समाचार (Muzaffarnagar News)
ककरौली थाने का त्रैमासिक निरीक्षण किया
ककरौली। क्षेत्राधिकारी भोपा द्वारा थाना ककरौली का किया त्रैमासिक निरीक्षण, उपनिरीक्षकों एवं बीट पुलिस कर्मियों के साथ मीटिंग कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। क्षेत्राधिकारी भोपा राधा रमण सिंह द्वारा थाना ककरौली का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम गार्द द्वारा सलामी दी गई। तत्पश्चात थाना कार्यालय, अभिलेखों, मालखाना, हवालात, बैरक, मेस एवं थाना परिसर का बारीकी से निरीक्षण कर साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके उपरांत महोदय द्वारा थाने पर नियुक्त उपनिरीक्षकों एवं बीट पुलिस कर्मियों के साथ मीटिंग कर अर्दली रूम लिया गया, जिसमें लंबित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अपराध नियंत्रण से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी। सभी विवेचकों को लंबित विवेचनाओं का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने, वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने तथा बीट पुलिस कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमणशील रहकर आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही आमजन से बेहतर समन्वय स्थापित करने, प्राप्त जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने तथा थाना स्तर पर पुलिस व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष ककरौली दीपक चैधरी सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
विश्वकर्मा पंचाल महासभा की बैठक सम्पन्न
29 नवंबर को दिल्ली में होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।रुड़की रोड स्थित जगदीश पांचाल के कैम्प कार्यालय पर अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा की बैठक का आयोजन किया गया बैठक के अध्यक्षता जगपाल पांचाल प्रधान ने की बैठक में दिल्ली से पधारे अजय पांचाल राष्ट्रीय महामंत्री व साथ में सुरेंद्र पांचाल, अरविंद पांचाल, राजू पांचाल, हरीश पांचाल,का आगमन हुआ सभी का फूल माला से स्वागत किया गया और संचालन मनोज पांचाल विश्वकर्मा ने किया अजय पांचाल ने अपने उद्बोधन में बताया कि आगामी 29/11/2026 को दिल्ली विक्टर पब्लिक स्कूल पड़पड़ गंज में अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा के नेतृत्व में एक आम सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव होने के संबंध में कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें सभी पांचाल विश्वकर्मा समाज के सम्मानित बन्धुओं से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाए और जगदीश पांचाल जी ने भी कहा कि समाज एकजुट होगा तो राजनीति में भी हिस्सेदारी बढ़ेगी और युवाओं को आगे बढ़ाने और समाज को मजबूत करने का भी संकल्प लिया और समाज के सभी सम्मानित व्यक्तियों ने मनोज पांचाल विश्वकर्मा को पश्चिमी क्षेत्रीय कमेटी में पश्चिम क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में मनोनीत होने पर फूल माला और पटका पहनाकर बधाई शुभकामनाएं दी इस मौके पर बाबूराम पांचाल, विशम्बर पांचाल,देशपाल पांचाल, राकेश पांचाल आचार्य, पवन पांचाल ,मांगेराम पांचाल, नरेश पांचाल, नितिन पांचाल, बिजेंद्र पांचाल,रूपसिंग पांचाल सुरेंद्र पांचाल, अस्मित पांचाल, बृजेश पांचाल, ब्रह्मदत्त पांचाल, महावीर पांचाल, लोकेश पांचाल, गोपाल पांचाल, शेरपाल पांचाल, मोहित पांचाल, नाथीराम पांचाल, नवीन पांचाल, सौरव पांचाल अन्य सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे
नवनियुक्त डीएम ने किया डीएम कार्यालय सहित विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण
कलेक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन की प्रगति परखी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद के नवनियुक्त जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने कार्यभार संभालने के अगले ही दिन प्रशासनिक कामकाज का जायजा लेना शुरू कर दिया। रविवार को अवकाश होने के बावजूद भी उन्होंने कचहरी परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के विभिन्न अनुभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालयों में चल रहे कार्यों, व्यवस्थाओं और प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नवागंतुक जिलाधिकारी ने कार्यालयों में अभिलेखों के रखरखाव, कर्मचारियों की कार्यप्रणाली और आमजन से जुड़े कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी कामकाज में समयबद्धता और पारदर्शिता बनाए रखें तथा जनता की समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कमांड कंट्रोल सेंटर को भी देखा। इसके बाद डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन नए प्रशासनिक भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति देखी और संबंधित अधिकारियों से परियोजना की जानकारी ली। साथ ही निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप और समयसीमा के भीतर पूरा कराने के निर्देश दिए।
