खबरें अब तक...

समाचार

शिवसैनिकों ने लगाया मीटर रीडिंग में धांधली का आरोप
मुजफ्फरनगर। शिवसेना जिला प्रमुख नरेंद्र पवार के नेतृत्व में वहलना ग्रामवासियों ने शहर कोतवाली में पहुंच कर विद्युत विभाग के मीटर रीडर वे संविदा कर्मी और उसके साथियों पर धोखाधडी का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली अनिल कपरवान से मिलकर एक शिकायती पत्र सौंपा।जिसमे आरोप लगाया गया कि उक्त लोगों ने सीधे साधे ग्रामीणों से मीटर रीडिंग के नाम पर उनसे ठगी कर ली है। पुलिस ने इस मामले की छानबीन कराकर जांच का आश्वासन दिया। इस दौरान शिवसेना मुख्य महासचिव मुकेश त्यागी ,नगर प्रमुख देवेंद्र चौहान ,नगर उप प्रमुख लोकेश सैनी ,नगर महासचिव वैभव एडवोकेट ,युवा नगर महासचिव आशीष मिश्रा, जितेंद्र गोस्वामी ,विकी भाटी, वे सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे

निर्वाचन कार्यालय में चल रहे एफएलसी कार्य का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी राजीव शर्मा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार ने आज निर्वाचन कार्यालय में चल रहे एफएलसी कार्य का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिये कि सावधानीपूर्वक कार्य किया जाये। किसी भी अज्ञात व्यक्ति को अन्दर नही आने दिया जाये। उन्होने कडे निर्देश दिये कार्य सीसीटीवी की निगरानी मे कराये जाये। जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्यालय के वेयर हाउस में बैलैट यूनिट, कंट्रोल यूनिट व वीवीपेट के संयोजन को अपने सामने इंजीनियरों से कराया और और उसे परखा। जिलाधिकारी ने नई वीवीपेट के कार्य करने का भी परीक्षण कराया। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि जितनी मशीने बाहर निकाली जाये या जमा की जाये सभ्ी की एंट्री दर्ज हो और जो मशीने निकाली गई है उनके जमा होने व मिलान होने के बाद ही बाकी मशीने निकाली जाये। उन्होने कहा कि जिन मशीनों में खराबी है उनकी अलग से लिस्ट बनाई जाये। उन्होने कहा कि जो भी व्यक्ति एफएलसी के लिए अन्दर आता है उसकी रजिस्टर में एंट्री कराई जाये। जिलाधिकारी व एसएसपी ने बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट व वीवीपैट के सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में 3323 बैलट यूनिट तथा 2458 कन्ट्रोल यूनिट एवं 2458 वीवीपैट प्राप्त हो गई है। जिनकी एफएलसी चल रही है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

कालेज में चलाया स्वच्छता अभियान
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म डिग्री कालेज में 26 यूपी एनसीसी गर्ल्स बटालियन के तत्वाधान में कालेज में आज स्वच्छता पखवाडा के अंतर्गत सफाई अभियान का आयोजन किया गया। एनसीसी प्रभारी डा. अरूणिमा रानी के नेतृत्व में बनाये गये स्वच्छता अभियान में महाविद्यालय प्रागंण मैदान तथा विवेकानंद की मूर्ति आदि की सफाई की। प्राचार्य डा. एससी वार्ष्णेय ने अपने संबोधन में एनसीसी कैडेटसों को सफाई की महत्ता से अवगत कराया। स्वच्छता अभियान के तहत एनसीसी गर्ल्स बटालियन सहारनपुर से नायक श्याम अवध यादव सीएचएम पीडी भाई उपस्थित रहे। इस अवसर पर डा. नीलम सिन्हा, डा. अशोक त्रिपाठी, डा. विजय लक्ष्मी, डा. सूची अग्रवाल, सीनियर अंडर आफिसर सोनम, शीतल, प्रीति त्यागी आदि मौजूद रहे।

चैकिंग अभियान से मचा हड़कम्प4 4 |
मुजफ्फरनगर। पुलिस द्वारा की गई वाहन चैकिंग से वाहन चालको मे हडकम्प मचा रहा। पुलिस ने चैकिंग के दौरान कई वाहनो के कागजात चैक किए। एसएसपी सुधीर कुमार सिह के निर्देशो के चलते पुलिस ने नगर मे कई स्थानो पर वाहन चैकिंग की। पुलिसकर्मियो द्वारा नगर के मिनाक्षी चौक, शिव चौक, अस्पताल चौराहा व अलमासपुर चौराहा तथा सरकूलर रोड,सूजडू चूंगी आदि विभिन्न स्थानो पर वाहन चैकिंग की। पुलिस द्वारा की गई वाहन चैकिंग से वाहन चालको खासतौर पर दुपहिया वाहन चालको मे हडकम्प मचा रहा।

कुम्भ 2019 की एलईडी वैन को डीएम ने दिखाई हरी झंडी
मुजफ्फरनगर। .जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने आज सूचना विभाग की एलईडी को कुम्भ 2019 के लिए जनपद में किये जाने वाले प्रचार प्रसार हेतु कलैक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने कहा कि यह एलईडी 02 जनवरी तक प्रचार प्रसार कराया जायेगा। उन्होने कहा कि सूचना विभाग द्वारा उपब्ध कराई गई एलईडी वैन के माध्यम से महावीर चौक, मिनाक्षी चौक, जिला अस्तपाल एवं सिविल लाईन क्षेत्र, सभी तहसीलों व ब्लॉकों में वृहद प्रचार प्रसार किया जायेगा। उन्होने कहा कि एलईडी के माध्यम से कुम्भ 2019 के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी, कुम्भ का इतिहास, परम्पराओं व मान्यता के सम्बन्ध में जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आलोक कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

सफाई अभियान के प्रति किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। एसपी देहात ने सभी कर्मचारियो को सफाई अभियान के प्रति जागरूक किया।
एसएसपी ऑपिफस मे एसपी देहात आलोक शर्मा ने एसएसपी कार्यालय मे कार्यरत सभी कर्मचारियो को सपफाई अभियान ेके लिए जागरूक कर सभी कार्यालयों एवं एसएसपी कार्यालय के सामने स्थित बगीचे की साफ-सफाई के निर्देश दिए।

आरोपी के किया गिरफ्तार
चरथवल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह व एसपी सिटी ओमबीर सिंह व सीओ सदर रिजवान अहमद के आदेशनुसार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत चरथावल थाना प्रभारी सन्तोष कुमार त्यागी के नेतृत्व में कुटेसरा चौकी प्रभारी राजकुमार ने शातिर अपराधी को एक तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। मुज़फ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम कुटेसरा में आज सुबह कुटेसरा चौकी इंचार्ज राजकुमार एक सिपाही के साथ कुटेसरा नहर पर गस्त कर रहे थे तभी पुल के पास से एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागा पुलिस ने जब उसे भागते हुए देखा तो तेज तर्रार एस आई राजकुमार ने भागकर उसे दबोच लिया तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा कारतूस बरामद हुए पुलिस की पूछताछ करने पर पता चला कि ये शातिर अपराधी तस्लीम उर्फ कल्लू उर्फ जरनेटर पुत्र जाहिद निवासी कुटेसरा है जो पहले भी जेल की हवा खा चुका है चरथावल पुलिस ने शातिर अपराधी को भेजा जेल।

अलग-अलग सडक हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कई लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला कुन्दनपुरा निवासी नवीन बाईक द्वारा रामपुर तिराहे की और किसी काम से जा रहा था कि जैसे ही वह रामपुर तिराहे के समीप पहुंचा कि इसी बीच बाईक फिसल जाने से उक्त युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। एक अन्य सडक हादसे मे चरथावल के कुटेसरा निवासी रिजवान पुत्र साबू स्कूटी द्वारा चरथावल किसी काम से जाते वक्त थानाभवन रोड पर राजवाहे की पटरी के समीप प्राईवेट बस की चपेट मे आ जान से घायल हो गया। मन्सूरपुर के गांव जौहरा निवासी मुकेश शर्मा पुत्र शिवनारायण शर्मा अपने छोटे भाई उमेश के साथ बाईक द्वारा मिल मन्सूरपुर किसी काम से जाते वक्त सरिये से लदी ट्रेक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज भिजवाया गया। खतौली के मौहल्ला देवीदास निवासी सचिन बाईक द्वारा जानसठ तिराहे पर जाते वक्त मेरठ की और से आ रही प्राईवेट बस की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे कुछ लोगो ने नजदीक ही एक निजी चिकित्सक केे यहां भिजवाया।

हादसे में बाइक सवारघायल
शाहपुर। डग्गामार की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव कुटेसरा निवासी विपिन नामक युवक बाईक द्वारा बुढाना के विज्ञाना मे रिश्तेदारी मे जा रहा था कि इसी बीच वह पीछे की और से तेजगति व लापरवाही के साथ आ रहे डग्गामार वाहन की चपेट मे आ जाने से घायल हो गया। जिसे कुछ ग्रामीणो ने सीएचसी भिजवाया।

