समाचार (Muzaffarnagar News)
मादक पदार्थ सहित दबोचे
पुरकाजी।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा 02 शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 03 किलोग्राम चरस (अनुमानित कीमत करीब 03 लाख रूपये) बरामद किया। जनपद में अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी सदर राजू कुमार साव एवं थानाध्यक्ष पुरकाजी जयवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा 02 शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण को दौराने पुलिस चौकिंग जहीरपुर कट के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 03 किलोग्राम चरस (अनुमानित कीमत करीब 03 लाख रूपये) बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा मामला पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। थाना पुरकाजी पुलिस फलौदा से भूराहेडी हाईवे पर गस्त कर रही थी गस्त के दौरान जहीरपुर कट के पास 02 संदिग्ध व्यक्ति थैला(झोला) लेकर खड़े दिखाई दिये जिनसे पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करते हुए जामातलाशी की गयी तो उनके पास 03 किलोग्राम अवैध चरस प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा दोनो अभियुक्तगण को हिरासत में लिया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पुरकाजी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त के विस्तृत अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण कपिल पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम परासौली थाना बुढाना, वसीम पुत्र महफूज अली निवासी मौ0 चन्देडी रोड मण्डी थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर। जिनके कब्जे से 03 किलोग्राम चरस।(अनुमानित कीमत करीब 03 लाख रूपये) बरामद की। गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में उ0नि0 नवीन कुमार गौतम, उ0नि0 राम समझ राणा, उ0नि0(प्रशिक्षु) राजीव सिंह, का0 राहुल गिरी, बोबी कुमार थाना पुरकाजी शामिल रहे।
निशुल्क कैम्प का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। आई.पी.एल यूनिट तितावी शुगर कॉम्पलैक्स में कर्मचारियों के लिये आई क्यू सुपर स्पेशियलिटी आंखों का अस्पताल मुजफ्फरनगर द्वारा आंखों की जांच हेतु निशुल्क कैम्प का उदघाटन लोकेश कुमार इकाई प्रमुख के द्वारा किया गया । जिसमे अनुभवी चिकित्सकों डॉ0 रोहित गोयल एवं पुष्पेन्द्र कुमार द्वारा आंखो की जांच की गयी । जिसमे 100 से अधिक कर्मचारी लाभान्वित हुए । इस कैम्प में डॉ0 वी. एस. बेनीवाल वरिष्ट चिकित्साधिकारी, श्री शशांक श्रीवास्तव विभागाध्यक्ष मानव संसाधन एवं विधि व आई पी एल चिकित्सा विभाग से श्री युगल किशोर आदि उपस्थित रहे ।
महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन आज भी प्रासंगिकः मंत्री कपिलदेव
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) महर्षि बाल्मीकि का जीवन आज भी हम सभी के लिए प्रासंगिक है। जिन्होने रामायण जैसा महान ग्रन्थ लिखा। जिससे हमे एक आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। भारत देश सदियो से महापुरूषो का देश है। भारत की पावन धरा पर समय-समय पर अनेक महापुरूषो ने जन्म लिया। बाल्मीकि जयंति के पावन अवसर पर शहरभर मे विभिन्न स्थानो पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर के हनुमान चौक बाल्मीकि बस्ती, रूडकी रोड स्थित बाल्मीकि मंदिर आदि अनेक स्थानो पर आयोजित कार्यक्रमो मे पधारे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने उक्त उदगार व्यक्त कियें। कार्यक्रम मे पहुंचने पर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल का आयोजन समिति के पदाधिकारियो द्वारा पटका पहना कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने महर्षि बाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर युवाओं से शिक्षित व स्वावलम्बी होने का आहवान किया।
