News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

समाजसेवी उद्योगपति वैभव जैन को किया सम्मानित
खतौली। झारखंड महादेव देवालय शिवपुरी की समिति द्वारा प्रसिद्ध समाजसेवी एवं व्यापारी नेता, जय हनुमान ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन वैभव जैन को देवालय के प्रति उनके अतुलनीय योगदान और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। समिति के सदस्यों ने मंदिर विकास कार्यों में उनके निरंतर सहयोग की मुक्त कंठ से सराहना की। समिति ने विशेष रूप से नवनिर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर के निर्माण कार्य में वैभव जैन द्वारा दिए जा रहे सहयोग को अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर समिति सदस्यों ने उनका आभार प्रकट करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। सम्मान समारोह के दौरान समिति ने कहा कि देवालय के प्रति वैभव जैन का योगदान अनुकरणीय है, जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। समाज और धार्मिक कार्यों के प्रति उनकी निष्ठा अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा स्रोत है। इस अवसर पर समिति द्वारा आगामी 29 जनवरी को आयोजित होने वाले एकादशी संकीर्तन कार्यक्रम के लिए वैभव जैन को सादर आमंत्रित भी किया गया। सम्मानित करने वालों में झारखंड महादेव देवालय शिवपुरी समिति के अध्यक्ष सुधीर गोयल, सचिव तरुण सुरी, कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, सांस्कृतिक मंत्री एवं प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा, प्रमुख सहयोगी मनोज उपाध्याय, अनुराग शास्त्री, प्रभात पुंडीर सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

7 को मुफ्त बाटे जायेंगे हस्तशिल्पी प्रजापति समाज को बिजली के चाकMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सर्व धर्म शक्ति संगठन के दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी आचार्य सुर्यांश ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच है। उसी के तहत वस्त्र मंत्रालय द्वारा हस्त शिल्प को बढावा देने के लिए 7 जनवरी को प्रजापति समाज को बिजली से चलने वाले चाक वितरित किए जायेंगे।
रूडकी रोड स्थित एक रेस्टोरेन्ट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए आचार्य सुर्यांश एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र भारतीय ने बताया कि वस्त्र मंत्रालय द्वारा हस्तशिल्प योजना को बढावा देने के लिए मुजफ्फरनगर में प्रजापति समाज के 50 लोगों को बिजली से चलने वाले चाक-किट वितरित किए जायेंगे। इससे उनका समय व श्रम बचेगा। तथा उत्तम क्वालिटी के उत्पाद भी बनेंगे। उक्त चॉक वितरण कार्यक्रम रूडकी रोड स्थित गुरू रामराम राय पब्लिक स्कूल के निकट सुदेश पैलेस में होगा। दोपहर सवा दो बजे से कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसमें वस्त्र मंत्रालय के निदेशक अशोक गुप्ता चॉक वितरण कार्यक्रम को सम्पन्न करायेंगे। आचार्य सुर्यांश ने बताया कि आगामी 2 मार्च को नई मन्डी रामलीला भवन मे मॉ बग्लामुखी यज्ञ का आयोजन किया जायेगा। प्रेसवार्ता में अतुल विश्वकर्मा, भूपेन्द्र त्यागी आदि मौजूद रहे।

 

जनसंख्या नियंत्रण कानून शीघ्र बनेगाः डा. प्रवीण भाई तोगडियाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बिजनौर जाते वक्त रामपुर तिराहे पर कुछ देर के लिए रूके अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.प्रवीण भाई तोगडिया का संगठन के जिलाध्यक्ष देशराज चौहान, हिन्दू संघर्ष समिति के संयोजक नरेन्द्र पॅवार, हिन्दूवादी नेता बिटटू सिखेडा आदि हिन्दू संगठनो के नेताओं ने डॉ.प्रवीण भाई तोगडिया का माल्यार्पण कर एवं पटका पहना कर स्वागत किया। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने मुजफ्फरनगर में लव जिहाद और जनसंख्या नियंत्रण पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आज सुबह प्रेस को संबोधित किया। तोगड़िया ने लव जिहाद को ‘कैंसर’ बताते हुए इसे समाज के लिए घातक करार दिया। उन्होंने कहा कि इसका इलाज केवल डॉक्टर से नहीं, बल्कि कड़ी कार्रवाई से होना चाहिए। तोगड़िया के अनुसार, यह कैंसर सिर्फ सृजन कैंसर का डॉक्टर नहीं है, यह लोगों को पिटाई करने का काम भी कर सकता है। तोगड़िया ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की पुरजोर वकालत की। उन्होंने घोषणा की कि वह जल्द ही ऐसा कानून बनवाएंगे, जिसमें दो से अधिक बच्चे होने पर कड़े दंड का प्रावधान होगा। तोगड़िया ने प्रस्तावित कानून के तहत मिलने वाली सजाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, कानून बनने के बाद जिनके घर में दो से ज्यादा बच्चे हैं, अगर तीसरा बच्चा हुआ तो उनके पूरे परिवार का सरकारी राशन बंद करा दूंगा। उनके बच्चों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश नहीं मिलेगा, सरकारी अस्पताल से दवाई नहीं मिलेगी, बैंक से लोन नहीं मिलेगा, सरकारी नौकरी पर रोक लगेगी और वोट डालने का अधिकार भी छीन लिया जाएगा। प्रवीण तोगड़िया लंबे समय से हिंदू राष्ट्रवाद के एजेंडे पर सक्रिय रहे हैं। वह पहले विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के प्रमुख नेता थे और अब अपने संगठन अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के माध्यम से सक्रिय हैं। वह अक्सर लव जिहाद, जनसंख्या असंतुलन और हिंदू हितों की रक्षा जैसे मुद्दों पर मुखर रहते हैं।रामपुर तिराहे पर कुछ समय रूकने के पश्चात प्रवीण तोगडिया अपने काफिले के साथ बिजनौर के लिए रवाना हो गए।

 

प्रदूषण विभाग की टीम लखनऊ से जांच के लिए पहुंची
किसान संगठन के कार्यकर्ताओं से हुई नोंकझोंकMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जनपद में प्रदूषण की समस्या के चलते लखनऊ से आई विभागीय अधिकारियों की टीम से मिल संचालकों मे हडकम्प मच गया।
चर्चा रही कि नई मन्डी क्षेत्र की जानसठ रोड स्थित एक पेपर मिल में आज सुबह उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम निरीक्षण के लिए पहुंची। लखनऊ से आई इस टीम में चीफ प्रवीण कुमार, राधेश्याम, स्थानीय क्षेत्रीय अधिकारी गीतेश चंद्रा, जूनियर इंजीनियर संध्या शर्मा और राजकुमार शामिल थे। चर्चा यह भी रही कि एक भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने टीम का घेराव कर दिया। बताया जाता है कि इस दौरान हुई छीना झपटी में सैंपल बैग फाड दिए गए। कार्यकर्ता फैक्ट्री के अंदर जाकर वास्तविक कचरे का सैंपल लेने की मांग पर अडे रहे। विरोध के चलते निरीक्षण का कार्य पूरा नही हो सका। बताया जाता है कि टीम बिना कार्यवाही के ही वापिस लौट गई।
विरोध के बाद भी कार्यकर्ताओं ने टीम का करीब 15 किलोमीटर तक पीछा किया। मेरठ रोड स्थित मूलचन्द रिसॉर्ट तक काफिले का पीछा किया। चर्चा रही कि अधिकारियों ने इस पूरे मामले की जानकारी लखनऊ आला अधिकारियों एवं शासन को दी। इस मामले की सूचना मिलते ही मंसूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने टीम को सुरक्षा प्रदान की और एस्कॉर्ट करते हुए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। भाकियू कार्यकर्ता पुलिस से आश्वासन मिलने के बाद वापस लौट गए।

 

50 साल की बने जनसंख्या कानून पर पॉलिसीःराकेश टिकैत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.प्रवीण भाई तोगडिया द्वारा जनसंख्या नियंत्रण कानून के सम्बन्ध में दिए गए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि तोगडिया इधर-उधर की बात ना करके सिर्फ देश की जनसंख्या नियंत्रण की बात करें, भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून एक 50 साल की पॉलिसी बने। उसकी लगातार समीक्षा होती रहे तथा उसके बाद फिर से 25 साल की पॉलिसी बने। लगातार समीक्षा से ही देश की जनसंख्या नियंत्रण हो पायेगी।

 

