उत्तर प्रदेश

आचार संहिता उल्लंघन: प्रत्याशी ने बांटा रसगुल्ला,प्रोटोकॉल के तहत मुकदमा दर्ज

उत्तरप्रदेश के गाजीपुर में एक ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी ने मतदाताओं को लुभाने के लिए ऐसी हरकत की कि पुलिस ने प्रधान प्रत्याशी व उसके पांच समर्थकों पर आचारसंहिता व कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया।

सूचना के मुताबिक, करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ढढ़िया गांव में प्रधान पद के प्रत्याशी ने रसगुल्ले के पैकेट पर अपने नाम लगा पंपलेट चस्पा कर मतदाताओं के बीच बांट रहा था। करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष रामनेवाश ने बताया कि प्रधान व उनके पांच समर्थकों पर आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि पंचायत चुनाव को देखते हुए गोड़उर चमरारी मार्ग स्थित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी बीच एक ऑटो में 100 पैकेट रसगुल्ला बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि रसगुल्ला के प्रत्येक पैकेट पर ढुढ़िया प्रधान पद के प्रत्याशी शिवजी सिंह का पम्पलेट चस्पा किया गया था। वही पांच लोग कोविड प्रोटोकॉल को दरकिनार कर बगैर मास्क के मतदाताओं के बीच रसगुल्ला का पैकेट वितरण कर पक्ष में वोट करने को कह रहे थे।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गये ऑटो को सीज कर दिया गया है। वहीं ऑटो चालक प्रधान पद के प्रत्याशी शिवजी सिंह,गोड़उर निवासी वाहन चालक अंजनी राम, ढुढिया निवासी समर्थक मिथिलेश सिंह, गोलू सिंह और सोनू सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के साथ उपनिरीक्षक भूपेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल कृपाशंकर राय, कांस्टेबल दिलीप कुमार, कांस्टेबल विपिन कुमार और कांस्टेबल जितेन्द्र प्रताप सिंह शामिल थे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 20 =