नाली विवाद में मारपीट
मुजफ्फरनगर। नाली विवाद मे दो पडौसियो के बीच मारपीट हो गई। जानकारी के अनुसार नई मन्डी के अलमासपुर निवासी सुरेशपाल का अपने पडौसी सुजीत से नाली विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि आज सुबह सुरेशपाल व सुजीत के बीच फिर से कहासुनी हो गई। जिसमे मारपीट भी हो गई। मारपीट व शोर‘-शराबे की आवाज सुन मौके पर पहुंचे पडौसियो ने दोनो पक्षो को समझा-बुझा कर शान्त कराया तथा आपसी समझौता करा दिया।

गोबर की खाद का अधिकतम प्रयोग करने के विषय में अवगत कराया
मुजफ्फरनगर। विश्व मृदा दिवस मनाये जाने हेतु प्रमुख सचिव (कृषि) उ0प्र0 शासन के निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 05.12.18 को कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र बघरा द्वारा संयुक्त रूप से कार्यालय उप कृषि निदेशक मुजफ्फरनगर के सभा कक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नरेन्द्र कुमार- उप कृषि निदेशक, श्री जसवीर सिंह- जिला कृषि अधिकारी ,श्री अरविन्द कुमार शर्मा -डी.पी.डी. आत्मा, श्री ब्रह्म प्रकाश शर्मा -विषय वस्तु विशेषज्ञ,श्री सुक्रम पाल सिंह-विषय वस्तु विषेषज्ञ श्री सोमपाल -विषय वस्तु विशेषज्ञ कार्यालय उप कृषि निदेशक ,श्री सुनील कुमार -विषय वस्तु विशेषज्ञ उप सम्भाग सदर, श्री रामकिशोर–विषय वस्तु विशेषज्ञ ,उप सम्भाग जानसठ द्वारा जनपद के विभिन्न ग्रामों से आये कृषकों को विष्व मृदा दिवस मनाये जाने के उद्देष्यों से अवगत कराते हुऐ मृदा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने एवं अपनी मिट्टी में जीवांष व कार्बनिक तत्वों की पूर्ति हेतु कम्पोस्ट एवं गोबर की खाद का अधिकतम प्रयोग करने के विषय में अवगत कराया। रासायनिक उर्वरकों व कीटनाषकों के कम से कम प्रयोग करने के विषय में बताते हुऐ उन्हैं मिट्टी परीक्षण हेतु नमूने लेने की विधियों के विषय में बताते हुऐ ,मिटटी परीक्षण के प्राप्त मृदा स्वास्थ्य कार्ड की संस्तुतियों के विषय में बताया तथा अनुरोध किया कि किसान भाई मृदा स्वास्थ्य कार्ड में दी गई संस्तुतियों के अनुसार संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करें व अपनी लागत को कम करते हुऐ अधिकतम उत्पादन प्राप्त करें। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों श्री अनिल कुमार कटियार, श्री संजीव कुमार द्वारा क्रमषः बताया गया कि कृषकों के खेत से नमूना ग्रिड के अनुसार ग्रहित किया जाता है,जिसमें 2.5 है0 भूमि को ईकाई माना गया है जिसमें एक से अधिक किसान हो सकते हैं। श्री संजीव कुमार द्वारा जैविक खेती पर प्रकाष डालते हुऐ उसे अपनाये जाने की ओर कृषकों का ध्यान आकृष्ठ किया,जिससे मिट्टी का स्वास्थ्य ठीक रह सके । कार्यक्रम में कृषक श्री हरपाल सिंह ग्राम बेहड़ा आस्सा एवं श्री रूपक कुमार ग्राम सोन्टा द्वारा भी अपने अनुभव कृषकों से साझा किये एवं जैविक खेती के लाभों से अवगत कराया। कार्यक्रम में 1.श्री राजपाल सिंह,ग्राम न्यामू 2. श्री सेवाराम ग्राम गोयला 3. श्री नेपाल सिंह ग्राम मौला हेड़ी,4. श्री नीटू कुमार ग्राम भैंसी 5. श्री रामधन सिंह ग्राम जीवना 6. श्री चन्द्र बोस ग्राम रहकड़ा 7. श्री रूपक कुमार ग्राम सोन्टा आदि कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किये गये । कार्यक्रम का संचालन श्री सुनील कुमार -विषय वस्तु विषेषज्ञ उप सम्भाग सदर द्वारा किया गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + one =