महिला की सड़क हादसे में मौत
मंसूरपुर। सडक हादसे मे बाईक सवार एक महिला की मौत हो गईं। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया।
मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त मंसूरपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर बाईक सवार एक महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि इस हादसे मे बाइक चालक युवक घायल हो गया। उधर से जा रहे राहगीरो ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी तो सडक हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। समाचार लिखे जाने तक मृतका की शिनाख्त नही हो सकी थी। पुलिस हुलिये के आधार पर शव की शिनाख्त के प्रयास मे लग गई है।
सत्यवती कुमार को भावपूर्ण श्रृद्धांजलि दी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) स्व.महेन्द्र कुमार एडवोकेट की धर्मपत्नि स्व.सत्यवती की श्रृद्धांजलि सभा मे भारी संख्या मे राजनेताओं, समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगो ने पहुंच कर अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किये।
जानसठ रोड स्थित द्वारका सिटी मे आयोजित श्रृद्धांजलि सभा में विद्वान पंडितो द्वारा गरूढ पुराण का पाठ किया। तत्पश्चात उपस्थितों ने स्व.सत्यवती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्रृद्धांजलि सभा मे पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, उद्यमी राकेश बिन्दल, उद्यमी सतीश गोयल टिहरी, समाजसेवी भीमसैन कंसल, हरिभूषण गर्ग,सौरभ स्वरूप बंटी, विकास स्वरूप बब्बल, पूर्व सभासद आशु गुप्ता, पूर्व सभासद विकल्प जैन, पूर्व सभासद दीपक गोयल, डा.सिद्धार्थ शर्मा, डा.अरविन्द कुमार, डा. संदीप मित्तल, डा.सचिन गोयल, शिवनारायण मुन्नू,ग्राहक पंचायत से जुडे वैभव जैन, कांग्रेस नेता बी.बी.गर्ग, विनोद मोहन संगल सहित अनेक गणमान्य लोगो के अलावा परिवारजनो नीरज कुमार, आकाश कुमार,अनुभव कुमार, ध्रुव कुमार, लव कुमार, नितिन जैन, गौरव जैन, मनु राजवंशी, शान्तनु जैन, वरूण गुप्ता, कार्तिक स्वरूप आदि मौजूद रहे।
अजमीढ जयन्ती धूमधाम के साथ मनाई
मुजफ्फरनगर। कृष्णापुरी नन्दकिशोर वर्मा के आवास पर महाराज अजमीढ़ जयन्ती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंजीनियर उमेश चन्द वर्मा पवन वर्मा उपस्थित रहे। अध्यक्षता नन्द किशोर वर्मा ने की तथा संचालन कंवरपाल वर्मा ने किया। अतिथियों ने समाज को शिक्षित एवं संगठित करने का आह्वान किया। बच्चां को संस्कारवान बनाने पर ही समाज का भला होगा। इस मौके पर सुभाषचंद वर्मा, श्यामसुन्दर वर्मा, लोकेश वर्मा, ओमपाल वर्मा, कंवरपाल वर्मा, सतीश वर्मा, सुशील वर्मा, राजीव वर्मा, सुनील वर्मा, राधेश्याम वर्मा, सीताराम वर्मा शामिल रहै।
भाकियू अराजनैतिक का सदस्यता अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। धर्मेंद्र मलिक राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने किया धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि जनपद में सदस्यता अभियान का आगाज के साथ एक माह में 5000 नए सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं की बैठक आवास विकास कालोनी मुजफ्फरनगर में धर्मेंद्र मलिक के आवास पर चर्चा हुई जिसमें जनपद में नए सदस्य बनाने पर विचार किया गया। जनपद में पांच हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया। सदस्यता अभियान को गति देने के लिए तहसील स्तर पर सदस्यता अभियान प्रभारी नियुक्त किया गए। तहसील प्रभारी का नाम बुढ़ाना से सुधीर पंवार, सदर से विपिन त्यागी, जानसठ से अंकित जावला, खतौली से पवित अहलावत उपरोक्त सभी व्यक्तियों को निर्देशित किया गया है कि आप अपने स्तर से ब्लॉक,ग्राम प्रभारी की नियुक्ति कर एक माह में सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा करेंगे।
