खेल जगतवैश्विक

ऑस्ट्रेलिया: पूर्व क्रिकेटर स्टुअर्ट मैकगिल की किडनैपिंग केस में चार लोग गिरफ्तार

ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने पूर्व क्रिकेटर स्टुअर्ट मैकगिल के किडनैपिंग के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इसकी जानकारी बुधवार को ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने दी है. दरअसल पिछले महीने शहर के लोअर नॉर्थ शोर में क्रिकेटर मैकगिल की किडनैपिंग हुई थी

जहां से उन्हें बंधक बना कर दूर ले जाया गया और कुछ घंटों बाद उन्हें धमकी देकर छोड़ दिया गया, जिसके बाद पुलिस ने सिडनी में छापेमारी के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

वैसे मैकगिल को एक प्रतिभाशाली गेंदबाज के रूप में हमेशा सराहा गया है और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 44 टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन शेन वार्न को सर्वश्रेष्ठ स्पिन गेंदबाज माना जाने लगा था, इस वजह से मैकगिल का करियर खत्म हो गया.

पुलिस ने बताया कि 50 साल के स्टुअर्ट मैकगिल की किडनैपिंग 14 अप्रैल को हुई थी. किडनैपर्स ने सड़क से उनको जबरन गाड़ी में बैठा कर बंधक बनाया था और मैकगिल को शहर से करीब एक घंटे की दूरी पर बनी जगह पर ले जाया गया था. पुलिस ने बताया कि  शहर से बाहर ले जाने के बाद उन पर बंदूक से हमला किया गया और धमकी भी दी गई थी.

जानकारी के मुताबिक किडनैपर्स ने मैकगिल से फिरौती की मांग की थी. वहीं न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने बताया कि  व्यापक जांच के बाद पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को 27, 29, 42 और 46 साल के चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इन चारों लोगों को स्थानीय पुलिस थानों में ले जाया गया है.

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + three =