उत्तर प्रदेश

बहराइच: आमने-सामने की टक्कर में भाई-बहन की मौत, दुर्घटनाग्रस्त बस कब्जे में

प्राईवेट बस और बाइक में आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में ले लिया है। वहीं भाई-बहन की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

रुपईडीहा थाना के ऊंचवा बालापुर गांव निवासी ज्ञानसागर अपनी बहन गुड़िया के साथ रिश्तेदारी में गया था। गुरुवार शाम को बाइक सवार भाई-बहन मोतीपुर थाना क्षेत्र के मटिहामोड़ के पास पहुंचे थे कि उनकी बाइक एक प्राईवेट यात्री बस में भीड़ गई। जिससे बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया गया।

यहां पर चिकित्सकों नेे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष मधुपनाथ मिश्रा का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × five =