प्रधान संगठन का धरना तहसील में समाप्तMuzaffarnagar News
खतौली। अखिल भारतीय प्रधान संगठन द्वारा विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर तहसील परिसर में दिया जा रहा धरना रविवार को समाप्त हो गया। धरने को बार संघ खतौली ने भी अपना समर्थन दिया, जिससे आंदोलन को और मजबूती मिली। धरने के दौरान कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करा लिया गया, जबकि शेष समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार को तहसील प्रांगण में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ वार्ता आयोजित की जाएगी। प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में जल निगम, एनएचएआई तथा राजस्व विभाग से संबंधित कई गंभीर समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। इनमें पेयजल आपूर्ति, सड़कों की स्थिति, भूमि विवाद, मुआवजा भुगतान तथा राजस्व से जुड़े प्रकरण प्रमुख हैं। धरने के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत के बाद कुछ मामलों का समाधान कराया गया, लेकिन जिन समस्याओं का निस्तारण नहीं हो सका, उन पर सोमवार को विस्तार से चर्चा की जाएगी। सोमवार को होने वाली वार्ता में जल निगम, एनएचएआई और राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। प्रधान संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि वार्ता के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तो आगे आंदोलन की रणनीति पर विचार किया जाएगा। धरने में अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक राठी, ब्लॉक अध्यक्ष ओमवीर सिंह, किसान नेता सचिन चौधरी, प्रवेज प्रधान, ओमपाल प्रधान, दीपक प्रधान, लियाकत प्रधान, तैययब प्रधान, रोशन लाल, रमेश प्रधान, राकेश प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान और किसान मौजूद रहे। वहीं बार संघ के समर्थन से आंदोलनकारियों का मनोबल और अधिक बढ़ा। प्रधान संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि ग्रामीणों और किसानों से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से आंदोलन का रास्ता न अपनाना पड़े।

 

खतौली एसडीएम निकिता शर्मा ने किया निरीक्षण
खतौली। कड़ाके की ठंड में कोई भी बेसहारा खुले आसमान के नीचे न सोए यही संदेश लेकर खतौली की एसडीएम निकिता शर्मा देर रात सड़कों पर उतर आईं। नगरपालिका के रैन बसेरों से लेकर रेलवे स्टेशन तक,अलाव जले या नहीं जरूरतमंद सुरक्षित हैं या नहीं हर व्यवस्था को खुद परखा गया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी उमेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर की गई है।बढ़ती ठंड को देखते हुए खतौली प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है एसडीएम निकिता शर्मा ने देर रात नगर क्षेत्र में पहुंचकर नगरपालिका द्वारा बनाए गए रैन बसेरों और अलाव का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने साफ निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति ठंड में फुटपाथ, रेलवे स्टेशन या खुले मैदान में सोने को मजबूर नहीं होना चाहिए। स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि रात्रि गश्त के दौरान यदि कोई भी व्यक्ति रात बिताने की व्यवस्था के बिना मिले,तो उसे तुरंत नजदीकी रैन बसेरे नगरपालिका तक पहुंचाया जाए। एसडीएम निकिता शर्मा ने बताया कि शासन की मंशा बिल्कुल साफ है इस सर्दी में कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे न सोए। नगर के थाने और संबंधित अधिकारियों को रैन बसेरों की पूरी सूची उपलब्ध करा दी गई है, ताकि जरूरत पड़ते ही तत्काल सहायता दी जा सके। निरीक्षण के दौरान एसडीएम निकिता शर्मा लेखपाल अश्वनी कुमार के साथ नगर पालिका कार्यालय पहुंचीं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर जल रहे अलाव और बेसहारा लोगों के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी जायज़ा लिया गया। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार प्रशासन ने जानकारी दी कि नगर पालिका में रैन बसेरे स्थापित किए गए हैं।इन सभी स्थानों पर ठंड से बचाव के लिए कंबल, अलाव और रात्रि विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं कोई व्यक्ति ठंड में खुले में रहने को मजबूर दिखे,तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें। इसके लिए इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के 24 घंटे सक्रिय हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। एसडीएम निकिता शर्मा ने स्पष्ट किया कि हेल्पलाइन पर आने वाली हर सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी, ताकि ठंड के कारण किसी भी तरह की जनहानि न हो। कुल मिलाकर, ठंड के इस मौसम में खतौली प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ मैदान में है,और खुद एसडीएम निकिता शर्मा का सड़क पर उतरना इस बात का सबूत है कि
बेसहारा और जरूरतमंदों की सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है।

 

