Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

चरथावल: यूपी के मंत्री विजय कश्यप का कोरोना से निधन, मेदांता में चल रहा था इलाज

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) के राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री और मुजफ्फरनगर जिले की चरथावल विधानसभा से विधायक विजय कश्यप की कोरोना से मौत हो गई है।

वो बीते दिनों कोविड पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। जहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली। राज्यमंत्री कश्यप की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनकी मौत की खबर की जिला प्रशासन ने पुष्टि की है।

आपको बता दें कि बीते महीने ही कश्यप कोरोना संक्रमित पाए गए थे। लगातार बुखार आने और तबीयत खराब होने के बाद उन्होंने कोरोना जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + 15 =