उत्तर प्रदेश

कोविड चिकित्सालयों में रेमिडीसीवर इंजेक्शन और ऑक्सीजन पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रहे: मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी

कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए आक्सीजन सिलेंडरों की कमी न होने पाए इसके लिए राज्य सरकार ने इन प्लांटों को 24 घंटे चलाने को कहा है। साथ ही सरकार की तरफ से यह भी कहा गया है कि जो मरीज गंभीर हैं, उन्हें तत्काल हाॅस्पिटल में भर्ती कराया जाये, तथा इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न हो।

मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से कोविड-19 के सम्बन्ध में वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड चिकित्सालयों में रेमिडीसीवर इंजेक्शन और ऑक्सीजन पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रहे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसी भी जनपद में आवश्यक दवाईयों के साथ-साथ ऑक्सीजन व बेड की कमी न होने पाये। हर जिले में कोविड मरीजों के लिए बेड, उपकरण, दवाओं तथा ऑक्सीजन की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जनपदों से जो भी डिमाण्ड आ रही है, तत्काल उसे उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जाये, आपूर्ति हेतु समय से सभी ऑर्डर अवश्य प्लेस कर दिये जायें।

उन्होंने कहा कि कोविड बेड की संख्या में बढ़ोत्तरी के लिए तेजी से कार्यवाही सुनिश्चित कराते हुए उनके लिए आवश्यक चिकित्सक, पैरा मेडिकल स्टाफ तथा जरूरी अन्य मानव संसाधन व मेडिकल उपकरण आदि की भी व्यवस्था पहले से कर ली जाये। उन्होंने कहा कि जो मरीज गंभीर हैं, उन्हें तत्काल हाॅस्पिटल में भर्ती कराया जाये, तथा इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न हो।

उन्होंने ऑक्सीजन प्लान्ट्स को भी 24ग7 संचालित कराने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिये ताकि किसी भी चिकित्सालय में ऑक्सीजन की कमी न होने पाये।

उन्होंने कहा कि इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर 24ग7 सक्रिय रहे। एम्बुलेन्सों की गतिविधियों, कोविड चिकित्सालयों में बेड की उपलब्धता आदि को इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर से जोड़ा जाये।

हर जनपद में जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों एवं पुलिस अधीक्षक तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रतिदिन इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर में बैठक कर परिस्थितियों के अनुरूप रणनीति तय करें।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 2 =