रीसाईडिंग ऑफीसर लायन डॉ अनुराधा वर्मा रही। कार्यक्रम में इनॉग्रेशन ऑफिसर एमजेएफ लायन विनय मित्तल तथा कीनोट स्पीकर एफजेएफ अरविंद संगल रहे। एमओसी पीएफजेएफलायन डॉ मुकेश अरोड़ा तथा लायन डॉ अनुराधा वर्मा ने कार्यक्रम का यथाविधि सभी अधिकारियों तथा विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कराकर शुभारंभ करवाया लायन विनय मित्तल जी ने अपने उद्बोधन द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इंस्टॉलेशन ऑफिसर पीएफजेएफ लायन विनय सिसोदिया जी ने एफजेएफ लायन अरविंद सांगल के साथ मशाल प्रज्ज्वलित कर शंख ध्वनि द्वारा दोनों अध्यक्षों को अध्यक्ष पद का उत्तरदायित्व निर्वहन शपथ के साथ अध्यक्ष पद पर स्थापित किया। लायंस क्लब मुजफ्फरनगर लोटस की सचिव लायन प्रिया माहेश्वरी तथा कोषाध्यक्ष लायन अनुपमा गोयल को तथा लायंस क्लब मुजफ्फरनगर के सचिव शिव प्रकाश गर्ग तथा कोषाध्यक्ष ओ पी रहेजा को पद हेतु शपथ दिलाई गई। दोनों क्लबों के बोर्ड मेंबर्स को उनके उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए सेवा कार्यों को करने हेतु शपथ दिलाई गई। दोनों क्लबो के सभी सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे। पीडीजी लायन रजनीश गोयल,पीडीजी लायन एम के जस्सर, पीडीजी रामकुमार गुप्ता, आईपीडीजी सुनील निगम,पीडीजी लायन कुंज बिहारी अग्रवाल, पीएफजेएफ लायन आदित्य गुप्ता मंचासीन अधिकारी रहे तथा सभी ने अपना सुंदर उद्बोधन कर कार्यक्रम की शोभा विस्तृत की। कार्यक्रम में शनाया वर्मा और शनाया माहेश्वरी ने सुंदर प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। गायिका अनन्या कंबोज ने बहुत ही सुंदर गीतों की प्रस्तुति की। कार्यक्रम में वोट आफ थैंक्स वरिष्ठ लायन कुंज बिहारी अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में अन्य जिलों से विशिष्ट अतिथियों ने प्रतिभाग कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मुजफ्फरनगर के अन्य लाइंस क्लब शाखा के सभी पीएसटी तथा विशिष्ट लायंस ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। रीजन चेयरपर्सन लायन अतुल एरोन तथा जोन चेयरपर्सन लायन नरेश शर्मा उपस्थित रहे। डॉ एस के सेठ, डॉ अशोक कुमार विरमानी, डॉ एम के बंसल,सिकंदर लाल, तनु कपूर,नीलकमल पुरी,साधना मेहता ,अंकित,कमला भगत,लवी धर्मेंद्र,अरुण लोहान ,दैनिक जागरण के आनंद जी ,ऋचा तिवारी, विशाल मल्होत्रा,प्रदीप गुप्ता, संदीप उपस्थित रहे । कार्यक्रम में दीपावली उत्सव आतिशबाजी, मिष्ठान वितरण तथा रात्रिभोज के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
कम्पटीशन का आयोजन
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर मण्डल सिंगिंग डांस स्पोर्ट्स चौंपियनशिप कम्पटीशन एसडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जानसठ रोड मुजफ्फरनगर मे हुआ इसमें सहारनपुर,शामली मुजफ्फरनगर के पत्रिभागियो ने हिस्सा लिया इसमें बच्चों ने सुपर मॉम ने और सुपर पापा ने सिंगिंग और डांसरो का जबरदस्त टेलेंट दिखाया एक से बढ़कर एक डांस की प्रसतुति की उत्तर प्रदेश के सेक्रेटरी मोहन अरोरा और शो की ऑर्गेनाइजर विशा चौधरी और हंसिका सिंह मैं सभी टीम मेंबर का धन्यवाद किया टीम मेंबर में मुख्य रूप से श्रीमती अंजू अरोरा(,राकेश अरोरा पत्रकार), अजय अनेजा , मनीष चावला ,निधि शर्मा,रामा शर्मा, ऋतिक धीमान ,अंकुर मैनी, अक्षी त्यागी, आराध्या रहे मुख्य अतिथि सीवओव नई मंडी रुपाली रॉय चौधरी , बॉडी स्टेशन जिम के ओनर अमित राठी रहे और कॉलेज के डायरेक्टर सिद्धार्थ शर्मा रहे। अतिथि के रूप में बसंत गोयल एडवोकेट अश्विनी कुमार, विशाल गर्ग वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे। शो का संचालन अराधाय,जैस्मिन ने किया। जजमेंट पैनल पर बिजनौर से से आई रिचा शर्मा गुड़गांव से आए विनीत ढींगरा ने डांस का और सहारनपुर से आए के.के. गर्ग , और आशीष शर्मा और अनुज वर्मा ने सिंगिंग का जजमेंट करा सभी बच्चों को ट्रॉफी मेडल और मेडल दिया गया और जो बच्चे इसमें विनर आए उनका सिलेक्शन आने वाले स्टेट लेवल बरेली में किया गया।
