उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो: रुपये लेकर कोविड की निगेटिव रिपोर्ट जारी

रायबरेली में  सलोन सीएचसी में तैनात एक संविदा कर्मी ने रुपये लेकर कोविड की निगेटिव रिपोर्ट जारी कर दी।संविदा कर्मी का रुपये लेकर रिपोर्ट बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया।

लेकिन इस वीडियो के सामने आने के बाद इतना तो तय की घूसखोरों ने रुपये के लालच में लोगो के स्वास्थ्य और जीवन के साथ खिलवाड़ किया और जिले में बड़े पैमाने पर फर्जी कोरोना रिपोर्ट जारी की।

चुनाव आयोग और जिला प्रशासन द्वारा मतगणना केंद्र पर मतगणना एजेंट की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट जरूरी किये जाने के बाद से ही जिले की सभी सीएचसी और जिला अस्पताल में प्रत्याशियों के समर्थकों में कोरोना निगेटिव रिपोर्ट बनवाने के लिए भीड़ लगने लगी।

लोग कोरोना के भय को भुला कर सोशल डिस्टेंस को ताक पर रखकर कोरोना जाँच करवाने पहुँच गए। लेकिन इसी बीच स्वास्थ्य कर्मियों ने चुनाव आयोग और जिला प्रशासन को धता बताते हुए रुपये लेकर कोरोना निगेटिव रिपोर्ट जारी करने लगे। रुपये लेकर कोरोना निगेटिव रिपोर्ट बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया।

सलोन सीएचसी के इस वीडियो में सलोन ब्लाक की पकसरावां पंचायत के एक प्रधान प्रत्याशी ने सीएचसी सलोन में संविदा कर्मी रिजवान को 1500 रुपये देकर कोविड की निगेटिव रिपोर्ट बनवा ली, जिससे कि उसके मतगणना एजेंट वोटों की गिनती करवा सके।

इस वीडियो के सामने आने जिला प्रशासन हरक़त में आया और एसडीएम सलोन दिव्या ओझा ने 3 सदस्यीय टीम को मामले की जांच सौप दी 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =