Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने पांच-पांच हजार रुपये के चेक सौंपे..

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर में जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने क्षेत्र के इस्लामाबाद गांव में कोरोना पीड़ितों की अंत्येष्टि अनुदान के दो स्वजनों को पांच-पांच हजार रुपये के चेक दिए।

उन्होंने इस दौरान ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक भी ली। इसके बाद आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्थाओं व साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया

ग्राम पंचायत सचिव को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में छह समितियों नियोजन विकास समिति, शिक्षा समिति, निर्माण समिति, स्वस्थ्य कल्याण समिति, प्रशासनिक समिति व जल प्रबंधन समिति का गठन किया गया।

बीडीओ पवन विश्वकर्मा, एडीओ पंचायत योगेश्वरदत्त त्यागी, ग्राम पंचायत पंचायत सचिव केपी सिंह, उपेंद्र कुमार, जोहरा प्रधान श्रीमंदर सैनी व इस्लामाबाद प्रधान जगमोहन सहित ग्राम पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 12 =