भव्य गीता पाठ हुआ
मुजफ्फरनगर। महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर के महा मंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि महाराज श्री की आज्ञानुसार एवं श्री-श्री कृपा बिहारी जी कि कृपा से एकादशी के शुभ अवसर पर रात्री में भव्य गीता पाठ व भजन भाव शाम 6ः30 से पंडित कृष्णा नन्द जी एवम पंडित संजय जी के सौजन्य से प्राचीन शिव मन्दिर रेलवे स्टेशन के सामने गली
मुजफ्फर नगर में अयोजित किया गया। जिसमे काफी संख्या मे श्रद्धालुओं ने भाग लिया ।जिसमे सर्व प्रथम पण्डित जी ने विधिवत पूजन के पश्चात ,अतुल कुमार गर्ग द्वारा गणेश वन्दना, ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप, भगवत स्तुति प्रार्थना गीता मंत्र,अष्टा दश श्लोकी जी का पाठ व गीता जी के 12वें अध्याय का पाठ भाव पूर्वक कराया गया तथा बताया कि यह अध्याय भक्तियोग पर आधारित है तत्पश्चात भजनों की श्रृंखला में आयेंगे में श्री राम आज मेरा मन कह रहा है ,राधे राधे बोल, तेरे घर भी आयेंगे घनश्याम,जग में सुंदर है दो नाम, मेरे बांके बिहारी लाल तू इतना ना कर श्रृंगार, भजन भावों से सभी श्रोताओं को सराबोर कर दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुल कुमार गर्ग, रामबीर सिंह , सुभाष गोयल, अजय कुमार गर्ग, सुभाष गर्ग, पण्डित कृष्णा नंद , पंडित संजय मिश्रा,सतीश गर्ग, मुकुल, सुधीर बंसल ऋतु सिंघल, मोनिका, निशा बंसल,मीनाक्षी गर्ग, राधा मिश्रा, रुकमणी गोयल, मोहिनी गुप्ता, पूनम ,अल्का गोयल, मोहिनी गुप्ता,ज्योति, रेनू मित्तल अनीता गर्ग आदि । यह जानकारी अतुल कुमार गर्ग महा मंत्री जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फर नगर ने दी।
आज रहेगी 5 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित
मुजफ्फरनगर। 16 अक्टूबर में मिमलाना रोड बिजली घर के नियाजुपुरा फीडर पर जर्जर पोल व लाइन बदलने का कार्य किया जाएगा जिसके करण समय 09ः30 बजे से 14ः30 बजे तक रामलीला टीला, आबकारी, चुंगी नंबर 02 क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
जिंप अध्यक्ष ने किया ब्रह्मलीन स्वामी श्यामानंद जी महाराज की प्रतिमा परनमन
शुकतीर्थ। रामकुमार शर्मा जिला संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि माता पूर्णागिरी आदि शक्तिपीठ में आयोजित श्री श्री 1008 गुरु हनुमान जी की 10 वीं पुण्य तिथि पर जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने सहभागिता कर पूज्य संत समाज का आशीर्वाद प्राप्त किया। डा.निर्वाल ने श्री संत मंडल आश्रम गरीबदासी में ब्रह्मलीन स्वामी श्यामानंद जी महाराज की प्रतिमा पर जाकर नमन वंदन किया तथा अंत में शनि धाम में स्वामी सच्चिदानंद पुरी जी से भेंट कर प्रणाम नमन किया ।भा.ज.पा. कार्यकर्ता भी साथ रहे ।
समीक्षा बैठक हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में मौजूद समस्त शाखाओं द्वारा सम्पादित किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित शाखा प्रभारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में मौजूद समस्त शाखाओं द्वारा सम्पादित किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी। पुलिस कार्यालय स्थित आगुन्तक कक्ष में प्रतिदिन आने वाली शिकायतों एवं उनके निस्तारण की स्थिति के बारे में जानकारी की गई। तदोपरान्त प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, आई.जी.आर.एस. कार्यालय, जन शिकायत प्रकोष्ठ, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, पेशी कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पेशी कार्यालय अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं देहात, रिकॉर्ड रुम, पत्रावली शाखा, डीसीआरबी शाखा, विशेष जांच प्रकोष्ठ शाखा, रिट सेल, मानवाधिकार शाखा, पासपोर्ट शाखा, साइबर हेल्प सेन्टर, स्थानीय अभिसूचना इकाई कार्यालय आदि शाखाओं के अभिलेखों का निरीक्षण किया गया तथा सभी शाखा प्रभारियों को समय से कार्यालय में उपस्थित होकर पूर्ण मनोयोग से कार्य करने, कार्यालय रिकॉर्ड को दुरस्त रखने तथा समस्त सूचनाओं को समय से प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया।
