समाचार
नशीले पदार्थ सहित दो दबोचे
मुजफ्फरनगर। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान भारी मात्रा मे डोडा पोस्त व कार सहित दो अभियुक्तो े को गिरफरतार कर लिया। पुलिस ने पकडे गए अभियुक्तो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की। पुलिस लाईन स्थित सभागार मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी सुधीर कुमार सिह ने पत्रकारो से बात करते हुए बताया कि जनपद भर मे अपराधो पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरापुर थाना पुलिस ने क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान कार सवार दो युवको को 40 किलो डोडा पोस्ट व इंटोस कार सहित गिरफतार कर लिया। एसएसपी सुधीर कुमार सिह ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे पकडे गए अभियुक्तो ने अपना नाम रजत चौध्री पुत्र लोकेश चौधरी निवासी भुडपुर थाना भावनपुर मेरठ व अनुज पुत्र जगदीश निवासी कावली गेट मवाना मेरठ बताया। एसएसपी ने बताया कि सीओ जानसठ के निर्देशन मे अभियान विशेष के तहत मीरापुर थाना प्रभारी मनोज चौधरी, सब इंस्पैक्टर जितेन्द्र सिह, सब इंस्पैक्टर विनोद कुमार व का.रामकुमार, का.संजय, का.धर्मेन्द्र आदि शामिल रहे। एसएसपी ने पुलिस टी की हौसला अफजाई की।
हत्यारोपी को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने कुतुबपुर में महिला की गैर इरादतन हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार करने कर लिया। मृतका की पुत्री ने इस मामले में तीन लोगों को नामजद कराया था जिनकी नामजदगी जांच में झूठी पायी गयी। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मीरांपुर क्षेत्र के गांव कुतुबपुर में विगत 18 सितम्बर को एक महिला की हत्या कर दी गयी थी। मृतका की पुत्री कौसर ने इस मामले में तीन लोगों के विरूद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पुलिस द्वारा इस मामले में जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मृतका की पुत्री द्वारा करायी गयी नामजदगी फर्जी निकली। पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से महिला की गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी हुसैन पुत्र जुल्फिकार निवासी दभेडी थाना बुढ़ाना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना मे ंप्रयुक्त पिकअप गाडी भी बरामद करने का दांवा किया है।
पानी की समस्या से जूझ रहे है वार्ड 25 के नागरिक
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद वार्ड 25 में पिछले बीस दिनों से पानी की भारी किल्लत होने से नागरिक बेहद परेशान है। उल्लेखनीय है कि वार्ड 25 के अंतर्गत लक्ष्मण विहार, अग्रसैन विहार, अवध विहार, मीनाक्षीपुरम, कल्याणपुरी एवं स्टेट बैंक कालोनी आते है। जिनमें पिछले बीस दिनों से पानी की भारी किल्लत है। पता चला है कि इन कालोनियों में रजवाहा रोड स्थित टवैल न. 34 से पानी की सप्लाई होती है। पिछले बीस दिनों से इस टवैल का मोटर फूंका हुआ है। कई बार इस संबंध में कालोनीवासी इसकी शिकायत नगरपालिका में कर चुके है परंतु अब तक इस पर कोई भी ध्यान नहीं दिया गया है जिस कारण इन कालोनियों में पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठप्प है जिससे नागरिकों को बेहद परेशानी का सामना करना पड रहा है।
आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंटः तकनीकी पैनल गठित
मुजफ्फरनगर। सर्विस क्लब में आयोजित होने वाले भावना स्वरूप मैमो. आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रविवार को आईटीएफ लंदन ने अम्पायर एवं अन्य तकनीकी अधिकारियों की एक सूची जारी कर दी है। इस पैनल में कजाकिस्तान से मीरा कुकीवा (व्हाईट बैंज) भी भारत आ रही है। उक्त तकनीकी पैनल टूर्नामेंट प्रारम्भ होने से एक दिन पहले 9 नवम्बर 2018 को मुजफ्फरनगर पहुंचेगा।