नर सेवा नारायण सेवा कार्यक्रम हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भा वि प सम्राट शाखा मुजफ्फरनगर द्वारा संकीर्तन भवन नई मंडी मु0नगर पर दोपहर 12 बजे नर सेवा- नारायण सेवा का आयोजन किया गया। इस भव्य एवं सेवा भाव के कार्यक्रम में शाखा के 13 सदस्यों पुरुष एवं मातृशक्ति ने भागीदारी की। यहां पर उपस्थित समाज के शारीरिक रूप से तथा आर्थिक रूप से पिछड़े ध्गरीब व्यक्तियों को शाखा के उपस्थित सभी सदस्यों ने फल एवं खीर अपने हाथों से सर्व कर पुण्य लाभ कमाया।
वास्तव में जरूरत मंदों/निर्धन व्यक्तियों की सेवा करना भी बहुत बड़ा पुण्य का कार्य है। यह सभी कार्य शाखा के अध्यक्ष कीमतीलाल जैन, जो कि इस तरह के सेवा भाव वाले कार्यक्रमों में विशेष रूचि रखते हैं, के निर्देशन में हुए। शाखा अध्यक्ष कीमतीलाल जैन, प्रायोजक बी के सूर्यवंशी एवं श्रीमती उमा सूर्यवंशी कार्यक्रम चेयरमैन प्रेम प्रकाश (वरिष्ठ अधिवक्ता) सभी का पटका पहनाकर स्वागत कियागया। तथा सभी ने नर सेवा नारायण सेवा के बारे में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई। अंत में अध्यक्ष जी द्वारा इस सुंदर कार्यक्रम में उपस्थित हुए शाखा के सभी सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की। कार्यक्रम का सुंदर संचालन अजय कुमार अग्रवाल एडवोकेट एवं जग रोशन लाल गोयल जी द्वारा किया गया। इस दौरान अध्यक्ष -कीमती लाल जैन, सचिव-गोपाल कंसल, कोषाध्यक्ष बीके सूर्यवंशी, महिला संयोजिका श्रीमती परिणीता गोयल शामिल रहे।
लठ पूजन कर किया हनुमान चालीसा का पाठ
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) संयुक्त हिंदू मोर्चा के द्वारा करवा चौथ पर मेहंदी जेहाद रोकने के लिए लठ पूजन कर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। अनेक हिंदू संगठनों के नेता तहसील मार्केट स्थित संपर्क कार्यालय पर एकत्र हुए और लठ पर कलावा बांध कर व तिलक कर उनका पूजन किया और हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए बहू बेटियों के सम्मान का संकल्प लिया ओर करवा चौथ के अवसर पर मेहंदी जेहाद चलाने वालो को करवा चौथ पर दूर रहने की चेतावनी दी। संयुक्त हिंदू मोर्चा के संस्थापक मनोज सैनी ने कहा कि करवा चौथ के अवसर पर कुछ युवक अपनी पहचान छिपा कर हाथों में कलवा बांधकर नाम बदलकर हिंदू महिलाओं को मेहंदी लगाने के बहाने अपने जाल में फंसाने का प्रयास करते है इसलिए ऐसे जेहादियों को सबक सिखाया जाना बहुत आवश्यक है एवं सभी व्यापारी भाइयों से भी निवेदन करते हैं कि अपने प्रतिष्ठानों पर ऐसे व्यक्ति को बैठने से बचे। वहीं विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राधेश्याम विश्वकर्मा ने कहा कि नगर में अनेक स्थानों पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा मेहंदी लगाने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं सभी हिंदू महिलाओं से निवेदन है कि इन शिविरो पर आकर मेहंदी लगवाएं या अन्य किसी प्रतिष्ठान पर या पार्लर पर आप मेहंदी लगवा रही है तो यह सुनिश्चित कर ले की कोई मेहंदी लगाने वाला केई अन्य न हो। इस दौरान मुख्य रूप से शिवसेना प्रदेश महासचिव डॉक्टर योगेंद्र शर्मा, साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी, हिंदू क्रांति दल प्रदेश अध्यक्ष बाबूराम पाल, शिवसेना मंडल अध्यक्ष लोकेश सैनी, मंडल महासचिव राजेश कश्यप, शिवसेना जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा, भागीरथ सेना प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सैनी, राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन संदीप कौशिक, प्रमोद वर्मा गोरख सेवा समिति अध्यक्ष रविंद्र नायक, विश्व हिंदू पीठ जिला अध्यक्ष बसंत कश्यप, मोनू कुमार, सौरभ राय, विशाल सिंघल, सूरज मिश्रा, राजकुमार सैनी, डॉक्टर सचिन कुमार, भारत राजपूत, दीपक वर्मा, राजू कुमार, अमित पाल, मुकेश कश्यप भारत खोखर आदि उपस्थित रहे।