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
खतौली। सडक हादसे मे बाईक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गांव सिकन्दरपुर निवासी करीब 25 वर्षीय युवक कामिल अब्बासी अपनी बाईक द्वारा मेरठ रिश्तेदारी मे जा रहा था कि जैसे ही वह हाईवे स्थिती सीएनजी पैट्रोल पम्प के समीप पहुंचा कि इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट मे आ जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान मौके पर इकटठा भीड ने पुलिस को ेजब इसकी सूचना दी तो सडक हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। परन्तु उसकी रास्ते मे ही उपचार से पूर्व मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। परिवार के लोग तथा पडौसी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी /जिलाधिकारी ने किया मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारंभMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में अर्हता दिनांक 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी /जिलाधिकारी ने मतदाता 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक चलने वाले मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का श्री राम कॉलेज में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम किया शुभारंभ।जिला निर्वाचन अधिकारी जिला अधिकारी ने छात्र-छात्राओं से कहा कि 06.01.2026 से 06.02.2026 तक चलने वाले मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम में मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म 06 भरकर मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नये मतदाताओं के नाम पंजीकृत किये जायेंगे,अथवा पात्र व्यक्तियों के नाम जिनके नाम मतदाता सूची में छूट गये हैं, इसके लिये फार्म-6 भरकर जमा करना होगा । उन्होंने कहा कि यह फार्म-6 ीजजचेरूध्ध्अवजमतेण्मबपण्हवअण्पद के माध्यम से आनलाईन भी जमा किया जा सकता है, वर्तमान मतदाता ीजजचेरूध्ध्अवजमतेण्मबपण्हवअण्पद एवं ीजजचेरूध्ध्बमवनजजंत चतंकमेण्दपबण्पद पर अथवा वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड कर अपना नाम चैक कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम सम्मिलित एवं संशोधन इत्यादि के लिये भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्अवजमतेण्मबपण्हवअण्पद एवं ीजजचेरूध्ध्बमवनजजंतचतंकमेण्दपबण्पद पर अपने मोबाइल नं० द्वारा आनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि फार्म-6. प्रथम बार आवेदन कर रहे नए मतदाताओं के पंजीकरण हेतु।
फार्म-7. निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित करने के प्रस्ताव पर आपत्ति एवं पूर्व में शामिल नाम को अपमार्जित करवाने के लिये है।
उन्होंने कहा कि फार्म 8. निवास परिवर्तन / मतदाता सूची की प्रविष्टियों में संशोधन / मतदाता फोटो पहचान पत्र का प्रतिस्थापन हेतु है। आवेदन कैसे करें विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण की अवधि में सभी फार्म अपने बूथ लेविल अधिकारी (बी०एल०ओ०), तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केन्द्र, जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त अथवा वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्बमवनजजंत चतंकमेण्दपबण्पद से प्राप्त कर सकते हैं।भरा हुआ फार्म (फोटो, पता, जन्मतिथि प्रमाण सहित अपने बूथ लेविल अधिकारी के पास, तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केन्द्र पर, तहसील के तहसीलदार / सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में, तहसील के उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में जमा किया जा सकता है। इस अवसर पर जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नये मतदाताओं के नाम पंजीकृत किये जाने हेतु फॉर्म 06 किए वितरित। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं से कहा कि अपने के साथ-साथ अपने आस पास रहने वाले नव युवक युवतियाओ तथा ऐसे लोग हैं जिनका नाम सूची में नहीं है, उनका मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म 06 भरवाए, जिससे उनका भी मतदाता सूची में नाम जुड़ सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय कुमार सिंह,नगर मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी न्यायिक बढ़ाना श्री कृष्णकांत विश्वकर्मा, श्री राम कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रेरणा मित्तल आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त कर मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म 06 भरवाए जाने के लिए छात्र-छात्राओं सहित अन्य नागरिकों को प्रेरित किया।

 