आईएमए मुजफ्फरनगर का डाक्टरों के आदोलन को पूर्ण समर्थन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)डॉ सुनील सिंघल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ब्रांच मुजफ्फरनगर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि आर जी कर मेडिकल कॉलेज , कोलकाता की महिला छात्र चिकित्सक के बलात्कार व हत्या के जघन्य अपराध में न्याय की माँग को लेकर पिछले १० दिनों से कोलकाता के युवा चिकित्सकों के आमरण अनशन के समर्थन में राष्ट्रीय इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने पूर्ण समर्थन व्यक्त किया और जरूरत पड़ने पर आंदोलन में शामिल होने का निर्णय । आर जी कर मेडिकल कॉलेज , कोलकाता की महिला छात्र चिकित्सक के बलात्कार व हत्या के जघन्य अपराध में अभी तक भी न्याय नही मिल पता है ।न्याय की माँग को लेकर पिछले १० दिनों से कोलकाता के युवा चिकित्सक आमरण अनशन पर है।इस आमरण अनशन में सम्मिलित तीन युवा डॉक्टरो की तबीयत खघ्राब हो जाने के कारण उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मानवता की रक्षा के इस आंदोलन को जन मानस का पूर्ण समर्थन प्राप्त है।आईएमए ने पश्चिम बंगाल की माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उनकी मांगों को स्वीकार करने की अपील की।आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर वी अशोकन ने अनशनरत युवा डॉक्टरों और आंदोलन के नेताओं से मुलाकात की । भारतीय सैन्य अकादमी बंगाल राज्य प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार दत्ता और राज्य के नेतृत्व में युवा डॉक्टरों को सक्रिय रूप से समर्थन दे रहा है ।
राष्ट्रीय आईएमए एक्शन समिति ने इस मुद्दे पर चर्चा की है और इस आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया और जरूरत पड़ने पर आंदोलन में शामिल होने को तैयार है। तदनुसार आई एम ए ब्रांच मुजफ्फरनगर ने भी अपनी कार्य कारिणी की बैठक की और निर्णय लिया कि राष्ट्रीय आई एम ए के द्वारा जो भी निर्णय लिया जाएगा उसका पूर्ण समर्थन करेंगे और उसके निर्देशानुसार इस आंदोलन में शामिल होने के लिए हमेशा तत्पर हैं।
नाबालिगो के हाथ में न दे वाहनः डा. राजीव कुमार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत यातायात जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस मॉडर्न स्कूल में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल चौबे, सहायक सम्भागीय अधिकारी प्रशासन अजय मिश्रा तथा सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सुशील मिश्र के मार्गदर्शन मे सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के अंतर्गत सड़क सुरक्षा पखवाड़ा में डॉ राजीव कुमार द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । सड़क सुरक्षा/ यातायात के नियमों का पालन करने हेतु यातायात उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र कुमार द्वारा छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई। बाल कल्याण समिति मुजफ्फरनगर से डा राजीव कुमार द्वारा ’सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नाबालिगों से वाहन न चलाने हेतु अपील की गई। सड़क सुरक्षा/यातायात के नियमों का पालन करने हेतु बाल कल्याण समिति से डॉ राजीव कुमार, यात्री कर अधिकारी इरशाद अली, यातायात प्रभारी इंद्रजीत सिंह एवम यातायात उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार द्वारा बालक/बालिकाओं के हित मे निरंतर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यातायात जागरूकता कार्यक्रम/’सड़क सुरक्षा अभियान कार्यक्रम मे प्रधानाचार्य श्रीमती सुधा शर्मा एवम समस्त शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