शिविर का समापन
मुजफ्फरनगर। भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश महानगर लखनऊ के तत्वाधान में आज हमारे विद्यालय वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज नई मंडी मुजफ्फरनगर में तीन दिवसीय स्काउटिंग शिविर का समापन किया गया शिविर 3 दिन से आयोजित किया जा रहा था । जिसमें विशिष्ट ट्रेनर्स द्वारा छात्राओं को प्रथम सोपान के लिए ट्रेनिंग दी गई तथा कैंप में छात्राओं को बहुत सारी गतिविधियों जैसे तंबू बनाना गांठ बांधना ,ध्वज चढ़ाना, राष्ट्रीय गीत ,स्काउटिंग झंडा गीत ,व टीम के रूप में कार्य करना ,आपात परिस्थितियों में किस प्रकार से काम किया जाए इत्यादि प्रकार की ट्रेनिंग बच्चों को दी गई । कार्यक्रम के समापन के अवसर पर भारत स्काउट गाइड की जनपद मुजफ्फरनगर की मुख्य आयुक्त श्रीमती कंचन प्रभा उपस्थिति रही प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को मैडम ने पुरस्कृत किया। छात्राओं का विशिष्ट उदाहरण के साथ उत्साहित करके उत्साह वर्धन किया। व भारत स्काउट गाइड के स्काउट स्काउट कमिश्नर विजय शर्मा जी उपस्थित रहे उन्होंने छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें आशीर्वाद दिया तथा इसी अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ राजेश कुमारी जिला गाइड कमिश्नर उपस्थित रहे तथा छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया
कि वह बड़े होकर एक आदर्श नागरिक के रूप में कार्य करेंगे व ट्रेनर्स के रूप में श्री अनुज कुमार कुमारी ज्योति कुमारी साक्षी, जिला संगठन कमिश्नर भारत भूषण अरोड़ा उपस्थित रहे।
मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा निकाली
मुजफ्फरनगर। पचेंडा रोड स्थित मनोकामना पूर्ण पावन धाम श्री सालासर बालाजी धाम के सेवादारों द्वारा शरद पूर्णिमा पर मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा प्रातः 7ः30 बजे से शामली रोड स्थित हनुमान मंदिर से श्री सालासर बालाजी धाम तक पैदल चलकर निकाली गई। यह जानकारी देते हुए श्री सालासर बालाजी धाम के सेवादार कोषाध्यक्ष राजीव बंसल ने बताया कि सेवादारों द्वारा विगत वर्षों से प्रत्येक माह की पूर्णिमा पर मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा का आयोजन होता रहता है जिसमें सेवादारों द्वारा श्री बालाजी महाराज से अपनी अपनी मनोकामना पूर्ति व विश्व शांति हेतु कामना की जाती है। आज शरद पूर्णिमा पर मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा श्री हनुमान चालीसा पाठ व जय श्री राम ,जय श्री बालाजी के जयकारे लगाकर पैदल निकाली गई। जो हनुमान चौक से शुरू होकर भगत सिंह रोड, शिव चौक, झांसी रानी, टाउन हॉल रोड, श्री बालाजी चौक ,मालवीय चौक ,गांधी कॉलोनी रेलवे पुल से पचेंडा रोड होते हुए श्री सालासर बालाजी धाम पहुंची जहां सभी सेवादार द्वारा अपनी-अपनी ध्वज पताका श्री बालाजी महाराज को अर्पित की तदुपरांत श्री बालाजी महाराज को भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया।
प्रसिद्ध उद्योगपति एवं परोपकारी थे रतन टाटा : अंकित संगल