10 फरवरी से प्रारम्भ होने वाले आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट को लेकर होटल व ट्रांसपोर्ट के साथ-साथ ग्रास कोर्ट की तैयारियां अंतिम चरण में है। खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था कर ली गयी है। सर्विस क्लब ग्रास कोर्ट की टूर्नामेंट के लिए तैयार किया जा रहा है। टूर्नामेंट चार ग्रास कोर्ट पर खेला जायेगा। जिनमें एक ग्रास कोर्ट प्रेक्टिस होगा तथा बाकी के तीन ग्रास कोर्ट पर क्वालीफाइंग और मैन ड्रा खेले जायेगे।
आईटीएफ लन्दन ने तकनीकी पैनल की जोर सूची जारी की है उनमे पुनीत गुप्ता (सिल्वर बैज) टूर्नामेंट के चीफ रैफरी होंगे। इनके साथ कजाकिस्तान की मीरा कुकीवा व्हाईट बैज भी आ रही है। अभिषेक मुखर्जी (ब्राउंज बैज), हिमांशु मल्होत्रा व एनटन डीसोजा (दोनों व्हाईट बैज) शामिल है। टूर्नामेंट के लिए सर्विस क्लब में जोर शोर से तैयारियां चल रही है। सर्विस क्लब का सौर्दयंकरण का कार्य किया जा रहा है।
निःशुल्क योग साधना केंद्र पर साप्ताहिक योग चर्चा की
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के निःशुल्क योग साधना केंद्र पर साप्ताहिक योग चर्चा में तनाव का कारण ,लक्षण और योग द्वारा तनाव का उपचार विषय पर चर्चा हुई। सर्व प्रथम योग शिक्षिका रजनी मलिक ने ओउम् ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना शुरू कराई और जोड़ो के दर्द निवारण की अनेक योग क्रिया कराई । इस अवसर पर योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने तनाव पर अपने विचार रखे।उन्होंने बताया कि आधुनिक भाग-दौड़ के युग में तनाव भयावह समस्या का रूप लेता जा रहा है ।वर्तमान दौर में मनुष्य की अधिकांश बीमारियों का कारण तनाव है।मानवीय क्रियाओं ,विचारों एवं भावनाओं के पारस्परिक द्वन्द के परिणाम स्वरूप मनःस्थिति एवं परिस्थिति के मध्य असन्तुलन एवं असमायोजन से तनाव उत्पन्न होता है।तनाव जीवन में अनेकानेक मनोविकारो का समावेश करता है जिससे शरीर अस्वस्थ,मन अशांत और भावनाओं के अस्थिर होने से मनुष्य के शारीरिक एवं मानसिक विकास में अवरोध उत्पन्न होता है।बहुत अधिक तनाव की स्थिति में पागलपन से लेकर अचानक मृत्यु तक होती देखी गई है।तनाव जीवनी शक्ति को घटा देता है और शरीर में डायबीटीज,जुकाम व कैंसर जैसी घातक बीमारियाँ उत्पन्न हो जाती हैं।भूख का अत्यधिक बढ व घट जाना,शराब एवं धुम्रपान की लत लग जाना,बहुत जल्दी नर्वस हो जाना,नाखून चबाना ,मुंह सूखनाएवं जल्दी जल्दी प्यास का लगना , शीघ्र क्रोधित हो जाना, अवसाद ग्रसित होना आदि लक्षण तनावग्रस्त व्यक्ति के व्यवहार में प्रदर्शित होने लगते हैं।तनाव मुक्ति के लिए योगाभ्यास सबसे सरल ,शुलभ व सस्ता उपचार है । नियमित आसन ,प्राणायाम व ध्यान के अभ्यास से तनाव को समूल नष्ट किया जा सकता है।
जिला प्रधान पवन सिंह बालियान ने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन मानवीय उन्नति के दो प्रमुख द्वार है।इनमें से किसी एक पर भी आघात लगने पर न केवल उन्नति का मार्ग अवरुद्ध होता है अपितु जीवन के लिए भी संकट खड़ा हो जाता है।गिरते स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदार अंग विशेष दूसरे सम्बधित अंगों को भी अपनी चपेट में ले लेता है जिससे व्यक्ति शारीरिक रूप से अपाहिज हो जाता है।शारीरिक रोग मनुष्य को असमायोजित करके तनाव को जन्म देता है।
उन्होंने कहा कि तनाव के शारीरिक प्रभाव का सम्बध मुख्यतः न्यूरोलोजिकल ,एन्डोक्राइन एवं इम्युनोलोजिकल संस्थानो से है ।तनाव का लम्बा दौर मनुष्य की एड्रीनल एवं पिट्यूटरी जैसी अंतःस्रावी ग्रन्थियो को असामान्य रूप से उत्तेजित कर देता है।ऐसे में ये ग्रन्थिया लाभकारी हार्मान्स के स्थान पर हानिकारक हार्मान्स का स्रावण करने लगती है और शरीर विभिन्न रोगों से ग्रस्त हो जाता है ।तनाव को दूर करने का एकमात्र उपचार योग है।इस अवसर पर अनेक साधक एवं साधिकाओ ने अपने अपने विचार रखे।इस अवसर पर श्रषिपाल पीनना,राजपाल सूजडू,यशपाल बरवाला,राजीव रघुवंशी,प्रभात मलिक, ओमप्रकाश वर्मा,श्रीमती रेखा शर्मा,श्रीमती पूनम वर्मा,श्रीमती मुनेश मान,श्रीमतीअनिता आदि साधक एवं साधिकाए उपस्थित रहे।
