उत्तर प्रदेश

बिजनौर पुलिस उत्पीड़न से तंग आकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश

बिजनौर में पुलिस उत्पीड़न से तंग आकर पति, पत्नी व बेटी ने घर मे रखा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तीनों की नाजुक हालत को देखकर डाॅक्टरों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। डाॅक्टर के मुताबिक तीनों की हालत गंभीर है।

मण्डावर के नारायणपुर के रहने वाले धर्मपाल का एक बेटा रवि पड़ोस की ही युवती को चार दिन पहले भगाकर ले गया था। दूसरें पक्ष के रिपोर्ट लिखवाने के बाद से ही पुलिस ने युवती की बरामदगी को लेकर धर्मपाल पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। पूछ ताछ में पता चला कि धर्मपाल की नाबालिग बेटी के साथ पुलिस अभद्र बर्ताव कर रही थी। वहीं पुलिस ने घर में तोड़ फोड़ भी किया।

पुलिस के खौफ व उत्पीड़न से तंग आकर परिवार के तीन सदस्य धर्मपाल, पत्नी व नाबालिग बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके कारण तीनों की हालत बिगड़ गयी। परिजनों ने देखते ही तुरन्त तीनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। तानों की नाजुक हालत देख डाक्टरों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

पीड़ित परिवार के रिश्तेदार शीशराम ने बताया कि लड़की पक्ष पुलिस से पीड़ित परिवार पर दबाव बनाकर उन्हें परेशान कर रही थी। जिससे तंग आकर तीनों ने जहर खा लिया। रिश्तेदार ने नाबालिक के साथ अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × two =