News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

मीरांपुर उपचुनावः एनडीए प्रत्याशी नामांकन सहित कई ने नामांकन के अंतिम दिन किया नामांकनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मीरांपुर उपचुनाव में हो रहे नामांकन के अंतिम दिन भारी गहमा गहमी के बीच रालोद-भाजपा गठबंधन की प्रत्याशी पूर्व विधायक मिथलेश पाल ने अपना नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा कुल 10 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन जमा कराये। उपचुनाव में नामांकन के लिए प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां पुलिस ने भारी भीड़ को बाहर रोक दिया तथा प्रत्याशी अपने चार समर्थकों के साथ नामांकन कक्ष में पहुंचे जहां उन्होंने अपेन नामांकन जमा कराये।
पूर्व विधायक मिथलेश पाल सरकुलर रोड स्थित रालोद कार्यालय से एक जुलूस के रूप में कलेकट्रेट पहुंची। प्रकाश चौक, सर्विस क्लब से होते हुए उनका काफिला अंदर पहुंच जहां बेरिकेटिंग के पास ही सभी को रोक दिया गया। प्रत्याशी मिथलेश पाल के साथ सांसद चंदन सिंह चौहान, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी के अलावा रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी मौजूद रहे। इसके अलावा जैन नगर खतौली निवासी संजीव कुमार पुत्र निर्मल सिंह ने एक सेट में अपना नामांकन दाखिल कराया। सदर क्षेत्र के ग्राम मलीरा निवासी ऋषिपाल पुत्र छोटे सिंह ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से अपना नामांकन पत्र जमा कराया। सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा निवासी सुजडू ने आज अंतिम दिन भी तीन सैट में अपना नामांकन कराया। जैन नगर खतौली निवासी धन्य कुमार जैन ने वीर जन शक्ति पार्टी की ओर से अपना नामांकन दाखिल किया। गांधी कालोनी मुजफ्फरनगर निवासी मानवेन्द्र ने भी एक सेट में अपना नामांकन जमा कराया। खतौली निवासी शिवकुमार ने पिछडा समाज पार्टी की ओर से नामांकन कराया। इसके अलावा जैन नगर खतौली निवासी अर्चित जैन पुत्र धन्य कुमार जैन ने भी अंतिम दिन अपना नामांकन जमा कराया। समन्द सैन पुत्र राजवीर निवासी सिकरेडा मीरांपुर से निर्दलीय, भागेश्वर प्रसाद पुत्र स्व. प्रीतम सिंह सैनी नगर खतौली, सुक्रमपाल पुत्र कर्म सिंह निवासी कम्बल वाला बाग मजदूरी किसान यूनियन पार्टी से, अकरम निवासी नागल सोती बिजनौर ने नेशनल लोकदल पार्टी से कुल मिलाकर सभी सैट मिलाकर 14 प्रत्याशियों के नामांकन अंतिम दिन जमा कराये। गठबंधन प्रत्याशी मिथलेश पाल का पाल समाज के अधिवक्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। मिथलेश पाल ने कहा कि वे सर्वसमाज के सहयेग से चुनावी समर मे ंउतरी है तथा उन्हे प्रत्येक जाति बिरादरी का पूर्ण समर्थन मिलेगा ऐसी उन्हे उम्मीद है।

 