सपा सेक्युलर के आसिफ बने महानगर अध्यक्ष
मुजफ्फरनगर। पुरानी घासमंडी स्थित आफताब बैंकैट हाल में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शिवपाल यादव की नई पार्टी सपा सेक्युलर के जिलाध्यक्ष इलम सिंह गुर्जर व नवनियुक्त आसिफ भाई का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए इलम सिंह ने कहा कि आसिफ भाई को महानगर में इसलिए लाया गया है क्योंकि वे मजबूत आदमी है और आने वाले चुनाव में सपा सेक्युलर सभी अन्य पार्टियों का बैंड बजा देगी। उन्हे उम्मीद है कि आने वाले 2022 के चुनाव में शिवपाल यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि उन्हे लखनऊ बुलाया गया था जहां से वे आज ही लौटे है। उनकी कहा कि उनकी पार्टी 2019 केचुनाव में अच्छी खासी सफला हासिल करेगी। इस अवसर पर पुतला फूंकने वाले राशिद अब्बासी सहित अनेक कार्यकर्ता मौज्ूद रहे।
दीपावली पर्व पर मनाई रंगोली
मुजफ्फनगर। कचहरी स्थित सिविल बार के राष्ट्रीय सभागार में संस्कार भारती के आचार्यो द्वारा दीपावली के पर्व पर रंगोली व साज सज्जा की गयी। इस अवसर पर अनेक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। मंगलवार के छोटी दीपावली के अवसर पर सिविल बार का दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें जनपद न्यायाधीश के अलावा जनपद के जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ वकीलों एवं सदस्यों को भी बुलाया गया है। आज के कार्यक्रम में विजय त्यागी, सुगन्ध जैन, आंचल अग्रवाल एडवोकेट, पूर्व महासचिव सुनील मित्तल, पूर्व महासचिव गौरव गोयल, विकुंज मित्तल सहित अनेक सदस्य मोजूद रहे।
नहर में गिरी कार
भोपा। तेजगति से चल रही कार टायर फटने पर नहर मे जा गिरी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से कार को बामुश्किल नहर से बाहर निकलवाया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव नंगला बुजुर्ग मे आज सुबह उस समय हादसा हो गया कि जब नहर की पटरी के समीप तेजगति से आ रही कार का टायर फट जाने पर उक्त कार अचानक नहर मे जा गिरी। इस हादसे पर कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर मौके पहुंची पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से कार को नहर से बाहर निकलवाया।
दीपावली पर्वपर फ्रूटी, बिस्कुट आदि की वितरित
मुजफरनगर। दीपावली के पावन अवसर पर प्राथमिक विद्यालय मे छात्रो को मिठाई व फ्रुटी, बिस्किट, नमकीन आदि वितरित की गई। जैन मिलन शान्तिनाथ द्वारा प्राइमरी प्राथमिक विद्यालय पटैल नगर मे दीपावली के अवसर पर मिठाई,फ्रुटी,बिस्कुट,नमकीन व मोमबत्ती आदि सामान का वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था की और से सुभाष चन्द जैन, सुनील जैन, विपिन जैन, नितेश जैन, राजीव जैन,रवि जैन, अंकित जैन,नई मन्डी से सभासद प्रियांशु जैन, नितिन जैन, सुनील जैन, पारस जैन, नवीन जैन आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
भैस चोरों को किया गिरफ्तार
रतनपुरी। पुलिस ने मुठभेड के दौरान भैस चोरो को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी सुधीर कुमार सिह के निर्देशो के चलते थाना रतनपुरी पुलिस ने क्षेत्र मे गश्त के दौरान दो आरोपियो को गिरफतार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे पकडे गए आरोपियो ने अपना नाम इस्लाम पुत्र यामीन व उमर पुत्र यामीन बताया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पकडे गए आरोपी मेरठ के गांव खिवाई के निवासी हैं तथा उक्त दोनो पशु चोर हैं।
