फिल्मी चक्कर

वर्कआउट करती दिख रही है जाह्नवी और सारा अली खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और सारा अली खान अपनी फिटनेस पर भी पूरा ध्यान दे रही है. जिम बंद होने के कारण जाह्नवी और सारा होम वर्कआउट कर रही हैं.

सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में दोनों वर्कआउट करती दिख रही है. दोनों का वर्कआउट काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है क्योंकि वह बिना किसी मशीन सपोर्ट के सेल्फ वर्कआउट ही कर रही हैं.

सारा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन भी काफी स्पेशल लिखा है. सारा अली खान ने लिखा, ‘फ्लो के साथ आगे बढ़ो. स्थिर और धीमा. किक हाई-स्क्वाट लो. ऐसे आप गोल्डन ग्लो पा सकते हो.’

सारा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन भी काफी स्पेशल लिखा है. सारा अली खान ने लिखा, ‘फ्लो के साथ आगे बढ़ो. स्थिर और धीमा. किक हाई-स्क्वाट लो. ऐसे आप गोल्डन ग्लो पा सकते हो.’

ऐसे में एक्ट्रेस का लुक देखकर फैन्स फिदा हो गए हैं. फैन्स ने तो दोनों को फिल्म में साथ देखने की इच्छा तक जाहिर कर दी है. क्योंकि दोनों की जोड़ी इन दिनों इंस्टाग्राम ट्रेंडिंग्स में है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान ने हाल ही में आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग खत्म की है. इस फिल्म में वह धनुश और अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं. इससे पहले उन्हें फिल्म कुली नंबर 1 में वरुण धवन के साथ देखा गया था.

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 2 =