उत्तर प्रदेश

वाराणसी: परिजनों ने धर्मान्तरण से किया इंकार, मामले की जाँच में जुटी पुलिस

चौबेपुर थाना अंतर्गत अमौली गांव में धर्मान्तरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. खबरों के अनुसार गांव के रहने वाले अमित कुमार मौर्या नाम के एक युवक ने धर्मान्ततरण करके मुस्लिम धर्म स्वीकार कर लिया है. खबर सामने आते ही गांव में हड़कंप मच गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है.

युवक के परिजनों का कहना है कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है. युवक के बड़े भाई का कहना है कि वो वाराणसी स्थित एक अस्पताल में काम करता है. अधिकांश समय वो बनारस ही रहता है. परिजनों ने संदेह जताया है कि संभव है की किसी ने उसके डाक्यूमेंट का दुरूपयोग किया हो. इस खबर से ग्रामीण भी हतप्रभ है.

घटना के बाबत पुलिस महकमे में भी खलबली मची हुई है. एडिशनल एसपी अमित वर्मा के मुताबिक उन्हें इस बात की जानकारी हुई है. युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. सभी बिंदुओं की पड़ताल के बाद ही किसी निष्कर्ष तक पहुंचा जा सकता है.

गौरतलब है की नोएडा और गाजियाबाद में धर्मनांतरण की खबर सामने आने के बाद ख़ुफ़िया विभाग और पुलिस हरकत में है. माना जा रहा है दिल्ली से सटे जिलों में धर्मानांतरण से जुड़ा रैकेट काम कर रहा है. इसके लिए पाकिस्तान से फंडिंग की जा रही है. उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मामले में कार्रवाई भी की है.

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 2 =