बालक की हादसे में मौत, कई घायल
मुजफ्फरनगर। देर रात्रि बघरा में हुए सड़क हादसे में एक बालक की मौत हो गयी जबकि अन्य हादसों में कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बतायाकि देर रात्रि बघरा में स्टैट बैंक के सामने एक वाहन की चपेट में आकर सात वर्षीय कुबेर पुत्र नईम गम्भीर रूप से घायल हो गयाथा जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में लाया गया था जहां उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण हेतु भेज दिया है। इसके अलावा अन्य हादसों में गम्भीर रूप से घायल सौरभ पुत्र रविंद्र निवासी छरौली थाना भोपा, सर्वेश पुत्र आसाराम निवासी बझेडी, दीपक पुत्र राधेश्याम निवासी बडकली, सोनू पुत्र रामदास निवासी कुतुबपुर, असद हुसैन पुत्र हाजी हसन निवासी रहकडा, रागूब पुत्र वीर सिंह निवासी बिरालसी, ओमपाल पुत्र हुकुमचंद निवासी पचैंडा, संजीदा पत्नी इंसाफ अली निवासी खतौला शाहपुर, विक्रम पुत्र जसवंत निवासी मंडी गोविंदगड पंजाब व गौरव पुत्र रविंद्र निवासी छछरौली को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। दीपावली के अवसर पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता व कंडील सज्जा प्रतियोगिता मे छात्र-छात्राओ ने बढचढ कर हिस्सा लिया। नई मन्डी भरतिया कालोनी स्थित विवेक विद्या निकेतन स्कूल मे दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं कंडील सज्जा प्रतियोगिता मे नन्हे-मुन्ने बच्चो ने बढचढ कर हिस्सा लिया तथा इस दौरान छात्र-छात्राओ ने एक से बढकर एक सुन्दर-सुन्दर रंगोली बनाई। विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष महेन्द्र आचार्य व विद्यालय के निदेशक विवेक कुमार,प्रधानाचार्या सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
दिवाली प्रदूषण मुक्त मनाने का आह्वान
मुजफ्फरनगर। माउंट लिट्रा जी स्कूल दिवाली के मौके पर राम-रावण के चरित्र से संबंधित लघु नाटिका का आयोजन किया गया। छात्रों ने रंगोली बनाकर तथा दीये जलाकर त्योहार मनाया। प्रधानाचार्य डा. पीयूष गुप्ता ने बच्चों को प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने को कहा। कार्यक्रम में निदेशक चारू भारद्वाज व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
मेहंदी व रंगोली में दिखाया कौशल
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. सचिन गोयल, डॉ. संदीप मित्तल, डॉ. आलोक गुप्ता, डॉ. दीपक मलिक, गौरव शर्मा, डॉ. रावी जैन, मोहिनी पंवार, एकता मित्तल ने किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी सृजनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वैशाली गुप्ता, द्वितीय स्थान आकांशा जैन व तृतीय स्थान एश्वर्या ने प्राप्त किया। पोर्टेबल रंगोली प्रतियोगिता में रोहन वर्मा, पीयूष वर्मा, विशी गुप्ता, नितिन, श्रुति, दिव्या राठी, मोनिका शर्मा, रिकल व युक्ति ने बाजी मारी। कलर रंगोली में युक्ता, अंजुम, संगीता, प्राची, शिवानी, चांदनी, गरिमा, पायल, अनुराधा व संगीता अव्वल रहीं। इस दौरान दीपक गर्ग, मानसी अरोरा, प्रीति चौहान, गौरव शर्मा, डॉ. रावी जैन, सुकीर्ति बाटला, डॉ. दीपक मलिक, डॉ. रवि अग्रवाल, डॉ. मोहिनी पंवार, मोनिका, पूनम, सुकीर्ति व भावना आदि मौजूद रहे।
तिस्सा के युवकों ने कबड्डी में लहराया परचम