नवनियुक्त जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह का मुजफ्फरनगर से पहले भी प्रशासनिक जुड़ाव रहा है। वह अगस्त 2015 से दिसंबर 2017 तक जिले में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के पद पर तैनात रह चुके हैं। मूल रूप से प्रतापगढ़ जनपद के निवासी सुनील कुमार सिंह ने पीसीएस अधिकारी के रूप में अपनी प्रशासनिक सेवा की शुरुआत की थी। वर्ष 2016 में उन्हें आईएएस कैडर में पदोन्नति मिली। प्रशिक्षण के बाद वर्ष 2022 में उन्हें आवास एवं शहरी नियोजन विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बाद वर्ष 2023 में वह जनपद गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) के पद पर तैनात हुए। शासन की ओर से दो दिन पूर्व जारी तबादला आदेश में उन्हें मुजफ्फरनगर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया। शनिवार देर शाम जिला मुख्यालय पहुंचकर उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया। रविवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर निरीक्षण करना उनकी प्राथमिक प्रशासनिक गतिविधियों में शामिल रहा। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अमित सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
आगामी विधानसभा चुनाव में पीडीए का परचम लहरायेगाः पंकज मलिक
महानगर अध्यक्ष बोबी त्यागी ने की अपनी कार्यकारिणी की घोषणा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। महावीर चैक स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित पे्रसवार्ता में चरथावल विधायक पंकज मलिक ने कहा कि आने वाले चुनाव में पीडीए का परचम लहरायेगा तथा सपा भारी बहुमत प्राप्त कर प्रदेश की सत्ता पर काबिज होगी।
पे्रसवार्ता में पंकज मलिक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कथनी और करनी में बड़ा ही अन्तर दिखाई दे रहा है। सिर्फ घोषणाएं हो रही है लेकिन उन्हे धरातल पर नहीं उतारा जा रहा है। ीााजपा की प्रदेश सरकार झूठी वाह वाही लूटकर जनता का उल्लू बना रही है। शीघ्र ही ऐसी सरकार को जनता सत्ता से बाहर का रास्ता दिखायेगी। सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में गुंडागर्दी बढ रही है। महिलाओं व दलितों के साथ अत्याचार हो रहा है लेकिन कागजों में यह सरकार अपराध को शून्य बता रही है। युवा परेशान घूम रहे है तथा उन्हे रोजगार नहीं मिल रहा है। आने वाले चुनाव में जीत हासिल करने के बाद सपा युवाओं को रोजगार देगी तथा अपराधों पर अंकुश लगायेगी। इस दौरान समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बोबी ने अपनी महानगर की कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यकारिणी में पुष्पेंद्र त्यागी अध्यक्ष, मौ. असद पासा महासचिव के अलावा वाजिद अली सभासद, सुंदर सिंह सभासद, आमिर हुसैन, अमित अरोरा, काजी सरफराज, शारिख खान सभी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। नीरज गुप्ता सपा महानगर के कोषाध्यक्ष बनाये गये है। इसके अलावा चै. फरमान, वाहिद अहमद, विपिन त्यागी, अफजल सैफी, कमल खटीक, नदीम खान, राजकुमार, दुर्गेश पाल, दीपक पाल, मौ. शहजान सभी को नगर सचिव बनाया गया है। इनके अलावा सद्दाम खान, शाहबाज, मौ. शाकिब, शोभित पाल, वेदप्रकाश उर्फ पप्पू, सुनील कुमार, मौ. वाजिद, समीर, मौ. अनस, बंटी वाल्मीकि, मौ. अफफान, गौरव कुमार, अविनाश सैनी, प्रवीन गहलौत, कृष अरोरा, वीशू पाल, शाकिब सिद्दीकी, मेहताब खान को सदस्य पद पर मनोनीत किया है। जिया चैधरी सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व सांसद कादिर राणा, विधायक पंकज मलिक, जिलाध्यक्ष जिया चैधरी, प्रदेश सचिव इलम सिंह गुर्जर, प्रदेश सचिव ब्रजराज सैनी, राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल बच्ची सैनी, प्रदेश कार्यकारिणी धनवीर कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, सतेन्द्र सैनी पूर्व जिलाध्यक्ष, अंसार आढ़ती पूर्व महानगर अध्यक्ष, राशिद सिद्दीकी पूर्व नगर महाअध्यक्ष, वसी अंसारी पूर्व बार संघ अध्यक्ष, मेहराजूद्दीन तेवडा पूर्व महानगर अध्यक्ष, अलीम सिद्दीकी पूर्व महानगर अध्यक्ष, नौशाद बुढ़ीना प्रदेश सचिव, सोमपाल भाटी जिला महासचिव एवं राजपाल सैनी पूर्व संासद केा महानगर कार्यकारिणी में विशेष सदस्य बनाया गया है।