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) फेडरेशन आफ मुजफ्फरनगर कामर्स एण्ड इंडस्ट्री के द्वारा होटल सोलिटेयर इनन, मेरठ रोड पर कल देश के प्रसिद्ध उद्योगपति, समाजसेवी एवं परोपकारी रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी तथा उनके जीवन पर एक मोटिवेशन सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में मोटिवेशन स्पीकर एवं लाईफ कोच रवि गर्ग द्वारा रतन टाटा जी के जीवन पर प्रकाश डाला और देश के प्रति इनकी उपलब्धियॉ को विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि रतन टाटा का बिजनेश पूरी दुनिया में फैला हुआ है। उन्होंने अपनी लगन व मेहनत से इतना बड़ा मुकाम हासिल किया जो आज के उद्यमियों के लिए एक मिशाल है। वें कई शिक्षण संस्थाओं, हास्पिटल व कई अन्य परोपकारी संस्थाओं के ट्रस्टी रहे। उन्होंने हमेशा गरीबों के उत्थान के लिए कार्य किया। इनका नाम देश में ही नहीं पूरी दुनिया में सम्मान से लिया जाता है। इनका कहना था कि कोई काम छोटा या बडा नहीं होता बल्कि मनुष्य सोच छोटी बडी होती है। भारत सरकार द्वारा इन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। अध्यक्ष अंकित संगल ने कहा कि रतन टाटा वास्तव में भारत के अमूल्य रत्न थे उन्होंने उद्योग जगत में देश में ही नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊॅचा किया है। सेमिनार में महेन्द्रा पावरआल फैमिली की ओर से अजमत अली जैदी, नीशू सैनी, सिद्धार्थ जैन, कपिल सैनी द्वारा उद्यमियों को अपने सीपीसीबी जनरेटर सैट की खूबियों के बारे में बताया। महेन्द्रा पावरोल डीजी सैट भारत में सबसे व्यापक सेवा नेटवर्क द्वारा समर्थित है। नवीनतम तकनीक के साथ यह ळमद ैमज 5ाट। – 650ाटबिल्कुल नई रेन्ज के साथ उपलब्ध है तथा भविष्य के लिए कम परिचालन लागत व कार्य करता है। सभी अतिथियों का स्वागत अंकित संगल ने किया सेमिनार का संचलन सचिव अभिनव स्वरूप के द्वारा किया गया। इस सेमिनार में मुख्य रूप से अरविन्द गुप्ता, सत्यप्रकाश रेशू, राधेश्याम शर्मा, दीपक मित्तल, जगरोशन गोयल, सौरभ गोयल, आशीष गर्ग, आकाश गुप्ता, आकाश जैन, विवेक गोयल, प्रतीक मित्तल, नरेश नन्दन, तुषार गुप्ता, राज शाह आदि उपस्थित रहे।
पेराई सत्र का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। इंडियन पोटाश लिमिटिड इकाई रोहाना कलां में प्रातः 10ः15 बजें पेराई सत्र 2024-25 के शुभारम्भ हेतु ब्वायलर की पूजा-अर्चना कुलदीप सिंह, प्रधान प्रबन्धक(इकाई प्रमुख) महोदय के कर कमलो से पंडित श्री शिव नारायण शास्त्री जी ने पूरी विधि विधान के साथ कराया । इस अवसर पर रामबीर लल्लर, विभागाध्यक्ष (यांत्रिकी), पंकज बालियान, विभागाध्यक्ष (उत्पादन), आर०के० तिवारी, वरिष्ठ प्रबन्धक(मा०संसा०/विधि), यतेंद्र पंवार, विभागाध्यक्ष (गन्ना), तरूण कुमार गौड, प्रवन्धक (लेखा), नरेश कुमार रस्तौगी, चीफ इंजी0(सिविल), प्रदुमन, इंजी0(इलेक्ट्रीकल), पंकज गर्ग, कुबेर दत्त शर्मा, रजत चौधरी, आदेश शर्मा, हरजीत चौधरी, संजीव चौधरी, शिवेंद्र कुमार, सचिन, इंजीनियर, अंकित अहलावत, सुधीर, नितिन त्यागी आदि अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
बाइक, नकदी व मोबाइल सहित तीन गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग मे वांछित 03 शातिर चोर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार। अभियुक्तगण के कब्जे व निशादेही से 01 मोटर साईकिल, 01 कम्प्यूटर मानीटर, अवैध शस्त्र व 9900 रूपये नगद बरामद। जनपद मुजफ्फरनगर में चोर/लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर व्योम बिंदल के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाईन आशुतोष सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग में वांछित 03 शातिर चोर अभियुक्तगण को संधावली अंडरपास से दौराने चौकिंग गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे व निशादेही से 01 मोटर साईकिल एचएफ डीलक्स नम्बर यूपी 12 एएफ 3924 , 01 चाकू नाजायज, 01 कम्प्यूटर मानीटर व 9900 रुपये बरामद किए गए हैं। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । अभियुक्तगण द्वारा थाना सिविल लाईन क्षेत्र में मेरठ रोड स्थ्ति पीएनबी बैंक में घुस कर कम्प्यूटर चोरी करने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मामला पंजीकृत किया गया था। अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 11.10.2024 को ग्राम हर्रा थाना सरूरपुर जनपद मेरठ में एक जन सुविधा केंद्र का गल्ला तोड़कर करीब 50,000 रूपये चोरी करने की घटना भी कारित की गयी थी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण शमीम पुत्र शेरअली निवासी ग्राम खेडी फिरोजाबाद थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर हाल निवासी किरायेदार रामनिवास पाल का मकान सुभाषनगर थाना नई मंडी, उवैश पुत्र वाजिद निवासी गली नं 8 सरवट थाना सिविल लाईन, शहजाद पुत्र सलीम निवासी ग्राम पलडी थाना शाहपुर मु0नगर हाल निवासी किरायेदार इसरार का मकान सुभाषनगर थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर।
जिनके कब्जे से 01 मोटर साईकिल नम्बर यूपी 12 एएफ 3924।, 01 चाकू नाजायज, 01 कम्प्यूटर मानीटर, 9900 रुपये नगद बरामद की। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सतेन्द्र सिंह ढिल्लो, उ0नि0 रविन्द्र सिंह, हे. का. सोविन्द्र, का. दीपक, विवेक थाना सिविल लाईन शामिल रहे।
मच्छरों के प्रकोप के चलते नगर क्षेत्र में फागिंग न होने पर किया रोष व्यक्त
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष,सदस्य जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद वं मंडल संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ तरुण मित्तल द्वारा नगर पालिका द्वारा नगर क्षेत्र में फागिंग न कराए जाने को लेकर रोष। प्रकट करते हुए कहा कि नगर में दिन ढलते ही मच्छरों का प्रकोप शुरू हो जाता है बाजारों व घरों में लाइटों पर इस तरह से मच्छर होते हैं कि बाजारों में व्यापारियों एवं घरों में ग्रहणियों द्वारा अपने कार्य को करने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है त्योहारी सीजन की बाजारों में शुरुआत हो चुकी है ऐसे में नगर क्षेत्र के दुकानदारों द्वारा दुकानों पर विशेष सजावट व रोशनी हेतु विशेष तौर पर लाइट लगाई जाती हैं लेकिन मच्छरों के प्रकोप के कारण व्यापारियों का दुकानों पर कार्य करना बेहद मुश्किल हो रहा है व आमजन में बीमारी का खतरा भी बना हुआ है ऐसे में नगर पालिका द्वारा नगर क्षेत्र में विशेष तौर पर फॉगिंग कराई जानी चाहिए जिससे दुकानदारों व आमजन को मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से राहत मिल सके
पैदल गश्त की
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद में आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा-व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति-व्यवस्था बनाए रखने हेतु मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने अपने सर्किलध्थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त कर स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा संदिग्ध व्यक्तिध्वाहनो की चेकिंग की गयी। आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह महोदय के निर्देशन में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के बाजारों, मुख्य चौराहों/मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों आदि पर पैदल गश्त करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा आमजन से वार्ता कर उनकी समस्यों के बारे में जानकारी की गयी तथा सुरक्षा संबंधी सुझावों का आदान प्रदान किया गया तथा अन्यावश्यक रूप से खड़े/घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए चेकिंग की गयी। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भ्रमणशील रहकर लगातार पैट्रोलिंग करते रहने तथा सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में स्थित निर्धारित स्थानों, हाइवे, अंतरजनपदीय/अन्तर्राज्यीय बॉर्डर पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है तथा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।