मोरना। हरिद्वार में आयोजित द्वितीय नेशनल ओपन गेम में तिस्सा के युवकों ने दौड़ व कबड्डी में परचम लहराकर गांव व जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ी दिसंबर में नेपाल के काठमांडू में होने वाले इंटर नेशनल ओपन गेम में प्रतिभाग करेंगे। कोच बसंत कुमार ने बताया कि नेशनल स्पोर्टस सीमा फेडरेशन द्वारा हरिद्वार के भल्ला स्टेडियम में २९ से ३१ अक्टूबर तक द्वितीय नेशनल ओपन गेम का आयोजन किया गया। जिसमें तिस्सा गांव के युवकों ने दौड़ व कबड्डी प्रतियोगिता में परचम लहराया। जिसमें सीनियर वर्ग की १५०० मीटर दौड़ में कोचिन प्रथम, ४०० मीटर दौड़ में दीपक कुमार द्वितीय, सब जूनियर वर्ग की ४०० मीटर दौड़ में अभय राठी प्रथम व जूनियर वर्ग की २०० मीटर में आशु तृतीय रहे। इसके अलावा अंकित, अभिषेक व अंकित आर्य ने कबड्डी में जीत हासिल की। वहीं, रहकड़ा गांव के रहबर अली शतरंज में द्वितीय स्थान पर रहे। खिलाड़ी नेपाल के काठमांडू में २९ से ३१ दिसंबर को होने वाले इंटरनेशनल ओपन गेम में भाग लेंगे। जिला कुश्ती संघ के जिला सचिव अमित राठी ने खिलाड़ियों को सम्मानित कराने की घोषणा की है।
नाबालिग से दो युवकों ने दुष्कर्म कर वायरल किया वीडियो, एक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां जिले में एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने घटना का वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। घटना चरथावल थाना क्षेत्र की है जहां दो माह पहले दो युवकों पर एक पंद्रह वर्षीय किशोर के साथ दुष्कर्म किया। हाल ही में आरोपियों ने उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पीड़ित किशोर के परिवार को जब यह बात मालूम चली तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
वाहनों पर टैग लगा कर 100 रुपये के बदले 500 वसूलने वाली टीम को वाहन चालकों ने बनाया बंधक, टीम हिरासत में
मुजफ्फरनगर। वाणिज्यकर विभाग ने एक नवंबर यानी आज से वाहनों पर टैगिंग व्यवस्था प्रभावी तौर पर लागू कर दी है। इस व्यवस्था के तहत सामान लाने और ले जाने वाले वाहन पर टैग नहीं लगा होगा तो वो वाहन रोक लिया जाएगा। टैगिंग को लेकर मुजफ्फरनगर के ट्रांसपोर्ट नगर में जमकर हंगामा हुआ। टैगिंग टीम ने वाहनों पर टैग लगा कर 100 रुपये के बदले 500 वसूलने लगे। टैग की कीमत ज्यादा वसूलने पर टैगिंग टीम को वाहन चालकों ने बंधक बना लिया। मामला थाना नई मंडी क्षेत्र का है।पुलिस ने मौके पर पहुंच कर टैग लगाने वाली टीम को हिरासत में ले लिया है। टैगिंग टीम से पूछताछ की जा रही है।
हादसे में एक की मौत, दो घायल
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर- सहारनपुर चार लाइन स्टेट हाईवे पर ट्रक की टक्कर से एक वाहन चालक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। तीन युवक देवबंद से मुजफ्फरनगर आ रहे थे। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया, जबकि चालक फरार हो गया।
सहारनपुर जिले के कसबा देवबंद के मोहल्ला मदीना कालोनी निवासी वसीम (28) पुत्र शमीम गाड़ी चलता था। वह देवबंद से टाटा ऐस लेकर मुजफ्फरनगर सामान लेने आ रहा था। उसके दो साथी खुर्शीद पुत्र काला और मुस्तकीम पुत्र हाजी भी साथ थे। जब वे शहर कोतवाली क्षेत्र में रोहाना में एक रेस्टोरेंट के पास पहुंचे तो तभी पीछे से आए एक ट्रक ने टाटा ऐस में टक्कर मार दी, जिससे टाटा एस वहां रेस्टोरेंट के सामने खड़े अन्य ट्रक से टकरा गया। हादसे में चालक वसीम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खुर्शीद और मुस्तकीम गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर रोहाना पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रजवाहों में टेल तक पहुंचेगा पानी
