वैश्विक

बीसीसीआई ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर रमेश पवार को दी प्रमुख कोच के रूप में बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रमेश पवार (Ramesh Powar) को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के प्रमुख कोच के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की. बीसीसीआई को इस पद के लिये 35 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे.

सुलक्षणा नाइक, मदन लाल और रूद्र प्रताप सिंह की तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति ने आवेदकों का साक्षात्कार लिया और सर्वसम्मति से पवार की उम्मीदवारी पर सहमति व्यक्त की.

भारत के लिए दो टेस्ट और 31 वनडे मैच खेलने वाले पवार इससे पहले जुलाई 2018 से लेकर नवंबर 2018 तक महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच रह चुके हैं. उनके अंडर में भारतीय टीम ने 2018 में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था और साथ ही टीम ने लगातार 14 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच भी जीते थे.

पवार ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई की सीनियर टीम को कोचिंग दी थी और साथ ही वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में गेंदबाजी कोच के रूप में भी काम कर चुके हैं.

क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने रमेश पवार को फिर से भारतीय महिला क्रिकेट टीम का राष्ट्रीय कोच नियुक्त करने की सिफारिश की थी. पूर्व भारतीय खिलाड़ी मदन लाल की अगुवाई वाली सीएसी ने इस पद के लिए मौजूद कोच डब्ल्यू वी रमन के अलावा आठ उम्मीदवारों के साक्षात्कार के बाद पवार के नाम की सिफारिश की थी. 

बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा था, ‘‘ सीएसी ने पवार के नाम की सिफारिश की है.’’इस पद के लिए पवार और रमन के अलावा भारत के पूर्व विकेटकीपर अजय रात्रा और पूर्व मुख्य चयनकर्ता हेमलता काला सहित पांच महिला उम्मीदवार दौड़ में थे.

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + eleven =