Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मौहल्ला रामपुरी मे नाला निमार्ण को लेकर दो पक्ष भिडे, हंगामे की स्थिती

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रूडकी रोड स्थित मौहल्ला रामपुरी मे चल रहे नाला प्रकरण मे दो पक्षो के क दूसरे के खिलाफ आमने-सामने आ जाने से एक बार को अच्छे-खासे हंगामे की स्थिती बन गई।

आपसी कहासुनी व हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारियो ने हस्तक्षेप कर मामला शान्त कराया तथा हंगामा कर रहे कुछ आरोपितो को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत मे ले लिया।

सूत्रो के अनुसार नगर के मौहल्ला रामपुरी मे शाहबुददीनपुर की तरफ पिछले कुछ समय से नाला निर्माण को लेकर मौहल्ले के लोगो मे ही आपसी विवाद चल रहा है।

बताया जाता है कि रामपुरी निवासी एक पक्ष नाला निमार्ण के पक्ष मे है तो दूसरा पक्ष नाला निर्माण का विरोध करता चला आ रहा है। जिसके चलते पूर्व मे भी इन दोनो पक्षो के बीच आपसी कहासुनी व बहस हो चुकी है।

आज दोपहर नाला निर्माण के लिए जब सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी जेसीबी आदि लेकर रामपुरी पहुंचे तो कुछ लोगो ने नाला निर्माण का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

चर्चा रही मनीष चौधरी सहित पांच लोगो को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत मे ले लिया। इस दौरान सिटी मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह, सीओ सिटी कुलदीप कुमार, शहर कोतवाल योगेश शर्मा सहित भारी संख्या मे पुलिस बल तैनात रहा। मामला शान्त होने पर अधिकारियो की मौजूदगी मे नाला निर्माण का कार्य शुरू कराया गया।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =