उत्तर प्रदेश

वरिष्ठ वकील जफरयाब जिलानी को ब्रेन हैमरेज, सिर में गंभीर चोट

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के सचिव और वरिष्ठ वकील जफरयाब जिलानी (Zafaryab Jilani) को ब्रेन हैमरेज के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक, दफ्तर से बाहर आते समय उनका पैर फिसल गया जिसकी वजह से वह गिर गए। गिरने की वजह से उनके सिर में गंभीर चोट आई है। गुरुवार शाम को उनको अचानक ब्रेन हैमरेज आ गया है। डाक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

ज़फरयाब जीलानी सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील हैं। जीलानी बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि मामले में सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के ओर से वकील थे।

सुप्रीम कोर्ट में वह बाबरी मस्जिद की तरफ से पैरवी कर रहे थे। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर से सांसद आजम खान के जफरयाब जिलानी रिश्तेदार हैं, लेकिन कहा जाता है कि दोनों लोगों के संबंध अच्छे नहीं है।

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव और बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक रहे जफरयाब जिलानी समय समय पर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनका मुस्लिम समाज में बेहद सम्मान है। अयोध्या में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जिलानी ने कहा कि अयोध्या में प्रस्तावित मस्जिद वक्फ अधिनियम के खिलाफ और शरीयत कानूनों के तहत अवैध है।

हाल ही में वह एक बार फिर चर्चा में तब आये जब उन्होंने मथुरा में श्री कृष्ण जन्म भूमि का मामला कोर्ट पहुंचा तब उन्होंने कहा कि यह मुद्दा एक डेड इश्यू है जिसे फिर उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा इसलिए डेड है, क्योंकि जब 1951 के बाद मंदिर मस्जिद ट्रस्ट की बीच एक समझौता हो चुका है जिसमें कहा जा चुका है कि दोनो परिसरों में अब किसी की दावेदारी नहीं है फिर इसे क्यों तूल दिया जा रहा है।

इसके अलावा अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्याल में जिन्ना की तस्वीर को लेकर उठे विवाद के दौरान भी चर्चा में आये जब उन्होंने कहा कि छात्रसंघ भवन में उनकी तस्वीर का लगाया जाना उचित है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × two =