भोपा (मुजफ्फरनगर)। गंगनहर बंद होने के दौरान सिंचाई विभाग द्वारा रजवाहों में कराई जा रही खोदाई कार्य का सिंचाई विभाग की टीम ने निरीक्षण किया, जहां अधीक्षण अभियंता हरि शर्मा ने किसानों का भरोसा दिलाया कि हर हाल में टेल तक पानी पहुंचेगा, ताकि किसान फसलों की सिंचाई कर सके। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता हरि शर्मा अपने साथ अवर अभियंता कैलाश चंद व जूनियर अभियंता महावीर सिंह, अशरफ अली व हुकुम चंद आदि कर्मचारियों के साथ भोपा पहुंचे। भाजपा नेता अमित राठी, सहकारी बीज संघ के पूर्व चेयरमैन राजीव कुमार, पूर्व प्रधान यशपाल सिंह, मनोज कुमार, संदीप कुमार व मुकर्रम अली आदि किसान पहुंच गए और सिंचाई विभाग की टीम को ले जाकर चक मोहम्मदपुर रजवाहे से निकले रहमतपुर, अथाई, बेलड़ा, छछरौली, वजीराबाद व मोरना गांव के रजवाहे में चल रही खोदाई का निरीक्षण कराया। अधीक्षण अभियंता हरि शर्मा ने कहा कि मानकों के अनुसार खोदाई करने के सख्त निर्देश गए हैं, विभागीय अधिकारी साइड का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने किसानों का भरोसा दिलाया कि हर हाल में टेल तक पानी पहुंचेगा, ताकि किसान फसलों की सिंचाई कर सके।
50 रुपये वसूल कर पुलिस दे रही मौखिक एनओसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। आजकल गंगनहर से अवैध रेत खनन जोरों पर है। खनन माफिया ने पुलिस से सेटग कर ली। वर्दी वाले 50 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से वसूली कर उन्हें अवैध रूप से रेत खनन की मौखिक एनओसी दे रहे हैं। इस ओर से तमाम अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं। रजवाहों व माइनरों की सफाई के लिए गंगनहर में छह अक्टूबर से पांच नवंबर तक पानी की सप्लाई बंद की गई। जिस दिन से पानी की सप्लाई बंद है, उसी दिन से रेत खनन माफिया सक्रिय हैं। उन्होंने नहर से अवैध रूप से रेत निकालने के लिए आदमी छोड़ रहे हैं। वर्दी वाले नहर रेत निकालने वालों से 50 रुपये प्रति व्यक्ति की दर से वसूल रहे हैं। अवैध रूप से रेत खनन में खतौली में हजारों लोग जुटे हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, बुग्गियों व रेहड़े में रेत लादकर निकाल रहे हैं। इस गोरखधंधे में कई विभागों के अफसरों के शामिल होने की चर्चा जोरों पर है। रेत माफिया 1000 रुपये में ट्रैक्टर-ट्रॉली, 500 रुपये में बुग्गी व 200 रुपये में रेहड़े रेत ले रहे हैं। रेत खनन रात-दिन हो रहे हैं। इस संबंध में सिंचाई विभाग के जेई ब्रिजेश से कई बार बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ बताता रहा।
घरेलू सिलेंडर का उपयोग करने पर आपूर्ति निरीक्षक ने दर्ज कराया मुकदमा
मीरापुर। मिठाई बनाने के कारोबार में घरेलू गैस सिलेण्डर प्रयोग करने के आरोप में आपूर्ति निरीक्षक ने पेडा व्यवसायी प्रभात माहेश्वरी के विरूद्ध धारा 3ध्7 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कराया।
जानसठ की पूर्ति निरीक्षक रजनी चौधरी के अनुसार 2 नवम्बर को खादय सुरक्षा अधिकारी विनीत कुमार ने मीरापुर के पेडा व्यवसायी प्रभात माहेश्वरी के गोदाम में अवैध रूप घरेलू गैस सिलेण्डर संग्रहित कर उनका प्रयोग मिठाई बनाने में ईंधन के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पूर्ति निरीक्षक अपनी टीम के साथ मैन बाजार में प्रभात पेडे वाले की दुकान के पीछे बने गोदाम में पहुंची और मौके से 33 गैस सिलेण्डर इंडेन गैस कम्पनी के मौके से पकडे गये। पेडा व्यवसायी प्रभात माहेश्वरी पुत्रा मोतीराम द्वारा गैस सिलेण्डरों से सम्बन्धित कागजात प्रस्तुत नहीं किये गये। पकडे गये 33 सिलेण्डरो को मीरापुर इण्डेन गैस एजेन्सी के प्रबन्धक प्रदीप कुमार की सुपुर्दगी में दे दिये गये।
आरोपी प्रभात कुमार के विरूद्ध पेट्रोलियम गैस वितरण अधिनियम के उल्लंघन तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम की संशोधित धारा 3ध्7 के अन्तर्गत जिलाधिकारी की अनुमति से रिपोर्ट दर्ज से रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।

I know this if off topic but I’m looking into starting my own weblog and was curious what all is required to get setup? I’m assuming having a blog like yours would cost a pretty penny? I’m not very web savvy so I’m not 100% positive.