खेल जगत

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम इंडिया का एलान.

 भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जून में खेले जाने वाले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. बीसीसीआई ने ये जानकारी ट्वीट कर दी.

भारतीय टीम में हार्दिक पांड्या और पृथ्वी शॉ को शामिल नहीं किया गया है. बता दें कि शॉ ने विजय हजारे ट्रॉफी और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था. चयनकर्ताओं ने चार सलामी बल्लेबाज- रोहित शर्मा, शुभमन गिल, केएल राहुल और मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किया है. केएल राहुल की हाल ही में अपेंडिक्स की सर्जरी हुई है. अगर वह दौरे की शुरुआत तक फिट हो जाते हैं तो उन्हें टीम में जगह मिल जाएगी. 

मध्य क्रम में चेतेश्वर पुजारा, कप्तान विराट कोहली, उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी शामिल हैं, जो हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से बाहर हो गए थे. ऋषभ पंत विकेटकीपर के तौर पर पहली पसंद होंगे. जबकि राहुल की तरह साहा फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन है. रिद्धिमान साहा बीते मंगलवार को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं. अगर वह दौरे की शुरुआत तक फिट हो जाते हैं तो उन्हें टीम में जगह मिल जाएगी.

https://twitter.com/BCCI/status/1390673651368792065?s=20

रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा स्पिन गेंदबाजी विभाग का नेतृत्व करते नजर आएंगे. उनके अलावा अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर को भी शामिल किया गया है. जबकि कुलदीप यादव को जगह नहीं मिली है. 

तेज गेंदबाजी विभाग आक्रमण की जिम्मेदारी मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव के हाथों में होगी. चयनकर्ताओं ने अभिमन्यु ईश्वरन, प्रिसिद्द कृष्णा, अर्जन नागवासवाला और आवेश खान के रूप में चार स्टैंडबाय खिलाड़ियों को शामिल किया है.

https://twitter.com/BCCI/status/1390646370743197703?s=20

भारतीय टीम इस प्रकार है: विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अंग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आर. अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव.

वहीं, केएल राहुल और साहा (विकेटकीपर) को फिटनेस क्लीयरेंस पास करना होगा. 

स्टैंडबाई खिलाड़ी: अभिमन्यु ईस्वरवान, प्रिसिध कृष्णा, अवेश खान, अर्जन नागवासवाला

18 से 22 जून के बीच साउथहैम्पटन में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला भारतीय टीम न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद टीम इंडिया अगस्त और सितंबर के महीनों में इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में भाग लेगी. बता दें कि टीम इंडिया विराट कोहली के नेतृत्व में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट टेबल में पहले स्थान पर रही और घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 3-1 से जीत दर्ज की.

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − eight =