पुरस्कार वितरण के साथ टेनिस टूर्नामेंट का शानदार समापन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जले में चल रहे डॉ सुरेंद्र प्रकाश मेमोरियल अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट का समापन बहुत ही शानदार तरीके से सर्विसेज क्लब के ग्रास कोर्ट पर किया गया जिसमें डीसीबी बैंक के मैनेजर श्री आशु गुप्ता एवम इंडसइंड बैंक से श्री नरेन्द्र चौधरी, अमित प्रकाश टूर्नामेंट डाइरेक्टर, विजय वर्मा टूर्नामेंट सेक्रेटरी ,जे एस तोमर, डॉ सुनील चौधरी, माँगे राम पूँजीत, शोभित चौधरी, ब्रिज मोहन एवम हिमांशु मालिक चीफ रेफरी उपस्थित थे टूर्नामेंट में आए खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट आयोजको का बहुत-बहुत धन्यवाद किया और इस टूर्नामेंट की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर टूर्नामेंट हिंदुस्तान का प्रथम ऐसा टूर्नामेंट है जिसमें सभी तरह की सुविधा ए क्लास है और इस टूर्नामेंट की तुलना हम पूरे भारतवर्ष में किसी से नहीं कर सकते यह अपने आप में एक अनोखा और सफल टूर्नामेंट है। वहां पर उपस्थित देश विदेश से आये सभी खिलाड़ियों, फिजियो टीम, बाल पिकर, चेयर एम्पायर को अमित प्रकाश व विजय वर्मा ने धन्यवाद किया। आज के टूर्नामेंट के विजेता उपविजेता इस प्रकार हैं 60 वर्ष आयु में नागराज ने चंद्रभूषण को 6-1 6-4 से, 70 वर्ष आयु में एजीएस चटवाल ने दिलीप शिवपुरी को 6-2 6-1 से, 65 वर्ष आयु में आशीष सेन ने सुरेश को 6-1 6-1 से हराकर अपने सिंगल के फाइनेंस जीते और डबल्स कैटेगरी में 35 वर्ष आयु में जितिन बिश्नोई व हाफिज बेग ने पार्थ को 3-6 6- 4, 10-4 से,65 वर्ष आयु में राकेश कोहली व आशीष सेन ने सुनील पांडेय व अशोक रे को 7-5,6-4 से, 70 वर्ष आयु में एजेएस चटवाल व डॉ एसजेएस रंधावा की जोड़ी ने दिलीप शिवपुरी व जॉर्ज की टीम को 6-3 6-2 से, 60 वर्ष आयु में नागराज व अरुण अग्रवाल ने राजन बेरी, चंद्र भूषण को 6 4 6 4 से हराकर अपने-अपने फाइनल जीते।इस दौरान सर्विसेज क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी डा. जेएस. तोमर, अमित प्रकाश, विजय वर्मा, डा. पंकज सिंह, डा. सुनील चौधरी, डा. देवेंद्र मलिक, डा. अनिल सिंह, डा. हेमन्त आदि मौजूद रहे। टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन बेहतर तरीके से सम्पन्न हुआ। जिसकी सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

 

महिला सहित तीन हादसे में घायल
खतौली/मुजफ्फरनगर। कस्बे से है जहां बीती देर रात तेज रफ्तार का कहर उस वक्त देखने को मिला जब ऑटो और ट्रक की आमने-सामने की हुई भिड़ंत में महिला सहित ऑटो में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उनमें चीख पुकार मच गई। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो भी बुरी तरफ क्षतिग्रस्त हो गया तो वही घायलों में चीख पुकार के चलते मोके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
यहाँ किसी तरह ग्रामीणों ने सभी घायलों को उपचार के लिए खतौली अस्पताल में भर्ती कराया जहां से एक युवक की हालत गंभीरता के चलते डॉक्टरों द्वारा उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे 58 स्थिति भैंसी गांव की घटना।।

 

त्यौहारों के मद्देनजर चलाया चैकिंग अभियानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद में आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा-व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति-व्यवस्था बनाए रखने हेतु मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने अपने सर्किल/थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त कर स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा संदिग्ध व्यक्तिध्वाहनो की चेकिंग की गयी। आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के बाजारों, मुख्य चौराहों/मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों आदि पर पैदल गश्त करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा आमजन से वार्ता कर उनकी समस्यों के बारे में जानकारी की गयी तथा सुरक्षा संबंधी सुझावों का आदान प्रदान किया गया तथा अन्यावश्यक रूप से खड़ेध्घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए चेकिंग की गयी। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भ्रमणशील रहकर लगातार पैट्रोलिंग करते रहने तथा सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में स्थित निर्धारित स्थानों, हाइवे, अंतरजनपदीय/अन्तर्राज्यीय बॉर्डर पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तिध्वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है तथा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

सरकारी जमीन पर से एसडीएमद्वारा अवैध कब्जा हटवाया
मंसूरपुर। जनपद मुजफ्फरनगर में आज तहसील सदर क्षेत्र में सरकारी जमीन के ऊपर दरवाजा खोलकर , फसल बोकर व मिट्टी डालकर भराव करके कघ्ब्जा किया हुआ था । साथ ही पक्के निर्माण की तैयारी की जा रही थी मौके पर एसडीएम सदर निकिता शर्मा व तहसीलदार सदर राधेश्याम गॉड द्वारा भराव खघली करवाकर खाई खुदवाई गई , फसल व सब्जी आदि खुर्द बुर्द कर कब्जा हटवाया गया व भविष्य में कब्जा ना करने की चेतावनी दी गई।