संयुक्त हिन्दू मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) संयुक्त हिंदू मोर्चा ने कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर जिला प्रशासन के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मे अवगत कराया कि गाजियाबाद जनपद मे काफी लम्बे समय से हिन्दू नेताओं का उत्पीडन किया जा रहा है। 13 अक्टूबर को डासना देवी मन्दिर गाजियाबाद मे हिन्दू समाज की पंचायत को रोकने का प्रयास किया गया। आरोप लगाया कि इस दौरान हिन्दू कार्यकर्ताओं, महात्माओं, साधुओ को रोकने का प्रयास भी किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से मनोज सैनी संस्थापक संयुक्त हिंदू मोर्चा, संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन, बाबूराम पाल प्रदेश अध्यक्ष हिंदू क्रांति दल, डॉ योगेंद्र शर्मा प्रदेश महासचिव शिवसेना, राधेश्याम विश्वकर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विश्व हिंदू परिषद, बिट्टू सिखेड़ा प्रदेश अध्यक्ष हिंदू क्रांति सेना, लोकेश सैनी मंडल अध्यक्ष शिवसेना, राजेश कश्यप मंडल महासचिव शिवसेना, राजू सैनी अध्यक्ष हिंदू स्वाभिमान, बसंत कश्यप जिलाध्यक्ष विश्व हिंदू पीठ, पवन राणा जिला अध्यक्ष नागरिक अधिकार मंच, पुष्पेंद्र सैनी प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ सेना, राजीव गोस्वामी एडवोकेट उपाध्यक्ष नागरिक अधिकार मंच, आशीष शर्मा नगर अध्यक्ष शिवसेना, रविंद्र नायक अध्यक्ष गोरख सेवा समिति, संदीप पुंडीर एडवोकेट आर्य समाज मुजफ्फरनगर प्रतिनिधि, अरविंद सैनी अध्यक्ष सैनी युवा संगठन, हिमांशु सैनी सैनी युवा संगठन, सतेंद्र सैनी अध्यक्ष संकल्प वेलफेयर ट्रस्ट, कमलदीप जिला अध्यक्ष भगवा रक्षा वाहिनी, संजीव एडवोकेट, भूपेंद्र बालियान, श्याम कुमार, नीतू त्यागी, सोनू पाल, आरके त्यागी, गौरव मुंडे, भारत खोखर, सचिन जोगी अध्यक्ष सनातनी हनुमान सेना, संजय खेड़ा आिदि मौजूद रहे।
विशालकाय पाएथन का किया रेस्क्यू
मोरना। जागरूकता व संसाधनों के अभाव मे जैव विविधता पर लगातार संकट बढ़ रहा है.जंगल में विशालकाय अजगर को देख ग्रामीण भयभीत हो गये,ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की सहायता से अजगर का रेस्क्यू किया. भोपा थाना क्षेत्र के गांव अथाई के जंगल में मंगलवार की सुबह किसान भानू प्रताप के खेत मे गन्ने की छीलाई कर रही महिला बबली की नजर विशालकाय अजगर पर पड़ी तो उसने भयभीत होकर शोर मचा दिया,महिला की चीख सुनकर ग्रामीण उधर दौड़े कुछ ही देर मे ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर इकठ्ठा हो गई, मौके पर पहुंचे वन विभाग के दैनिक कर्मचारी राजकुमार, शीशपाल, सचिन ने अजगर को पकड़ लिया व उसे किसी प्रकार बोरे मे बंद कर गंगा खादर मे नदी किनारे घने जंगल मे छोड़ दिया. पकड़ा गया अजगर मादा बताया गया है.जिसकी लम्बाई 22 फुट व वजन 50 कि. ग्रा. बताया गया है. वन दरोगा नंद किशोर शर्मा ने बताया कि गंग नहर के निकट आद्रीय भूमि होने के कारण अजगर जैसे प्राणी सर्वाईव कर रहे है, पाईथन को सुरक्षित स्थान पर छूडवाया गया है
त्यौहारों के दृष्टिगत फ्लैग मार्च
खतौली। कानून व्यवस्था के दृष्टिगत खतौली में उपजिलाधिकारी खतौली मोनालिसा जौहरी द्वारा क्षेत्राधिकारी’रामशीष यादव’ खतौली व बृजेश कुमार शर्मा थानाध्यक्ष खतौली के साथ फ्लैग मार्च किया गया।
नलकूपों पर चोरी से सनसनी