पद्म भूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी प्रकृति संरक्षण का संदेश लेकर मुजफ्फरनगर पहुंचे , जीडी गोयनका स्कूल में हुआ स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में देश-विदेश में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने वाले प्रख्यात पर्यावरणविद् एवं पद्म भूषण से सम्मानित डॉ. अनिल प्रकाश जोशी का खतौली के बाद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस अवसर पर जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में उनका गरिमामय अभिनंदन किया गया। समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रमुख सदस्य सचिन गोयल, शाश्वत गोयल, सुलभ गोयल एवं पवन गोयल, प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती अंजली आनंद सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं मुजफ्फरनगर के विभिन्न विद्यालयों से पधारे शिक्षकगण उपस्थित रहे।
डॉ. अनिल प्रकाश जोशी देहरादून स्थित हिमालयन पर्यावरण अध्ययन एवं संरक्षण संगठन (भ्म्ैब्व्) के संस्थापक हैं। उन्होंने अपना जीवन प्रकृति एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए समर्पित किया है। उनका प्रेरक संदेश श्प्रकृति ही प्रभु हैश् मानव और प्रकृति के अटूट संबंध को दर्शाता है।
पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उनके नेतृत्व में नेपाल के जनकपुर धाम से उत्तराखंड तक लगभग 3,000 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा श्प्रगति पथ यात्रा पेडल फॉर नेचर निकाली गई। इस अभियान के माध्यम से जल, वायु एवं मिट्टी के संरक्षण, वनों की कटाई रोकने तथा प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग का संदेश दिया गया। डॉ. जोशी ने सकल पर्यावरण उत्पाद (ळम्च्) की अवधारणा प्रस्तुत की, जिसे उत्तराखंड सरकार ने 5 जून 2021 को विकास के एक महत्त्वपूर्ण मापदंड के रूप में स्वीकार किया। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2006 में पद्म श्री तथा वर्ष 2020 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त वे जमनालाल बजाज पुरस्कार के प्राप्तकर्ता एवं अशोक फेलो भी हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं शिक्षकों ने डॉ. जोशी के पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण और उनके दूरदर्शी विचारों की सराहना की। प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा एवं उप-प्रधानाचार्या श्रीमती अंजली आनंद ने उनके विचारों को वर्तमान समय की आवश्यकता बताते हुए प्रकृति संरक्षण को प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व बताया। डॉ. जोशी का अभिनंदन समारोह पर्यावरणीय चेतना, सामाजिक उत्तरदायित्व और भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण के निर्माण का संदेश देने वाला प्रेरणादायी अवसर बना।
निःशुल्क योग साधना शिविर हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में प्रातः 5ः15 बजे योग दक्षता क्लास का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम क्षेत्रीय प्रधान नीरज बंसल ने ओउम् ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना प्रारंभ करवाई।
तत्पश्चात भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान एवं प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने वृक्ष आसन, ताड़ासन,तिर्यक ताड़ासन, गत्यात्मक पश्चिमोत्तानासन,धनुरासन आदि आसनों के सही तरीके से करने तथा आसन की पूर्ण स्थिति में रुकने की विधि तथा लाभ के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि किसी भी आसन को सही विधि से करने तथा उसमें रुकने से ही लाभ मिलता है। शिक्षक को चाहिए कि वह खड़े होकर आसन करवाएं तथा शिक्षक को केवल इतना ही बोलना चाहिए की साधक की ठीक-ठाक समझ में आ जाए,अधिक बोलने से साधना मे व्यवधान पैदा होता है। साधना को परिपक्व बनाने के लिए भारतीय योग संस्थान की पुस्तक शिक्षक संहिता का सहयोग लें। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे सर्दी का मौसम आ रहा है वैसे ही केंद्रों में साधकों की संख्या कम हो जाती है जबकि सर्दी के मौसम में योग अभ्यास का विशेष महत्व है।इसलिए सभी प्रतिदिन योग साधना केंद्र में आकर नियमित योग अभ्यास करें तथा स्वस्थ रहे। आचार्य रामकिशन सुमन ने ईश्वर भक्ति का गीत प्रस्तुत किया।इस अवसर पर जिला मंत्री राजीव रघुवंशी, केंद्र प्रमुख कविंद्र बालियान,क्षेत्रीय मंत्री डॉ अक्षय बालियान,जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर, अशोक मित्तल,ओम सिंह तोमर एडवोकेट, वीर सिंह,रविंदर धीमान,मनोज चैधरी,रेशु आदि ने भाग लिया।
