फिल्मी चक्कर

कियारा आडवाणी से फैन ने की मिलने की रिक्वेस्ट: अभिनेत्री ने दिया ये जवाब

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने हाल में ही पूछा कि मान लो आपको इस पूरी दुनिया में किसी से 10 मिनट मिलने का मौके मिले तो वो कौन होगा?

इसपर एक फैन ने लिखा- ‘वो मेरी आइडल कियारा आडवाणी मैम होंगी. मेरा ये जीवन का हसीन सपना है अगर ये सच हो जाएगा तो मेरे लिए ये जीवन का सबसे बड़ा गिफ्ट होगा.

फैन ने आगे लिखा और कहा कि, मुझे बहुत दुख होता है जब आप कई बार दिल्ली में आकर अपनी फिल्म की शूटिंग और प्रमोशन्स करके वापस लौट जाते हो. लेकिन कभी मैं आपसे मिल नहीं पाईं. फैन ने आगे लिखा, मैं अगली बार पूरी कोशिश करुंगी की आपसे मिल सकूं. उम्मीद है मेरा ये सपना सच होगा. मैम आपसे मिलना है.

 

किआरा ने फैन को जवाब देते हुए लिखा,  ‘सपने सच होते हैं और पूरे भी, बहुत-बहुत जल्दी’ कियारा द्वारा ट्वीट किए मैसेज पर फैन्स अपने रिएक्शन काफी देते दिख रहे हैं.

 

इसी के साथ कियारा की खूब तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं. ये तो हमने बहुत बार देखा है कि कियारा अपने फैन का बहुत ध्यान रखती हैं और उनसे जुड़े रहना का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + fifteen =