Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शाहपुर थाने में हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने गुनाहों से कर ली तौबा, पुलिस ने सुधरने का दिया मौका

मुजफ्फरनगर। अपराधियों में पुलिस का खौफ जारी है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जनपद में पुलिस का खौफ खाकर बदमाश गुनाहों से तौबा कर आत्मसमर्पण कर रहे है।

इसी क्रम में रविरार को शाहपुर थाने में हिस्ट्रीशीटर बदमाश महबूब भी पहुंचा और पुलिस अधिकारियों के सामने हाथ जोड़कर अपराध से तौबा कर ली। इसके साथ ही खुद को सुधारने के लिए पुलिस से एक मौका भी मांगा।

बुढ़ाना सीओ विनय कुमार ने बताया कि पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को सुधारने का एक मौका देते हुए ईमानदारी से काम करने तथा जुर्म की दुनिया से दूर रहने की सीख दी।

पुलिस के अनुसार अपराध से तौबा करने वाले हिस्ट्रीशीटर बदमाश महबूब पर शाहपुर थाना क्षेत्र के साथ-साथ ओर भी कई थानों में कई आपराधिक मुकदमें दर्ज थे

लेकिन पिछले कुछ समय से महबूब ने अपराध से दूरी बना ली और कस्बे में ही फल बेचने का काम कर राह था, जिसने आज पुलिस के सामने अपराध की दुनिया से तौबा करते हुए सुधरने का प्रण लिया है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 3 =