 

आतिशबाजी के साथ किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। अवैध आतिशबाजी फ्तिरनर्माण एवं विक्रेता अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रामराज पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अवैध रूप से आतिशबाजी लेकर जा रहे 01 अभियुक्त मौ0 नदीम पुत्र मौ0 साबिर निवासी मौहल्ला कल्यान सिंह कस्बा व थाना मवाना जनपद मेरठ को एसबीआई बैंक के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 ब्रेजा कार व करीब 87 किलोग्राम अवैध आतिशबाजी बरामद की गयी । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रामराज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 

मीरापुर उपचुनाव हेतु नियुक्त सामान्य प्रेक्षक हरबंस सिंह ब्रसकोन का जनपद में हुआ आगमन
मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि विधान सभा उप निर्वाचन 16 मीरापुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 2024 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त मा0 सामान्य प्रेक्षक हरबंस सिंह ब्रसकोन जनपद में पहुंचे।मा०प्रेक्षक का मोबाइल न0- 9528473578 है, उनके जनसामान्य से मिलने का स्थान – कक्ष संख्या-1 निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग मुजफ्फरनगर एवं मिलने का समय – प्रातः 10ः00 बजे से प्रात 11ः00 बजे तक रहेगा।

 

तस्करी कर लाई गयी 2.5 लाख की अवैध शराब जब्तMuzaffarnagar News
शाहपुर। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)आगामी विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत हरियाणा राज्य से तस्करी कर लायी जा रही लगभग 2.5 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त। थाना शाहपुर पुलिस व आबकारी टीम की संयुक्त कार्यवाही में 05 शराब तस्कर अभियुक्तगण गिरफ्तार। अभियुक्तगण के कब्जे से 08 पेटी ब्लेण्डर प्राईड अग्रेजी शराब, 10 पेटी रॉयल स्टेग अंग्रेजी शराब, 10 पेटी चाली ऐप्पल ग्रीन देशी शराब हरियाणा मार्का, 01 आई-10 कार व 01 मारूती सुजुकी ईको कार बरामद। आगामी विधानसभा उप-चुनाव को निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं स्वतन्त्र रूप से सम्पन्न कराने व आदर्श आचार संहिता के सम्पूर्ण अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चुनाव के दौरान अवैध धन, अवैध शराब, मादक पदार्थों तथा अवैध शस्त्र आदि के परिवहन की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन मे चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह एवं थानाध्यक्ष शाहपुर सुनील कसाना के कुशल नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस व आबकारी टीम की संयुक्त कार्यवाही में 05 अवैध शराब तस्कर अभियुक्तगण को दौराने चौकिंग निरमाना गेट से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 08 पेटी ब्लेण्डर प्राईड अग्रेजी शराब, 10 पेटी रॉयल स्टेग अंग्रेजी शराब, 10 पेटी चाली ऐप्पल ग्रीन देशी शराब हरियाणा मार्का, 01 आई-10 कार व 01 मारूती सुजुकी ईको कार बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 335ध्2024 धारा 60,63,72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त सन्दीप पुत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम सेनीपुर थाना सदर गोहाना जिला सोनीपत, सुखचेन पुत्र भूप सिंह निवासी ग्राम सेनीपुर थाना सदर गोहाना जिला सोनीपत, हरियाणा, राहुल पुत्र राजेश निवासी ग्राम सेनीपुर थाना सदर गोहाना जिला सोनीपत, हरियाणा, रोहित पुत्र साहब सिंह निवासी ग्राम सेनीपुर थाना सदर गोहाना जिला सोनीपत, हरियाणा, मंजीत पुत्र रोहताश निवासी ग्राम सेनीपुर थाना सदर गोहाना जिला सोनीपत, हरियाणा। जिसके कब्जे से 08 पेटी ब्लेण्डर प्राईड अग्रेजी शराब हरियाणा मार्का, 10 पेटी रॉयल स्टेग अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का, 10 पेटी चाली ऐप्पल ग्रीन देशी शराब हरियाणा मार्का, 01 आई-10 कार नम्बर एचआर 01 एबी 5361, 01 मारूती सुजुकी ईको कार नम्बर एचआर 06 एयू 9926 बरामद गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम/आबकारी टीम में आबकारी निरीक्षक श्री अमित कुमार कुशवाहा मय टीम, उ0नि0 श्री गजेन्द्र सिंह, उ.नि. श्रीपाल सिंह, का. विनय कुमार, रितिक कुमार, नितेश कुमार थाना शाहपुर शामिल रहे।

