फिल्मी चक्कर

नासिक में चल रही रेव पार्टी पर पुलिस ने मारा छापा,बिग बॉस मराठी फेम एक्ट्रेस हिना पांचाल गिरफ्तार

बिग बॉस मराठी फेम और एक्ट्रेस हिना पंचाल हाल ही में महाराष्ट्र के इगतपुरी से गिरफ्तार किया है. महाराष्ट्र की नासिक पुलिस ने एक रेव पार्टी में छापा मारने के बाद हिना को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने हिना समेत कई लोगों को रविवार को गिरफ्तार किया था. कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस ने भी ड्रग्स का यूज किया था.  हालांकि पुलिस इसकी जांच कर रही है. 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हिना सहित कई लोगों को  रविवार को गिरफ्तार किया गया था. इसके अलावा, इस सवाल पर कि क्या एक्ट्रेस ने गिरफ्तारी के समय ड्रग्स का सेवन किया है, नासिक ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक ने बिना ब्योरा दिए कहा कि अभिनेत्री और अन्य आरोपियों के ब्लड सैंपस ले लिए गए हैं और हम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं.

इसके अलावा, उन्होंने कंफर्म किया कि रेव पार्टी में कोई अन्य बड़ा सेलेब्स नहीं था और जो अन्य गिरफ्तार किए गए हैं वे छोटे कलाकार थे. नासिक पुलिस को बॉलीवुड के हाई-प्रोफाइल लोगों के एक ग्रुप के बारे में गुप्त सूचना मिली थी कि एक बंगले में रेव पार्टी होने वाली है. पुलिस ने वीकेंड की देर रात पुलिस ने छापेमारी की और सभी को गिरफ्तार कर लिया.

इससे पहले, एक न्यूज पोर्टल के साथ बातचीत में, नासिक ग्रामीण पुलिस के एसपी ने कहा, “पुलिस ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी हिल स्टेशन स्थित एक बंगले में एक कथित रेव पार्टी का भंडाफोड़ करने के बाद 12 महिलाओं सहित 22 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से कई तरह के ड्रग्स जब्त किए है.”

एसपी ने आगे कहा,”सभी को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच जारी है. शुरुआती जांच में पता चला है कि 12 महिलाओं में 5-6 महिलाएं बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस हैं.”

 वैसे एक्ट्रेस की बात करें तो हिना पांचाल मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने ‘लाइफ में ट्विस्ट है’, ‘बाबूजी एक टिकट बंबई’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है. उन्होंने ‘बिग बॉस मराठी’ के दूसरे सीजन में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर हिस्सा लिया था.

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × two =