धूमधाम से मनाया श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का प्रकाशोत्सव
खतौली।माता राम मूर्ति गुरुद्वारा, बिद्दि बाड़ा में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यह आयोजन सेवा, त्याग और भाईचारे का जीवंत उदाहरण बना, जहाँ पूरे परिसर में भक्ति, अनुशासन और सामूहिक समरसता का वातावरण देखने को मिला। प्रकाशोत्सव के अवसर पर अखंड पाठ का समापन हुआ, जिसके बाद शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया। कीर्तन के माध्यम से गुरु साहिब के शौर्य और बलिदान की गाथाओं का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिससे संगत आध्यात्मिक अनुभूति से भर गई। इसके उपरांत गुरु का लंगर आयोजित किया गया, जहाँ बिना किसी भेदभाव के सभी श्रद्धालुओं ने पंक्ति में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। यह लंगर समाज में समानता और सेवा की भावना का प्रतीक बना। ज्ञानी सोहन सिंह ने अपने प्रवचन में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन को अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, धर्म की रक्षा और मानवता की सेवा का आदर्श उदाहरण बताया। उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को साहस, संयम और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने दर्शाया कि गुरु साहिब की शिक्षाएं आज भी समाज को दिशा प्रदान कर रही हैं। गुरुद्वारे में उपस्थित संगत ने कीर्तन में सहभागिता कर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रकाशोत्सव का समापन लंगर सेवा के साथ हुआ, जिसने एकता, सेवा और सद्भाव के संदेश को सुदृढ़ किया।
इस अवसर पर ज्ञानी सोहन सिंह, सरदार वीरेन्द्र सिंह मान (बिल्लू), सरदार ईश्वर सिंह, सरदार सतनाम सिंह, नितिन ग्रोवर, सरदार हरदीप सिंह, गौरव सलूजा, सरदार नरविंदर सिंह, मनीष सहगल, राजीव सलूजा, विद्याभूषण साहनी, गुरचरण सिंह बॉबी, सरदार राजेंद्र सिंह, सरदार हरबंस सिंह, सरदार नरेंद्र सिंह तानू और गोविंद सहित अनेक गणमान्य लोग व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

मतदाता पंजीकरण अभियान का शुभारम्भ
खतौली। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के तहत श्री कुन्द-कुन्द जैन (पीजी) कॉलेज, खतौली में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत मतदाता पंजीकरण अभियान का शुभारम्भ किया गया। यह अभियान 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक चलेगा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती निकिता शर्मा रहीं। विशिष्ट अतिथि नायाब तहसीलदार श्री अमित रस्तौगी एवं प्राचार्या प्रो. नीतू वशिष्ठ उपस्थित रहीं। अतिथियों ने माँ सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
नायाब तहसीलदार श्री अमित रस्तौगी ने बताया कि 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण कर चुके विद्यार्थी फार्म-06 के माध्यम से मतदाता पंजीकरण करा सकते हैं। महाविद्यालय में मतदाता पंजीकरण हेतु हेल्पडेस्क एवं विशेष कक्ष की व्यवस्था की जाएगी।
मुख्य वक्ता श्रीमती निकिता शर्मा ने विद्यार्थियों से मतदाता पंजीकरण कराने व अन्य युवाओं को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। प्राचार्या प्रो. नीतू वशिष्ठ ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजीव कुमार ने किया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

दो को मुठभेड में दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जनपद की नई मंडी कोतवाली पुलिस और गौकशी के आरोपियों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। यह कार्रवाई दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान हुई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो आरोपी गौमांस लेकर बझेड़ी गांव के रास्ते आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। इस दौरान जब दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया तो उन्होंने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और पास के ईंख के खेत में छिपने की कोशिश की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी सोनू उर्फ कलीम उर्फ ऐना पुत्र शकील निवासी मदीना पाक गोली लगने से घायल हो गया। कॉम्बिंग के दौरान दूसरे आरोपी दाऊद पुत्र सूदा निवासी ग्राम बागोवाली को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस और कट्टों में रखा गौमांस बरामद किया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे से पूछताछ जारी है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी एक संगठित गिरोह के रूप में काम कर रहे थे। आरोप है कि यह गिरोह रात के अंधेरे में जंगल क्षेत्र में गौकशी की घटनाओं को अंजाम देता था और दिन में गौमांस की सप्लाई की जाती थी। मामले में एक महिला आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक अन्य महिला की तलाश जारी है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले भी गौकशी से जुड़े आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इस मुठभेड़ के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन किया गया है।घायल/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 बृजेश कुमार शर्मा, उ0नि0 रूपेश कुमार, सन्दीप कुमार, है. का. धीरेन्द्र कुमार, का. अनिल कुमार, बबलू सिंह, अर्जुन कुमार, कपिल कुमार, कृष्ण कुमार, हरिओम कुमार, गौरव कुमार, सुमित कुमार थाना नई मण्डी शामिल रहे।

 