 

हरेंद्र सिंह मलिक ने दौरा किया और हालात का जायजा लियाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) बुढ़ाना सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने कस्बा बुढ़ाना का दौरा किया और हालात का जायजा लिया और भाईचारे की अपील करते हुए कहा कि कस्बे का माहौल खराब ना हो मेरी यह पहली प्राथमिकता है उन्होंने कहा कि में सभी कस्बा वासियों के लिए आभारी हुं कि उन्होंने कस्बे का अमन खराब नहीं होने दिया । शनिवार को कस्बे में एक युवक द्वारा आपत्तिजनक जनक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद भीड़ जमा हो गई थी। प्रशासन द्वार लिखे गये मुकदमे में पुलिस द्वारा दर्जनों युवकों को जेल भेज दिया था। सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने बुढ़ाना पहुंचकर कर कहा कि कुछ तथा कथित राजनीतिक लोग कस्बा का माहौल खराब कर यहां का साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने में लगे हुए है और सियासी रोटियां सेंक रहे है। सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि जो घटना गठित हुई है वो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि में पूरे जनपद का प्रतिनिधि होने के नाते यहां का अमनो अमान नहीं बिगड़ने दूंगा।उन्होंने पुलिस प्रशासन से कहा कि कस्बे में किसी भी राजनीतिक लोगों के दबाव आकर भय का माहौल ना बनने दे। उन्होंने कहा कि किसी भी निर्दोष को पुलिस जेल ना भेजे उन्होंने कहा कि में सभी अमन पसंद नागरिकों का आभार व्यक्त करता हू कि उन्होंने कस्बे का माहौल खराब नहीं होने दिया और शांति व्यवस्था बनाये रखने में विशेष भूमिका निभाई, उन्होंने कहा में शुरू दिन से कस्बे के हालात पर नजर रखे हुये था लगातार कस्बे के जिम्मेदार लोगों से बराबर वार्ता कर रहा था उन्होंने कहा कि में अमन अमान के लिए प्रशासन से लगातार संपर्क में था। उन्होंने कहा कि कस्बे के भ्रमण के लिए आने को में भी आ जाता था लेकिन मुझे कस्बे के जिम्मेदार व्यक्तियों ने कहा कि आप अभी ना आओ इस लिए में नहीं आ सका । इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि सुबोध त्यागी, जमीयत उलमा-ए-हिंद के वरिष्ट जिला उपाध्यक्ष मौ0आसिफ कुरैशी,अब्दुल जब्बार पूर्व जिला पंचायत सदस्य,संयम पंवार,निक्की मलिक,बाली त्यागी,विजय चौटाला,नितिन शर्मा,अशरफ कुरैशी,अल्ताफ कुरैशी, अंसार प्रधान के अलावा दर्जनों कस्बा वासी मौजूद थे।

 

दिवाली मेले का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। दून वैली पब्लिक स्कूल द्वारा गांधी कॉलोनी लिंक रोड स्थित एक बैंकट हॉल में दिवाली मेले का आयोजन किया गया जिसकी थीम श्खरी कमाई हुनर व्यापार काश् थी, मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अशोक कंसल द्वारा किया गया,अतिथि के रूप में पहुंचे व्यापारी नेता संजय मित्तल, राजेश गोयल आदि ने स्कूल के डायरेक्टर अनुराग सिंघल, ब्रांच हेड पारुल अग्रवाल व ईवा गुप्ता के साथ स्कूल के बच्चों द्वारा लगाए गए विभिन्न प्रकार के गेम्स स्टॉल पर जाकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया।

 

भाकियू की जिला कार्यकारिणी भंग
मुजफ्फरनगर। जनपद में भाकियू ने जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि विभिन्न पदों के लिए ऐसे कार्यकर्ता आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और 15 सदस्यों की टीम हो। संगठन के धरने प्रदर्शन में पहुंचने का समय भी हो।
ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ 15 लोगों की टीम होना अनिवार्य
शुक्रवार को जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक कार्यकारिणी और तहसील कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग की गई हैं। भविष्य में पुनर्गठित होने वाली जिला, ब्लॉक व तहसील कार्यकारिणी में केवल वही कार्यकर्ता पद के लिए आवेदन कर सकता है, जिस पर संगठन के कार्यक्रमों व धरना प्रदर्शनों में भाग लेने के लिए स्वयं का ट्रैक्टरदृट्रॉली व कम से कम 15 लोगों की अपनी टीम हो। भविष्य में पदों के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास संगठन के कार्यक्रमों में रात्रि में रुकने का समय होना भी अनिवार्य है।