मोरना।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) ककरौली थाना क्षेत्र मे जंगली चोरों ने सुरक्षा को चुनौती देते हुए किसानों के नलकूपों पर चोरी की घटना को पुनः अंजाम देकर सनसनी फैला दी है,नलकूपों पर लगातार चोरी की घटना से किसानों में रोष व्याप्त है। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव जडवड निवासी किसान हरेंद्र, विवेक, राहुल, अपार सिंह, बृजपाल, बालिस्टर, जितेंद्र, रविंदर व मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी किसान मुन्तियाज ने जानकारी देकर बताया कि सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने उनके नलकूपों पर कीमती सामान चुराते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है. मोरना ब्लॉक् क्षेत्र में जंगली चोर लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं जिससे किसानों में रोष व्याप्त है किसानों ने पुलिस से जंगली चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव शर्मा ने बताया कि ट्यूबवैल से सामान चोरी का मामला संज्ञान मे आया है. शीघ्र घटना का खुलासा किया जायेगा
जंगली चोरो का आतंक जारी, चार ट्यूबवेल मे चोरी
मोरना । क्षेत्र मे जंगली चोरो का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. भोकरहेड़ी के जंगल मे चार ट्यूबवेल मे चोरी की घटना को अंजाम देकर चोरो ने सनसनी फैला दी है. भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला लोकुपुरा निवासी प्रवीण कुमार ने जानकारी देकर बताया की क्षेत्र के जंगल मे ट्यूब वेल पर चोरी की घटनाए लगातार हो रही हैं. चोरो ने कस्बा निवासी संजय कुमार, श्याम सिंह,पिन्टू, करण पाल की ट्यूबवेल की दीवार को तोड़कर ट्यूब वेल से कीमती सामान को चुरा लिया.सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घटना की जानकारी की. पीड़ित किसानो ने अज्ञात चोरो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है
यूपी बाक्सिंग एसोसिएशन के चेयरमैन बने नीरज सिंह
मुजफ्फरनगर। प्रशान्त राठी मीडिया प्रभारी मुजफ्फरनगर जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि के डी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में आयोजित हुई विशेष आम सभा में नीरज सिंह सुपू्त्र राजनाथ सिंह (रक्षा मंत्री भारत सरकार) को चेयरमैन यू पी बॉक्सिंग एसोसिएशन एवं विकास कुमार रुडकीवाल (अध्यक्ष जिला मुजफ्फरनगर बॉक्सिंग एसोसिएशन)को उपाध्यक्ष यू० पी० बॉक्सिंग एसोसिएशन व ज्वाइंट सैकेट्री यूपी बाक्सिंग एसोसिएशन सतीश सहरावत को डिस्पिलीन चेयरमैन यू पी बॉक्सिंग एसोसिएशन बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं,
उत्तर प्रदेश ऑल्मपिक एसोसिएशन के महासचिव आनन्देशवर पाण्डेय एवं यू पी बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिषेक प्रकाश (सीनियर आईएएस) यू पी बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष रोहित पाण्डेय एवं यू पी बॉक्सिंग एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों, सभी खेल प्रेमियों का हार्दिक धन्यवाद। जिला मुजफ्फरनगर बॉक्सिंग एसोसिएशन के संरक्षक मनोज मांडी, कोषाध्यक्ष राजीव राठी, वेदवीर सहरावत, चौधरी वरुण सहरावत (सहरावत खाप चौधरी ) धर्मेन्द्र राठी, मनोज सहरावत, प्रबंधक वरुण सहरावत ने हार्दिक बधाई दी।
कलैक्ट्रेट का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की कडी मे मीरापुर विधानसभा सीट पर हाने वाले उपचुनाव को लेकर जिलाधिकारी ने कचहरी परिसर का औचक निरीक्षण किया साथ ही उपचुनाव को लेकर नॉमिनेशन स्थल का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के साथ इस दौरान एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह मौजूद रहे। डीएम उमेश मिश्रा ने कचहरी परिसर का भ्रमण कर अधिनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
