खेल जगत

दक्षिण अफ्रीका ने मेजबान वेस्टइंडीज को एक रन से मात दी

वेस्टइंडीज दौरे पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा. मंगलवार रात खेले गए बेहद ही रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने मेजबान वेस्टइंडीज को एक रन से मात दी. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाने में कामयाब हो गई है.

क्विंटन डिकॉक की 51 गेंद में 72 रन की पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 167 रन का स्कोर खड़ा किया. गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दक्षिण अफ्रीका को इस मुकाबले में बनाए रखा. स्पिनर तबरेज शम्सी ने इसके बाद चार ओवर में सिर्फ 13 रन देकर दो विकेट चटकाए. दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को सात विकेट पर 166 रन के स्कोर पर रोक कर एक रन से रोमांचक जीत दर्ज की.

कागिसो रबाडा के मैच के अंतिम ओवर में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 15 रन की जरूरत थी जबकि उसके तीन विकेट बचे थे. क्रीज पर फाबियन एलेन 14 रन और ड्वेन ब्रावो बिना खाता खोले मौजूद थे. दो धाकड़ खिलाड़ियों के होने के बावजूद वेस्टइंडीज लक्ष्य को हासिल करने से चूक गया.

अंतिम ओवर की पहली चार गेंद में वेस्टइंडीज की टीम सात रन ही बना सकी जिससे अंतिम दो गेंद पर आठ रन की दरकार थी. रबाडा ने पांचवीं गेंद यॉर्कर फेंकी और इस पर कोई रन नहीं बना. एलेन ने अंतिम गेंद पर छक्का जड़ा लेकिन यह वेस्टइंडीज को जीत दिलाने में लिए नाकाफी था.

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम एक बार फिर अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही. टीम का स्कोर एक समय तीन विकेट पर 147 रन था लेकिन इसके बाद उसने 15 रन पर पांच विकेट गंवा दिए. डिकॉक के अलावा रेसी वान डेर डुसेन ने 32, ऐडन मार्कराम ने 23 और रेजे हेंड्रिक्स ने 17 रन की पारी खेली. वेस्टइंडीज की ओर से ओबेद मैकॉय ने 22 रन देकर चार जबकि ड्वेन ब्रावो ने 25 रन देकर तीन विकेट चटकाए.

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 19 =