इनामी बदमाश पुलिस की गोली से घायल सहित दो गिरफ्तारMuzaffarnagar News
बुढ़ाना। थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मेरठ के करनाल हाईवे से जुड़े विज्ञान रोड पर हुई इस मुठभेड़ में 25 हजार रुपए के इनामी दो शातिर अपराधी गुलजार उर्फ मामा और नसीम उर्फ टुंडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में गुलजार के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी नसीम को कॉम्बिंग अभियान के दौरान दबोच लिया गया। बुढ़ाना पुलिस मंगलवार सुबह मेरठ करनाल हाईवे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान विज्ञान रोड की ओर से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया, लेकिन दोनों बदमाश बाइक मोड़कर वापस विज्ञान रोड की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें गुलजार उर्फ मामा पुत्र रमजान, निवासी इस्लामनगर, खतौली के पैर में गोली लग गई। गोली लगने से वह गन्ने के खेत में गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने इलाके में कॉम्बिंग अभियान चलाया और थोड़ी दूरी पर दूसरे बदमाश नसीम उर्फ टुंडा पुत्र मेहदी हसन, निवासी रोहटा, मेरठ को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, तीन खोखा कारतूस और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल बदमाश गुलजार को तत्काल उपचार के लिए बुढ़ाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। बुढ़ाना सीओ गजेंद्र पाल ने बताया कि गुलजार उर्फ मामा पर उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान और उत्तराखंड, दिल्ली में लूट, चोरी और डकैती समेत कुल 42 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं नसीम उर्फ टुंडा पर भी 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों अंतरराज्यीय अपराधी हैं और नसीम राजस्थान में चोरी के एक मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

 

एसडीएम बुढ़ाना अपूर्वा यादव ने किया मतदाता पंजीकरण का शुभारंभ
बुढ़ाना। क्षेत्र में आज विधानसभा बुढ़ाना क्षेत्र में एसडीएम बुढ़ाना अपूर्वा यादव द्वारा राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर नए मतदाता जोड़ने से संबंधित जानकारी दी गई, एसडीएम बुढ़ाना अपूर्वा यादव द्वारा 01.01.2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी कॉलेज के छात्र छात्राओं को मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करने हेतु प्रोत्साहित किया गया । साथ ही 25-26 फॉर्म ६ भरवा कर शुभारंभ किया गया । मतदाता बनने की अर्हता पर चर्चा की गई,साथ ही वितउ 6/7/8 भरने व जमा करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । इस अवसर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीगण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीगण अधिकारी व ठस्व् उपस्थित रहे । साथ ही कॉलेज प्रधानाचार्य, शिक्षकगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे । 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों द्वारा फॉर्म 6 भरा गया( घोषणा पत्र सहित) , साथ ही फॉर्म 6,7,8 भरने हेतु पूर्ण प्रचार प्रसार किया गया , सभी को प्रोत्साहित किया गया ।

 

जरूरतमंदों में रजाइयों का वितरण
बुढ़ाना। कड़ाके की सर्दी को देखते हुए जमीयत उलमा-ए-हिंद की स्थानीय यूनिट बुढ़ाना द्वारा गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच रजाइयों का वितरण किया गया। इस मानवीय पहल का उद्देश्य सर्द रातों में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना रहा। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष हाजी शराफ़त अली ने कहा कि सर्दी का मौसम गरीब और कमजोर वर्ग के लिए अत्यंत कठिन होता है। ऐसे समय में समाज के सक्षम लोगों और सामाजिक संगठनों का दायित्व है कि वे आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करें। उन्होंने कहा कि जमीयत उलमा-ए-हिंद का उद्देश्य सेवा करना है, न कि उसका प्रचार, इसी कारण रजाई वितरण के दौरान किसी भी प्रकार की फोटो या वीडियो नहीं बनाई गई।
रजाइयां पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और संतोष देखने को मिला। लाभार्थियों ने जमीयत उलमा-ए-हिंद बुढ़ाना का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने भी इस सेवा कार्य को सराहनीय और प्रेरणादायक बताया।
इस दौरान जमीयत उलमा-ए-हिंद के वरिष्ट जिला उपाध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी मौ0आसिफ कुरैशी,हाफिज तहसीन,हाफिज राशिद,मौलाना हफीउल्लाह,मुफ्ती वसीम नफीस,मुफ्ती असरार,मौलाना आसिफ इसलाही,क़ारी उवैस आलिम,नौशाद काला पूर्व सभासद,इसरार कुरैशी,अशरफ कुरैशी,मौलाना हातिम आदि का विशेष योगदान रहा।

