Greta Vedler Murder Case: सूटकेस में मिली रूस की मॉडल की लाश, बॉयफ्रेंड की सनसनीखेज करतूत | Greta Vedler Murder Case
Greta Vedler Murder Case: रूस की पॉपुलर मॉडल और ब्यूटी कॉन्टेस्ट विनर ग्रेटा वेडलर (Greta Vedler) की मौत की कहानी किसी हॉरर-थ्रिलर फिल्म से कम नहीं। 23 साल की इस खूबसूरत मॉडल की लाश करीब एक साल बाद एक सूटकेस में सड़ी-गली हालत में बरामद हुई। जांच में सामने आया कि उनका बॉयफ्रेंड दिमित्री कोरोविन (Dmitry Korovin) ही कातिल था, जिसने न सिर्फ बेरहमी से उनकी हत्या की, बल्कि तीन दिनों तक उसी कमरे में उनकी लाश के साथ सोता भी रहा।
ग्रेटा वेडलर कौन थीं? (Who was Greta Vedler)
ग्रेटा वेडलर रूस की एक जानी-मानी मॉडल थीं। उन्होंने 2020 में रशियन ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीता था और इसके बाद मॉडलिंग इंडस्ट्री में तेजी से पहचान बनाई। उनके सोशल मीडिया पर हजारों फॉलोअर्स थे।
साल 2021 में वेडलर तब सुर्खियों में आईं, जब उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सोशल मीडिया पर “साइको” कहा था। यह बयान रूस में काफी विवादों में रहा और इसके बाद अचानक ग्रेटा की गुमशुदगी ने पूरे मामले को और रहस्यमय बना दिया।
गुमशुदगी की शुरुआत (The Disappearance)
फरवरी 2021 में ग्रेटा ने अपने दोस्तों को एक आखिरी मैसेज भेजा –
“डीमा (दिमित्री कोरोविन) और मेरे बीच सब ठीक हो गया है। उसने पैसे लौटा दिए और बाली की टिकट के साथ लैपटॉप भी दिया है। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मैं उड़ान भरने वाली हूं। शायद मैं अब कभी वापस न आऊं।”
इसके बाद ग्रेटा दोस्तों को केवल टेक्स्ट मैसेज में ही जवाब देती थीं। जब दोस्त वीडियो कॉल करना चाहते तो वह बहाने बनातीं – कभी कहती कैमरा खराब है तो कभी हेडफोन।
मार्च 2021 तक दोस्तों को शक होने लगा। उन्होंने ग्रेटा को जकार्ता एयरपोर्ट पर होटल बुक करने की बात कहते सुना, लेकिन होटल स्टाफ ने पुष्टि की कि वहां कोई नहीं पहुंचा। तब जाकर पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई।
दिमित्री पर शक गहराया (Dmitry Under Suspicion)
ग्रेटा का बॉयफ्रेंड दिमित्री कोरोविन शुरू से ही पुलिस के रडार पर था। उसने दावा किया कि ग्रेटा बाली में शिफ्ट होकर योगा ट्रेनर बन गई हैं। लेकिन जब पुलिस ने जांच की तो पासपोर्ट में कोई एंट्री नहीं मिली।
छह महीने की लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद आखिरकार पुलिस को उसके घर और गैराज की तलाशी का सर्च वारंट मिला।
सूटकेस से मिला राज (Suitcase Discovery)
मार्च 2022 में दिमित्री के गैराज से पुलिस ने एक BMW कार बरामद की। कार की डिग्गी में एक सिल्वर सूटकेस मिला, जो पूरी तरह टेप से लिपटा हुआ था। जैसे ही पुलिस ने उसे खोला, तो अंदर का दृश्य रोंगटे खड़े कर देने वाला था — सड़ी-गली हालत में ग्रेटा वेडलर की लाश।
दिमित्री का कबूलनामा (Dmitry’s Confession)
गिरफ्तारी के बाद दिमित्री ने सबकुछ कबूल किया।
दोनों 14 साल की उम्र से रिलेशनशिप में थे।
ग्रेटा ने कई बार उसकी आर्थिक मदद की और बिजनेस में निवेश भी किया, लेकिन दिमित्री बार-बार असफल होता गया।
जब उसे पता चला कि ग्रेटा मॉडलिंग के साथ-साथ एस्कॉर्ट सर्विस में भी काम कर रही हैं, तो रिश्ता और खराब हो गया।
फरवरी 2021 में शराब के नशे में दोनों का झगड़ा इतना बढ़ा कि दिमित्री ने तकिए से ग्रेटा का दम घोंट दिया।
हत्या के बाद दिमित्री तीन दिनों तक उसी कमरे में लाश के साथ रहा। बाद में उसने एक सूटकेस खरीदा और उसमें लाश भरकर 300 मील दूर अपने माता-पिता के गैराज में छुपा दिया।
डिजिटल ट्रिक्स से किया धोखा (Digital Deception)
हत्या छिपाने के लिए दिमित्री ने महीनों तक ग्रेटा के मोबाइल से उनके दोस्तों को मैसेज भेजे, ताकि लगे कि वह जिंदा हैं और बाली में रह रही हैं।
वह ग्रेटा के क्रेडिट कार्ड्स से पैसे निकालकर अपने बिजनेस में लगाता रहा।
अदालत का फैसला (Court Verdict)
पुलिस जांच और सबूतों के आधार पर अदालत ने दिमित्री को 15 साल की सजा और 5 मिलियन रूबल का जुर्माना सुनाया।
ग्रेटा वेडलर का संघर्षमय जीवन (The Tragic Life of Greta Vedler)
ग्रेटा का जन्म मॉस्को के एक गरीब परिवार में हुआ था। उनके पिता ने बचपन में ही उन्हें छोड़ दिया और मां ने भी आगे चलकर उन्हें नानी के पास छोड़ दिया। आर्थिक तंगी और अकेलेपन के बावजूद ग्रेटा ने मॉडलिंग में नाम कमाया।
लेकिन उनकी जिंदगी, रिश्तों और महत्वाकांक्षाओं के बीच उलझकर एक भीषण अपराध की शिकार हो गई।