भारत रत्न का सपाईयां ने हर्षोल्लास से मनाया जन्मदिन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति एवं देश के महान वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिन को समाजवादी पार्टी ने हर्षोल्लास से मनाते हुए उनको पुष्प अर्पित किए।
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सपा नेताओं,पदाधिकारियो कार्यकर्ताओ द्वारा पूर्व राष्ट्रपति व महान वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम आजाद को उनके जन्मदिन पर नमन करते हुए विचार गोष्ठी में उनके ऐतिहासिक उपलब्धि भरे जीवन व देश की सेवा के लिए किए गए उनके महान उपलब्धि देने वाले योगदान पर प्रकाश डालते हुए समाजवादी पार्टी ने उनके जीवन से सभी को प्रेरणा लेकर देश की सेवा जज्बे को अपनाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी,समाजवादी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा प्रदेश सदस्य तहसीन मंसूरी,समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष कपिल मलिक,सपा महानगर महासचिव सलीम मलिक, समाजवादी सभासद नदीम खान,शहजाद चीकू,हसीब राणा, सलीम राणा,पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा डॉ इसरार अल्वी, समाजवादी महिला सभा महानगर अध्यक्ष हेमानी सिंह, सपा नेता गुफरान तेवड़ा सुमित पंवार बारी,रमेशचन्द्र शर्मा, सलीम अंसारी, हनीफ इदरीसी, डॉ हनीफ अंसारी एडवोकेट,डॉ अलीशेर अंसारी,मुकेश वशिष्ठ, सरताज मलिक,मीर हसन,मौ० मेहंदी, मौलाना मौ० साजिद, छात्र नेता फैज खान, फरमान,मुंतजिर अंसारी,गय्यूर अली सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पुलिस ने लिया सोते चोर को हिरासत में
मुजफ्फरनगर। जैन मंदिर मे चोरी के इरादे से पहुंचे एक युवक को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत मे ले लिया।
मिली जानकारी के अनुसार मेरठ रोड अंबा विहार कालोनी स्थित जैन मंदिर मे चोरी के इरादे से घुसे चोर को नींद आ गई। रोजाना की भांति आज सुबह जब श्रृद्धालु मंदिर मे पूजा अर्चना के लिए पहुंचे तो उक्त युवक को मंदिर के अंदर सोता देख उनमे हडकम्प मच गया। मंदिर कमैटी के पदाधिकारियो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को अपने साथ थाने ले आई। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ मे जुट गई है।
जल निकासी हेतु नाला निर्माण के मंत्री कपिलदेव ने निर्देश दिए
लखनऊ/मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)मंत्री कपिल देव ने प्रमुख सचिव, नगर विकास के साथ बैठक कर रामलीला टिल्ला की ओर से जल निकासी हेतु नाला निर्माण के निर्देश दिए। विदित रहे, मुजफ्फरनगर नगरीय क्षेत्र में जल भराव की समस्या का समाधान कराये जाने के लिए नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लद्दावाला से गणेश चौक व रामलीला रोड से होते हुए काली नदी तक, आबकारी पुलिस चौकी से मोहल्ला आबकारी होते हुए मुख्य नाले तक व नावल्टी चौक चुंगी-2 से रामलीला टिल्ला रोड होते हुए मुख्य नाले तक नालों का निर्माण कराये जाने का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया था। मंत्री कपिल देव के इस प्रस्ताव की स्वीकृति हो चुकी है तथा कंस्ट्रक्शन एंड डिजाईन सर्विसेस द्वारा इस कार्य का प्राक्कलन लगभग 18 करोड़ 80 लाख रुपये वित्तीय स्वीकृति हेतु शासन को भेजा गया है। आज लखनऊ में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात के साथ बैठक कर उनको पत्र लिखा और इन नालों के निर्माण के संबंध में वित्तीय स्वीकृति प्रदान कराये जाने के निर्देश दिए। मंत्री कपिल देव ने बताया कि उपरोक्त क्षेत्र नदी के पास का है और पूरे शहर का पानी इन क्षेत्रों से होकर ही नदी में जाता है, जिससे घरों में 8-8 फुट पानी भर जाता है और बाढ जैसी स्थिति हो जाती है। मंत्री कपिल देव ने बताया है कि जल्द ही वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी जाएगी और यह कार्य शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।