 

गीतापाठ एवं भजन संध्या का हुआ भवय पाठ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के महा मंत्री श्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि महाराज श्री की सद्प्ररेणा/आशीर्वाद से एवं श्री-श्री कृपा बिहारी जी कि कृपा से विगत तीस वर्षा से साप्ताहिक /एकादशी/विशेष पर्व पर गीतापाठ की अनवरत श्रृंखला मे गीतापाठ व भजन संध्या शाम 5रू00 बजे से अजय वर्मा के सौजन्य से खादरवाला में आयोजित किया गया। जिसमे काफी संख्या मे गीता प्रेमी जनो ने भाग लिया । जिसमे सर्व प्रथम वर्मा परिवार द्वारा दीप प्रज्वलित कर तथा विधिवत पूजन कराने के पश्चात श्री अतुल गर्ग द्वारा गणेश वन्दना, महामंत्र ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप,भगवत स्तुति प्रार्थना गीता मंत्र, बारहवे अध्याय (भक्तियोग)का पाठ,अष्टादश श्लोकी गीतापाठ श्रद्धाभाव पूर्वक कराया गया । तत्पश्चात भजनों की श्रृंखला में अजय गर्ग द्वारा भक्तो के घर भी साँवरे आते रहा करो , प्रसिद्घ भजन गायक राजेश वर्मा एवं बहन दीपा साहनी द्वारा राधारानी का गुणगान, काला काला कहे गुजरी , मेरी राधा रानी सरकार तथा राधे राधे आदि भजन भावों से सभी श्रोताओं को मन्त्र मुग्ध कर दिया गया तथा संकीर्तन मे उपस्थित सभी श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूम/नाच उठे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुल गर्ग, रामबीर सिंह , सुभाष गोयल , विपिन गुप्ता, अजय कुमार गर्ग, दीपा साहनी , सचिन वर्मा , राज वर्मा, प्रेमलता, मीनाक्षी, उषा देवी, वर्षा वर्मा, राजकुमारी, रश्मि देवी, सुमन शर्मा,सुमन वर्मा,किरण, लता, आशा वर्मा, रीना जैन, पूनम,नरेश कुमार, पूनम वर्मा आदि काफी संख्या मे उपस्थित श्रद्धालुओ का विशेष सहयोग रहा। सुभाष गोयल द्वारा प्रार्थना हे मेरे नाथ मे आपको भूलूं नही तथा पण्डित जी द्वारा गीताजी की आरती कराई गई । प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम को विश्राम दिया गया। वर्मा परिवार द्वारा सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गयी । कार्यक्रम के अंत मे रामबीर सिंह द्वारा सभी उपस्थित सम्मानित श्रद्धालुओ का ह््रदय से आभार व्यक्त किया गया। यह जानकारी अतुल कुमार गर्ग महा मंत्री जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फर नगर ने दी।

 

डिवाइडर से टकराई ट्रैक्टर-ट्रॉली : तीन घायलMuzaffarnagar News
भोपा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना से कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली पुरकाजी से भोपा की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर पहुंचा, चालक ने सड़क पर पड़े गहरे गड्ढे को बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली गंगनहर पर बने साइड डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार लोग नीचे गिर पड़े और घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही भोपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भोपा भिजवाया। जहां चिकित्सकों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण सड़क पर गड्ढा और वाहन का संतुलन बिगड़ना माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

