झांसी पुलिस विभाग में हड़कंप: सीओ सदर मनीष चंद्र सोनकर ने दिया इस्तीफा
झांसी से बड़ी खबर सामने आई है। झांसी के सीओ सदर मनीष चंद्र सोनकर ने प्रताड़ना का आरोप लगाकर इस्तीफा दे दिया। इसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।मनीष चंद्र सोनकर ने पत्र लिखकर एसएसपी रोहन पी कनय पर अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया है।
सीओ सदर झांसी ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित हैं और उन्होंने 4 साल की बच्ची की देखरेख के लिए 6 दिन का अवकाश मांगा था, लेकिन उन्हें अवकाश नहीं दिया गया।
सीओ मनीष चंद्र सोनकर के इस्तीफा देने के बाद एसएसपी रोहन पी कनय ने संतुति कर राज्यपाल को भेज दिया है। बताया जा रहा है कि एसएसपी ने पहले अवकाश देने से कर दिया था, लेकिन जब सीओ मनीष चंद्र सोनकर ने इस्तीफा दे दिया तो उनको छुट्टी दी गई।