मेरा युवा भारत कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। नेहरू युवा केंद्र व स्वच्छ भारत मिशन की ओर से जिला पंचायत के सभाकक्ष में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त तत्वावधान में मेरा युवा भारत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुनील तेवतिया रहे, जबकि अध्यक्षता जिला युवा कल्याण अधिकारी प्राची पंवार ने की। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन के अन्य अनेक अधिकारी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. आकांक्षा निर्वाल, प्रोफेसर किरण पाल, क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र यादव, केपी सिंह व पायल चैधरी ने युवा संवाद स्थापित करने वाले प्रतियोगियों का मूल्यांकन किया और विजेताओं को पुरस्कार वितरित कराए। प्रथम श्रेणी में ‘नशा मुक्त भारत’ विषय के अंतर्गत देवांश प्रथम, अनुराग शर्मा द्वितीय, कहकशां तृतीय तथा शरण्या मित्तल सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित की गईं। अपने संबोधन में सीएमओ डॉ. तेवतिया ने कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। नशा मुक्ति का विषय बहुत गंभीर और महत्वपूर्ण है तथा आज समाज में इसके प्रति जागरूकता की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा कि नशे का कारण कुछ भी हो सकता है। चाहे वह मानसिक हो या पारिवारिक। अक्सर देखा गया है कि बड़े लोग नशे के लिए छोटे बच्चों को लत लगाते हैं, हम सबको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा। इस अवसर पर अनेक प्रतियोगियों ने विषय के पक्ष और विपक्ष में अपने विचार व्यक्त किए। सभी प्रतिभागियों को विभाग की ओर से प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन भारत स्काउट एवं गाइड के कमिश्नर भारत भूषण अरोड़ा ने किया। कार्यक्रम में कार्यालय अधीक्षक अरुण कुमार, मोनिका, अंश, गौरव, आकाश, पूजा आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का निर्देशन युवा कल्याण अधिकारी अवेक्षा कपूर ने किया। उन्होंने बताया कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम पूरे वर्ष विभिन्न स्तरों पर आयोजित किए जाते रहेंगे।
शिव महाशक्ति संगठन ने गरीब कन्याओं की शादी कराने का बीड़ा उठाया
मुजफ्फरनगर। लगभग 8 माह पूर्व समाज कल्याण के उद्देश्य से गठित शिव महाशक्ति संगठन ने गरीब कन्याओं की शादी कराने का बीड़ा उठाया है। इस बाबत कार्यवाही शुरू कर दी गई है और संस्था के माध्यम से अब तक दो गरीब कन्याओं का विवाह संपन्न कराया जा चुका है। उपरोक्त जानकारी देते हुए संस्था की संस्थापक गीता सिंह ने बताया कि आगामी 20 नवंबर को उनकी संस्था तीसरी कन्या का विवाह ग्राम मखियाली में करने जा रही है, जिसमें समाज के सहयोग से वर-वधू को आवश्यक घरेलू सामग्री मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि संगठन के कार्यों में गति लाने के लिए किरण पाल को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है, जो शीघ्र ही अपनी जिला कार्यकारिणी का गठन करेंगे। इसके साथ ही बघरा ब्लॉक के अध्यक्ष विजेंद्र कुमार भी इस नेक कार्य में अपना पूर्ण सहयोग दे रहे हैं। इस सामाजिक अभियान में संस्था के उपाध्यक्ष संजय नाथ, निशु, सोनाक्षी, राखी और रूपाली आदि पदाधिकारियों का सहयोग भी निरंतर मिल रहा है।
समकालीन कहानीकारों के कहानी संग्रह काल के पार और अमृत कलश काव्य संग्रह का भव्य लोकार्पण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जनपद के सकल साहित्य समाज के तत्वावधान में आर्दश कॉलोनी स्थित अरोमा पैलेस में गाजियाबाद की सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्रीमती लेखा वर्मा के संपादन में काल के पार कहानी संग्रह और अमृत कलश’ काव्य संग्रह का भव्य लोकार्पण किया गया एवं विभिन्न शहरों से आए साहित्यकारों द्वारा पुस्तकों पर समीक्षात्मक विचार रखे गए । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंग्रेजी के पूर्व प्रवक्ता , साहित्यकार डा. बिजेंद्र सिंह त्यागी द्वारा विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत की गई । डा. त्यागी ने काल के पार पुस्तक रामायण और महाभारत कालीन पौराणिक पात्रों के चरित्र को आज के परिपेक्ष में प्रस्तुत कर सरहानीय कहानी संग्रह संपादित किया गया है ।डा.त्यागी ने कहा कि पौराणिक पात्रों राम, सीता, लक्ष्मण, बाली ,रावण , कैकई, कृष्ण , युधिष्ठिर, अर्जुन ,कर्ण , कंस, आदि किसी ना किसी रूप में समाज में विद्यमान है उनका जीवन आज भी चिंतन और विश्लेषण का विषय है कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती सुशीला जोशी साहित्यकार एवं शिक्षाविद ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि साहित्य का सृजन उद्देश्यपूर्ण और संदेश प्रद होना चाहिए। साहित्य जनचेतना, समस्याओं के समाधान और प्रेरणाओं का प्रभावी माध्यम है । पुस्तकों की संपादक श्रीमती लेखा वर्मा ने कहानी संग्रह में शामिल कहानीकारों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने अपनी कहानियों को काल के पार संग्रह में शामिल कराकर एक आदर्श पुस्तक तैयार करने में सहयोग किया। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रयास भविष्य में भी जारी रहेगा कार्यक्रम में जनपद की साहित्यिक संस्था वाणी की अध्यक्ष श्रीमती वीना गर्ग, भोपाल, मध्यप्रदेश से कहानीकार कर्नल पंकज एवं डा.अलका कुमार, गाजियाबाद से आए साहित्यकारों श्रीमती नेहा दुष्यंत एवं योगेश वर्मा ने भी अपने समीक्षात्मक विचार रखे। कार्यक्रम का संयोजन रामकुमार शर्मा रागी और संचालन पंकज शर्मा ने किया। इस अवसर पर योगेंद्र सोम ,राकेश कौशिक, प्रतिभा त्रिपाठी, बृजराज सिंह, विनोद वत्स,विपुल शर्मा, सुनीता सोलंकी , सुमन प्रभा, सुमन युगल, डा. मुकेश दर्पण,सपना अग्रवाल, रोहित कौशिक आदि उपस्थित रहे।
साइबर क्राइम पुलिस ने दबोचा शातिर ठग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जनपद की थाना साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन फर्मों का डाटा चोरी कर उनके नाम एवं जीएसटी नंबर का दुरुपयोग करते हुए फर्जी बिल तैयार कर व्यापारियों से धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिली की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 02 मोबाइल फोन, 03 सिमकार्ड और लगभग 08 लाख रुपये के फर्जी बिल बरामद किए हैं। थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर को आंध्र प्रदेश निवासी श्री थारुन रेड्डी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि जनपद मुजफ्फरनगर में पंजीकृत केके एन्टरप्राईजेज के नाम से योनेक्स मैविस-350 शटलकॉक की सप्लाई के नाम पर उनसे 22,400 रुपये की धोखाधड़ी की गई है। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मुजफ्फरनगर में उक्त नाम से वास्तविक फर्म पंजीकृत है, किंतु उसके नाम व ळैज्प्छ का दुरुपयोग कर एक्सपोर्ट इंडिया, व्यापार एप के माध्यम से फर्जी बिल तैयार कर मेरठ निवासी कुंवरपाल द्वारा यह ठगी की जा रही थी। पुलिस टीम ने साक्ष्य संकलन और तकनीकी जांच के आधार पर अभियुक्त कुंवरपाल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त कुंवरपाल पुत्र नरपत सिंह, निवासी ग्राम लुहारली, थाना दादरी, जनपद गौतमबुद्धनगर (हाल निवासी जागृति विहार, थाना मेडिकल, जनपद मेरठ)।जिसके कब्जे से 02 मोबाइल फोन, 03 सिमकार्ड एवं लगभग 08 लाख रुपये की धनराशि के फर्जी बिल। अभियुक्त गूगल के माध्यम से विभिन्न फर्मों की जानकारी और उनका ळैज्प्छ डाटा प्राप्त करता था। इसके बाद मोबाइल ऐप्स (म्ग्च्व्त्ज् प्छक्प्। एवं टल्।च्।त् ।च्च्) का उपयोग करके उन फर्मों के नाम से फर्जी बिल बनाता था। फर्जी जीमेल आईडी और मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर ऑनलाइन प्लेटफॉम्र्स के जरिए खरीदारों से संपर्क किया जाता था। ग्राहकों को असली उत्पादों के सैंपल फोटो भेजकर विश्वास में लेने के बाद भुगतान ले लिया जाता था। भुगतान मिलने के बाद या तो नकली सामान भेजा जाता था या माल भेजा ही नहीं जाता था। शिकायत मिलने पर वह तुरंत नंबर बंद कर देता था। अपनी पहचान छुपाने के लिए उसने अब तक लगभग 30 सिमकार्ड, 10 जीमेल आईडी और कई बार पता बदलकर नए बैंक खातों का इस्तेमाल किया। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभियुक्त के मोबाइल नंबरों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, पंजाब और राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से कुल 15 शिकायतें दर्ज हैं, जिनके जरिए लगभग 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी का अंदेशा है। पुलिस उसके अन्य आपराधिक नेटवर्क और सहयोगियों की गहनता से जांच कर रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह, उ0नि0 धर्मराज यादव, उ0नि0 जय शर्मा, है0का0 सोनबीर सिंह, का0 रोबिन कसाना और का0 नरेन्द्र कुमार थाना साइबर क्राइम, मुजफ्फरनगर शामिल रहे।
दूसरों की समृद्धि को देखकर जो खुश होता है, वही भागवत कथा श्रवण का सच्चा अधिकारी हैः श्री शान्तनु जी महाराज