गोष्ठी का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सकल साहित्य समाज के तत्वावधान में नवगीत स्थापना दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन सुशीला शर्मा के आवास पर इंदिरा कालोनी में किया गया। इस समसामयिक गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में गीतकार प्रकाश सूना पधारे। संचालन रामकुमार शर्मा रागी ने किया। कवयित्री कमला शर्मा ने गोष्ठी की अध्यक्षता की। गोष्ठी का शुभारंभ अनुष्का मुद्गल की सरस्वती वंदना प्रस्तुति के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रकाश सूना ने अपने सारगर्भित संबोधन में कहा, नवगीत काफी समय से लिखे जा रहे हैं। पूर्व में लिखे गए नवगीतों में प्रेम और विरह की प्रधानता थी। वर्तमान समय में लिखे जा रहे नवगीतों की भाव भूमि बहुत विस्तृत है जिनमें प्रकृति आधारित बिंबों की बहुलता है। इन नवगीतों को सराहा जा रहा है। काव्य साहित्य में इन नवगीतों ने महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है। रामकुमार शर्मा रागी ने कहा, आज के दौर में सृजित नवगीतों में अतीत और वर्तमान के परिवर्तन, मनुष्य की पीड़ा, विकास के थोथे दावों के साथ प्रकृति के विभिन्न रूपों को पात्र बनाकर अभिव्यक्त किया गया है। डा. वीना गर्ग ने कहा, गीत परंपरा बहुत पुरातन है। समय के साथ गीत ने अपना रूप परिवर्तन किया है जो नवगीत के रूप में नवीन रूप में हमारे सामने है। इन नवगीतों में प्रतीकों का प्रयोग चौंकाने के साथ अभिभूत भी करता है। वरिष्ठ गीतकार सुशीला शर्मा ने अपनी ओजस्वी वाणी में नवगीत प्रस्तुत किए। उनका यह नवगीत गोष्ठी में मुक्तकंठ से सराहा गया, छाँटकर कोहरे को निकली आज छत पर धूप। ओस की बूँदों ने पहना मोतियों का हार प्रकृति ने मखमल बिछाई है धरा के द्वार। पी रहा सिगरेट-सा कुछ पासवाला कूप। जा रहे मजदूर करने काम, श्रम के खेत दूर नदियों के किनारे सो रहा है रेत, लगा आँगन में फटकने अन्न भर-भर सूप। जा रही तलने पकौड़ी, थक चुकी है शाम, अभी तो घर में पड़े हैं बहुत सारे काम, स्वाद चुटकी भर नमक का, देखता है रूप। अध्यक्षीय वक्तव्य के साथ कवयित्री कमला शर्मा ने नवगीत दिवस की सभी काव्य साधकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, नवगीत दिवस की सार्थकता नवगीतों में नवप्रयोगों पर ही हो सकेगी जिसके लिए सभी कवियों को यथोचित प्रयास किया जाना समीचीन होगा।

 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय सम्मेलन आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय सम्मेलन में अशोक बाठला को प्रांतीय संगठन महामंत्री चुना गया है। अशोक बाठला ने कहा कि व्यापारियों के हित के लिए हर संभव कार्य किया जाएगा। आनलाइन बाजार के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का प्रांतीय सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह मथुरा के खंडेलवाल सेवा सदन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने की। संचालन प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल एवं संयोजन प्रदेश कोषाध्यक्ष कृष्ण मुरारी खंडेलवाल द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी एवं विशिष्ट अतिथि विधायक बलदेव पूरन प्रकाश ने संस्थापक अध्यक्ष स्व. श्री नेकी राम गर्ग के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रदेश पदाधिकारियों चौधरी विजेंद्र सिंह, एस. के. सक्सेना सुभाष गोयल, अशोक बाठला, नौशाद मिर्जा, ममता सिंघल, अलीशा सिद्दीकी, मोनिका यादव, विवेक चावला एवं संगठन मंत्री मदन मोहन श्रीवास्तव सहित सभी को शपथ दिलाई गई। विधायक पूरन प्रकाश ने संगठन की सदस्यता ग्रहण करते हुए व्यापारी हितों के लिए सदैव पर रहने का आश्वासन दिया। कैबिनेट मंत्री नंदी ने कहा कि व्यापारी एकता देश हित में सर्वापरि है और वे हर समय व्यापारियों के साथ खड़े रहेंगे। नवीन प्रदेश कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट स्थापना व भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश की मांग रखी। स्वागत मथुरा जिला व महानगर इकाई के मनोज सक्सेना, केदार खंडेलवाल, शैलेश खंडेलवाल, पार्थ गुप्ता, सुनील मुकुट वाले, मयंक सक्सेना, अक्षत कौशिक, नम्रता गुप्ता, रश्मि अग्रवाल, सोनल अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया। कार्यक्रम में मुकेश खंडेलवाल एड., विनोद खंडेलवाल, कृष्ण दयाल अग्रवाल, डॉ. अशोक अग्रवाल, लक्ष्मण खंडेलवाल, सुशील दीवान, शोभित कुलश्रेष्ठ, अमृत लाल, राम मोहन अग्रवाल, नरेश सक्सेना सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सहभोज के साथ संपन्न हुआ ।

 

News

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 7 =