फिल्मी चक्कर

एक्टर वरुण धवन ने फैन्स को दिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर मास्क पहनने का मैसेज

एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं. इसी के साथ वो कोरोना से पीड़ित लोगों की खुलकर मदद कर रहे हैं. वरुण वक्त-वक्त पर अपने फैन्स को भी सोशल मीडिया पर कोरोना से बचने के टिप्स देते हुए नजर आते हैं. हाल ही में उन्होंने बड़े ही अनोखे अंदाज में फैन्स को मास्क पहनने और सेफ रहने का मैसेज दिया है.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

वरुण ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. वरुण की वीडियो में ‘हम सीना तान के लड़ लेंगे, हम हार नहीं मानेंगे… हम हार नहीं मानेंगे’ गाना बजता हुआ सुनाई दे रहा है. वीडियो में वो जबरदस्त डांस तो कर ही रहे हैं साथ ही अपने फैन्स को कोरोना से बचने के लिए मास्क पहनने का मैसेज भी दे रहे हैं.

 

वहीं इससे पहले एक और पोस्ट में वरुण ने इस महामारी के खत्म होने के बाद किन बातों का ध्यान रखना है इस बात की जानकारी सभी को दी थी. वरुण ने बताया था कि, अगर हम सभी इससे बच जाते हैं, तो हमें ये याद रखना है कि हम जमीन, हथियार या घर, गहनों के लिए नहीं लड़ते थे. ना ही हम बिजनेस क्लास टिकट के लिए लड़े ना ही नौकरी के लिए. हमें याद रखना है कि, कोरोना महामारी के दौरान हमारी लड़ाई हवा के लिए थी.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

 

 वरुण कुछ वक्त पहले ही  अरुणाचल प्रदेश से अपनी फिल्म भेड़िया की शूटिंग करके लौटे हैं.हालांकि कोरोना के चलते अभी फिल्म की पूरी शूटिंग नहीं हो पाई है. फिल्म में उनके साथ कृति सेनन भी मेनलीड में दिखाई देने वाली है. इसके साथ वो बहुत जल्द मिस्टर लेले और जुग जुग जियो में भी दिखाई देने वाले हैं.

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + eighteen =