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। रेशू विहार रेलवे फाटक के समीप रेशू परिवार की ओर से आयोजित अनुष्ठान की श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन भी आज कथा श्रवण के लिये भारी संख्या में श्रद्धालू रेशू प्रांगण पहुंचे। इस अवसर पर कथाव्यास श्री शान्तनु जी महाराज ने अपने श्रीमुख से धु्रव चरित्र एवं कपिल गीता का बडा ही सुन्दर वर्णन कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। श्रीमद् भागवत कथा के दौरान श्रद्धालू तीन घंटे तक भक्ति के सागर में डूबे रहे। कथा श्रवण के लिये जनपद मुजफ्फरनगर के अलावा अलीगढ, दिल्ली, वृंदावन, गाजियाबाद, शामली, मेरठ, थानाभवन और नोएडा से भी श्रद्धालू पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह चुस्त-दुरूस्त नजर आई।
श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन परम पूज्य कथाव्यास श्री शान्तनु जी महाराज ने कहा कि भागवत जी में भगवान को सत्य कहकर सम्बोधित कर उनकी वन्दना की गई है। भागवत जी के वाचन व गायन के अधिकारी का वर्णन करते हुए महाराज श्री ने कहा कि भागवत जी की कथा के श्रवण का अधिकारी वही है, जो छल-कपट से मुक्त है, इसके लिये व्यक्ति को मत्सर रहित (ईष्र्या, जलन और द्वेष से दूर रहना) होना पड़ेगा और इसके लिये दूसरों की समृद्धि पर प्रसन्न होना सीखना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कथा सुनने के लिए हृदय में निर्मलता, श्रद्धा और दूसरों के प्रति सद्भाव होना सबसे आवश्यक है। श्री शान्तनु जी महाराज ने कहा कि सूत जी ने नैमिसारण्य में शौनकादि मुनि से छरू प्रश्न पूछे है और यह पूरी भागवत जी की कथा इन्हीं प्रश्नों के उत्तर स्वरूप है। महाराज जी ने कहा कि भक्ति हमारी अहैतुकी और अप्रतिहता होनी चाहिये। भक्ति के लिये कोई भौतिक कारण नहीं होना चाहिये, जीवन का परम उद्देश्य मात्र उस परम तत्व को जानना ही है। उन्होंने कहा कि मनुष्य शरीर से ही भगवान के स्वरूप का साक्षात्कार किया जा सकता है। भगवान के गुणों के गायन की महिमा का परिणाम ही था कि दासी के पुत्र ने बह्मा जी के मानस पुत्र के रूप में जन्म लिया। महाराज जी ने बताया कि भागवत जी की रचना व्यास जी ने की, जो गणेश जी के द्वारा लिखी गई। उसके पश्चात व्यास जी ने सर्वप्रथम अपने पुत्र शुकदेव जी महाराज को भागवत जी की कथा सुनाई। अश्वत्थामा की कथा सुनाते हुए श्री शान्तनु जी महाराज ने कहा कि कुरुक्षेत्र के रणक्षेत्र में दुर्याेधन असहाय और घायल पड़ा है, उसकी इस अवस्था को देखकर अश्वत्थामा पाण्डवों को मारने के लिये गया, परन्तु पाण्डवों की जगह उनके पुत्रों के सिर काट दिये। अर्जुन ने अश्वत्थामा को पकड़कर उसका अपमान करते हुए उसके माथे की मणि को निकाल लिया और धक्का मारकर नगर से बाहर निकाल दिया। इस अपमान का बदला लेने के लिये इसने अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा के गर्भ में पल रहे बालक पर शक्तिबाण चला दिया, जिसके बाद भगवान ने उत्तरा के गर्भ में प्रवेश करके बालक की रक्षा की, इसके बाद कुन्ती माँ ने भगवान की बहुत ही सुन्दर स्तुति की है। महाराज श्री ने कहा कि एक बार परीक्षित जी अपने राज्य में भ्रमण कर रहे थे और उनसे सामने मुनि का अपमान हो गया और उनके पुत्र द्वारा तक्षक नाग के द्वारा काटने का श्राप दे दिया गया, जिस कारण से शुकदेव जी महाराज ने आकर राजा परीक्षित को भागवत की कथा सुनाई है। ज्ञातव्य है कि रेशू प्रांगण में 13 नवम्बर से प्रतिदिन अपरान्ह 3 बजे से सायं 6 बजे तक अनुष्ठान की श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जो 20 नवम्बर तक जारी रहेगा। कथा के दूसरे दिन भी रेशू परिवार ने समस्त श्रद्धालुओं का स्वागत कर उनके उचित स्थान पर बैठने की व्यवस्था कराई। इस अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं के लिये भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी की गई। अनुष्ठान की श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन हनुमंतधाम शुकतीर्थ के पीठाधीश्वर आनन्द स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज, शिव कल्याण आश्रम शुकतीर्थ के पीठाधीश्वर स्वामी गीतानन्द गिरी जी महाराज, विद्वान सुन्दर कांड के पंडित जी अतुलेश मिश्रा जी, श्री कृष्ण पाण्डेय जी-श्री कृष्ण आश्रम, श्री हाऊ-बिलाऊ जी महाराज वृंदावन मथुरा, किसान यूनियन के राकेश टिकैत जी एवं रेशू परिवार आदि समेत हजारों श्रद्धालुओं ने श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
जनपद स्तरीय चैलेंज ट्रैक पी.पी.टी. राउण्ड का आज चै० चरण सिंह सभागार, कलेक्ट्रेट में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, के तत्वाधान में किया गया आयोजन।
