उत्तर प्रदेश

चोरी के आरोप में एक युवक को पेड़ से बांधकर मारपीट करने का मामला

मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड स्थित नगला रते में चोरी के आरोप में एक युवक को पेड़ से बांधकर मारपीट करने का मामला सामने आ रहा है। घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

इसमें एक युवक को चोरी के आरोप में पीटा गया है। यह घटना मानवता को तार तार कर देती है।जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है और क्षेत्रीय पुलिस भी इस मामले की जांच में सक्रिय हो गई है।

पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। कोतवाली पुलिस ने मामले में दोषियों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की बात कही है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 4 =