 

आंखों का कैम्प 27 को
मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में दिनांक 27-10-24 (रविवार) को आँखों के निःशुल्क विराट कैंप के आयोजन से संबंधित सूचना । 27 अक्टूबर (रविवार) को विद्यालय परिसर में वरदान सेवा संस्थान,गाजियाबाद के सहयोग से हमारे संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल जी एवं स्वर्गीय विमलावती देवी जी के सम्मान में आँखों के निरूशुल्क विराट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
अतः आप सब से निवेदन है कि आँखों के निःशुल्क विराट कैंप की जानकारी समाज के हित में साझा करें ताकि अधिक से अधिक लोग इस का लाभ उठा सकें। कैम्प का समय प्रातः 09ः30 बजे से 12ः30 बजे तक का होगा। यह जानकारी सतीश चन्द गोयल चेयरपर्सन टिहरी आयरन एंड स्टील कास्टिंग लि. ने दी।

 

47 हजार रूपये कराये वापस
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)साइबर हेल्प डेस्क थाना मंसूरपुर द्वारा आवेदक से साइबर फ्रॉड कर निकाले गए 47,000/- रुपये कराये गये वापस। जनपद में साइबर अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत साइबर हेल्प डेस्क थाना मंसूरपुर द्वारा आवेदक के साथ साइबर फ्रॉड कर निकाले गये 47,000/- रुपये उनके खातें में वापस कराये गये। थाना मंसूरपुर पुलिस को आवेदक अर्जुन राठी निवासी ग्राम सोंटा थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर के साथ 47,000/- रूपये के साइबर फ्रॉड के सम्बन्ध में ऑनलाइन शिकायत प्राप्त हुई। साइबर हेल्प डेस्क थाना मंसूरपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही की गयी तथा सम्बन्धित बैंक को फ्रॉड से अवगत कराया गया । धोखाधड़ी कर निकाली गयी सम्पूर्ण धनराशी 47,000/- रुपये आवेदक के बैंक खाते में वापस कराये गये। पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि प्रलोभन में आकर किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर आदि किसी के साथ साझा न करें। साइबर फ्रॉड/धोखाधडी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा मुजफ्फरनगर साइबर सेल 9454401617/-निकटतम थाने की साइबर हेल्प डेस्क से सम्पर्क करें।

 

हिंदू क्रांति सेना के जिला अध्यक्ष बने हरेंद्र शर्माMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) हिंदू क्रांति सेना के संपर्क कार्यालय पर हिंदू क्रांति सेना के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में पहुंचे हिंदू क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष विपिन कुमार का पुष्प माला पहनकर स्वागत किया गया। हिंदू क्रांति सेना प्रदेश अध्यक्ष विपिन कुमार जी ने सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों का हृदय से अभिनंदन करते हुए कहा कि अब जनपद मुजफ्फरनगर में हिंदू क्रांति सेना हिंदुत्व के मुद्दों पर और मजबूती से कार्य करेगी। इसी उद्देश्य के साथ आज जनपद लक्ष्मीनगर मुजफ्फरनगर के सुभाष नगर निवासी हरेंद्र शर्मा को जिला अध्यक्ष व सुशील भारती को जिला महासचिव के पद पर नियुक्त किया जाता है। वही नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हरेंद्र शर्मा ने कहा की योगी जी द्वारा उत्तर प्रदेश में चलाये जा रहे ऑपरेशन लंगड़ा 2 की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऑपरेशन लंगड़ा के कारण ही प्रदेश अपराधियों से मुक्त हो रहा है और अपराधी खौफ के कारण या तो जेल में है या प्रदेश छोड़कर भाग चुके इस दौरान मुख्य रूप से- लोकेश सैनी, राजेश कश्यप, बसंत कश्यप, बंटी पाल, दिनेश बंसल, विपुल गुप्ता, कुणाल गर्ग, सुमित वाल्मीकि, विपिन कोरी, दिनेश सैनी, रजत शर्मा, आनंद प्रकाश, मुकेश कश्यप, संजीव गोयल, वैभव गर्ग आदि उपस्थित रहे।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + sixteen =