मुजफ्फरनगर । वित्तीय वर्ष 2026-27 में राष्ट्रीय युवा उत्सव (छल्थ्) विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (टठल्स्क्)-2027 के अन्र्तगत जनपद स्तरीय चैलेंज ट्रैक पी.पी.टी. राउण्ड का आयोजन आज चै० चरण सिंह सभागार, कलेक्ट्रेट, मुजफ्फरनगर में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, के तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा० सुनील तेवतीय जी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, द्वारा अपने आर्शीवचनों से युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में डा० प्रीतम सिंह, प्रोफेसर, सनातन धर्म महाविद्यालय उपस्थित रहे। निर्णायक के रूप में श्री भूपेन्द्र यादव, जिला क्रीडा धिकारी, श्री आशीष द्विवेदी, प्राधानाचार्य, राजकीय इण्टर कॉलेज, डा० पायल चैधरी, प्रोफेसर, सनातन धर्म महाविद्यालय, डा० किरण पाल सिंह, प्रोफेसर, डी०ए०वी० महाविद्यालय,उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के ज्यूरी अध्यक्ष श्री अमित कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, रहे। प्रतियोगिता में 06 विजेता टॉप 6 के रूप में अगले राउण्ड हेतु चयनित हुए, जिनके नाम प्राप्त रैंक के अनुसार क्रमशः 1. अनुराग शर्मा 2. अदिती आर्या 3. सुकैना 4. यशवी 5. कहकशा 6. अंश वत्स हैं। विजयी प्रतिभागीयों को पुरुस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम में सुश्री प्राची पंवार, जिला युवा कल्याण एवं प्रा०वि०८० अधिकारी, कार्यक्रम प्रभारी श्री अंकुर कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा०वि०८० अधिकारी, सन्नी वर्मा, वी०आई० श्री अजय कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा०वि०८० अधिकारी, जानसठ, श्री अर्जुन सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा०वि०द० अधिकारी, खतौली श्री राजीव कुमार, वरिष्ठ सहायक मौजूद रहे।
18 नवंबर को समस्याओं से कराया जायेगा अवगत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। भाकियू नेता एवं जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा के नेतृत्व में किसान 18 नवंबर को रोहाना शुगर मिल पर बड़ा प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान मिल की तालाबंदी करने की भी घोषणा की गई है। किसानों का आरोप है कि गन्ने का नया मूल्य घोषित नहीं होने और शुगर मिल की ओर से गन्ना सेंटरों का संचालन सुचारू रूप से शुरू नहीं किए जाने के कारण उनकी मुश्किलें बढ़ रही हैं। पहले यह आंदोलन 17 नवंबर को प्रस्तावित था, लेकिन इसी दिन भाकियू की सिसौली में मासिक पंचायत आयोजित होने के चलते कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब 17 नवंबर की पंचायत में किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ ही आंदोलन की आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। इसके अगले दिन 18 नवंबर को बड़ी संख्या में किसान रुहाना शुगर मिल पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे। किसानों का कहना है कि गन्ना सेंटरों से समय पर गन्ने का उठान नहीं होने के कारण खेत खाली नहीं हो पा रहे हैं। इससे गेहूं की बुवाई प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा गन्ने का नया राज्य परामर्शी मूल्य (एसएपी) घोषित नहीं होने और भुगतान संबंधी समस्याओं को लेकर भी किसानों में नाराजगी है। भाकियू की ओर से शामली जनपद की थाना भवन शुगर मिल में तैनात किसानों की वापसी और उनके स्थानांतरण का मुद्दा भी उठाया जा रहा है। किसान नेताओं का कहना है कि इन समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। इधर, आंदोलन की चेतावनी के बीच रोहाना शुगर मिल के केन विभाग के सेक्टर इंचार्ज और अन्य अधिकारियों ने गांव रोनी हरजीपुर में डेरा जमाए रखा। यहां गन्ना सेंटर से गन्ने का उठान शुरू कराने की प्रक्रिया भी शुरू की गई। हालांकि किसानों का कहना है कि उन्हें केवल आश्वासन नहीं, बल्कि समस्याओं का स्थायी समाधान चाहिए। भाकियू नेता विकास शर्मा ने स्पष्ट किया कि 17 नवंबर को सिसौली की मासिक पंचायत में इस मुद्दे को पूरी मजबूती से उठाया जाएगा। इसके बाद 18 नवंबर को रोहाना शुगर मिल पर किसानों की एकजुटता के साथ प्रदर्शन और तालाबंदी की जाएगी।
भारत विकास परिषद ‘अमेटी’ शाखा द्वारा दीपावली के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम “दीपावली मस्ती की महफिल” का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।भारत विकास परिषद, मुजफ्फरनगर ‘अमेटी’ शाखा द्वारा दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में द वेलविस्टा, ट्यूलिप हॉल में एक भव्य एवं मनोरंजक कार्यक्रम “दीपावली मस्ती की महफिल” का आयोजन हर्षाेल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य दीपावली की खुशियों को आपसी प्रेम, सौहार्द एवं पारिवारिक एकता के साथ मनाना तथा परिषद के सभी परिवारों को एक साथ आनंदमय पल बिताने का अवसर प्रदान करना रहा। इस अवसर पर परिषद के ’35 परिवारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।’ सभी परिवारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए दीपावली के इस उत्सव को यादगार बनाया।
