उत्तर प्रदेश

आगरा में बिकरू कांड-दरोगा की गोली मारकर हत्या, पूरे जिले में हड़कम्प

ताजनगरी से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर बिकरू कांड को दोहराया गया है। मामूली से विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर ही आरोपियों ने हमला कर दिया।

इस हमले में गोली लगने से दरोगा प्रशांत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। दरोगा की मौत हो जाने की सूचना से पूरे जिले में हड़कम्प मच गया। शासन में भी हलचल नजर आयी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गांव नोहर्रा में दो सगे भाइयों में आलू की उपज को लेकर विवाद हो गया था, जिसको लेकर छोटा भाई विश्वनाथ अपने दूसरे भाई के मजदूरों को धमका रहा था।

इस विवाद की सूचना पुलिस को मिली तो थाने से पुलिस की टीम गांव पहुंची थी। इस दौरान ही दरोगा प्रंशात को गोली लगी, जिससे उनकी मौत हो जाने पर सनसनी फैल गयी।

बताया गया है कि दरोगा को लगी गोली विश्वनाथ द्वारा चलाई गई है। घटना के बाद एसएसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × three =