कार्यक्रम में कपल डांस एवं सोलो डांस की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा एवं उत्साह से महफिल में चार चांद लगा दिए। सभी प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही मनोरंजक तंबोला का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को आकर्षक उपहार प्रदान किए गए।
बाल दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों के लिए विशेष रूप से विभिन्न मनोरंजक गेम्स आयोजित किए गए। बच्चों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लिया तथा सभी बच्चों को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया।
इस कार्यक्रम की संयोजिकाएं श्रीमती सौम्या गुप्ता जी एवं श्रीमती अंजली गोयल जी रहीं। दोनों संयोजिकाओं के कुशल संयोजन एवं अथक प्रयासों से कार्यक्रम अत्यंत मनोरंजक एवं यादगार बना।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष श्री अंशुल गोयल, सचिव श्री पंकज गर्ग, कोषाध्यक्ष श्री निकुंज गर्ग एवं महिला सहभागिता संयोजिका श्रीमती ज्योति बंसल का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर सभी सदस्यों एवं परिवारजनों ने दीपावली की खुशियां एक-दूसरे के साथ साझा कीं। हंसी, उमंग, संगीत और मनोरंजन से भरपूर इस आयोजन ने सभी के मन में मधुर स्मृतियां छोड़ दीं।
कार्यक्रम ने भारत विकास परिषद के मूल मंत्र ’संपर्क ऽ सहयोग ऽ संस्कार ऽ सेवा ऽ समर्पण’ की भावना को साकार किया।
सहारनपुर रेंज में तबादलेः कई पुराने इंस्पेक्टरों की मुजफ्फरनगर में वापसी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।सहारनपुर परिक्षेत्र की पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए डीआईजी अभिषेक सिंह ने निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। इस प्रशासनिक बदलाव में मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के बीच कई निरीक्षकों की अदला-बदली की गई है। वहीं कुछ पुलिस अधिकारियों के पूर्व में निर्धारित स्थानांतरण स्थलों में भी संशोधन किया गया है। तबादला सूची में कई ऐसे नाम शामिल हैं, जो पहले मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानों में प्रभारी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
सहारनपुर से मुजफ्फरनगर स्थानांतरित किए गए निरीक्षकों में अविनाश गौतम, धर्मेंद्र कुमार, ज्ञानेश्वर बौद्ध, हृदय नारायण सिंह, परविंदर पाल, रमेश चंद्र सिंह, संजीव कुमार बुलन्दशहर और संजीव कुमार झज्जर, सुरेन्द्र कुमार के अलावा संतोष कुमार त्यागी के नाम शामिल हैं। इन सभी दस इंस्पेक्टरों का पूर्व में डीआईजी ने जनपद शामली तबादला किया था, लेकिन इसको संशोधित करते हुए इन्हें अब जनपद मुजफ्फरनगर में भेजा गया है। इनमें शामिल इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार मुजफ्फरनगर में खतौली, सिखेड़ा और फुगाना थानों में प्रभारी रह चुके हैं। उनके कार्यकाल को लेकर जिले में उनकी अच्छी पहचान रही है।
इसी तरह इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर बौद्ध भी मुजफ्फरनगर में वापसी कर रहे हैं। वह पूर्व में चरथावल थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह रावत का भी सहारनपुर से मुजफ्फरनगर तबादला हुआ है। वह जिले के कई थानों में प्रभारी रहकर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इंस्पेक्टर हृदय नारायण सिंह, परविंदर पाल, रमेश चंद्र सिंह, संजीव कुमार, संतोष कुमार त्यागी और सुरेंद्र कुमार की भी एक बार फिर से मुजफ्फरनगर में वापसी हुई है।
दूसरी ओर मुजफ्फरनगर में तैनात निरीक्षकों को भी दूसरे जनपदों में भेजा गया है। इनमें बृजेश कुमार शर्मा, दिनेश कुमार बघेल, धर्मवीर सिंह, हरेंद्र सिंह और राजेश कुमार भारती के नाम शामिल हैं। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा का पहले मुजफ्फरनगर से शामली स्थानांतरण किया गया था, लेकिन संशोधित आदेश में उनका तबादला सहारनपुर कर दिया गया है। खतौली थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार बघेल का सहारनपुर के लिए किया गया पूर्व का स्थानांतरण निरस्त करते हुए अब उन्हें शामली भेजा गया है। इसी तरह निरीक्षक धर्मवीर सिंह, हरेंद्र सिंह और राजेश कुमार भारती का पहले शामली के लिए प्रस्तावित स्थानांतरण बदलकर सहारनपुर कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह का मुजफ्फरनगर से सहारनपुर तबादला किया गया है। चरथावल थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह को भी मुजफ्फरनगर से सहारनपुर स्थानांतरित किया गया है।


